Ticker

6/recent/ticker-posts

class 6 science bihar board solution | bihar board class 6 solutions in hindi

 

      


  

class 6 science bihar  board solution 

bihar board class 6th science solutions 

bihar board solution class 6 

bihar board class 6 science solution in hindi 

bihar board class 6 solutions in hindi 

bseb class 6th science solutions  

इस क्वेश्चन  आंसर में कोई भी दिक्कत हो तो आप ENGLISH ANK                                                         चैनल पर इसका विडियो देखें | 







                     विज्ञान

                         Model Set - 01          

समय : 2 घंटे                    पूर्णांक : 50

1. सबसे उचित विकल्प चुनिए –      

(क) क्वाशियोरकर नामक रोग किसकी कमी से होता है?

(i) प्रोटीन        (ii) वसा

(iii) कार्बोहाइड्रेट   (iv) विटामिन   

उत्तर :- (i) प्रोटीन

क्वाशियोरकर

शिशुओं में प्रोटीन की कमी से होनेवाला रोग क्वाशियोरकर कहलाता है | इस रोग में शरीर की त्वचा शुष्क हो जाती है, पेट फूल जाता है, बाल की चमक घट जाती है तथा बाल भूरे हो जाते हैं | 

मेरेस्मस

- प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की कमी से

- बच्चे का शरीर दुर्बल हो जाता है

(ख) जो जंतु पौधे तथा जंतुओं दोनों को खाते हैं,उसे कहते हैं –

(i) माँसाहारी      (ii) शाकाहारी

(iii) सर्वाहारी     (iv) इनमें से कोई नहीं   

उत्तर :- (iii) सर्वाहारी    

(ग) मानव निर्मित तंतु है –

(i) पॉलिस्टर     (ii) नायलॉन

(iii) एक्रिलिक    (iv) उपर्युक्त सभी   

उत्तर :- (iv) उपर्युक्त सभी       

(घ) निम्न में से कोमल पदार्थ है –

(i) साबुन         (ii) लकड़ी

(iii) लोहा        (iv) सोना

उत्तर :- (i) साबुन        

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) समुन्द्र के जल से नमक ............... विधि द्वारा प्राप्त किया जाता है |

(ख) बिना उबले हुए अंडे का द्रव गर्मी पाकर .............. में बदल जाता है |

(ग) जड़ें मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं : मूसला जड़ और ......... जड़ |

(घ) फूल का नर भाग ............ कहलाता है |

उत्तर :-

(क) वाष्पन ( वाष्पीकरण )

(ख) ठोस

(ग) झकड़ा ( रेशेदार )

(घ) पुंकेसर

3. मिलान कीजिए –

कॉलम – I

कॉलम – II

(i) शरीर की अस्थियों का ढाँचा

(क) शाकाहारी

(ii) हरे पौधों द्वारा भोजन बनाने की क्रिया

(ख) रिकेट्स

(iii) तोता

(ग) प्रकाश संश्लेषण

(iv) विटामिन – डी

(घ) कंकाल तंत्र

 

उत्तर :-

(i) शरीर की अस्थियों का ढाँचा - (घ) कंकाल तंत्र

(ii) हरे पौधों द्वारा भोजन बनाने की क्रिया - (ग) प्रकाश संश्लेषण

(iii) तोता - (क) शाकाहारी

(iv) विटामिन – डी - (ख) रिकेट्स

रिकेट्स

लक्षण – अस्थियों का कमजोर एवं मुलायम होकर मुड़ जाना

 

4. निम्नलिखित कथन में सही कथन के सामने ( ) तथा गलत के कथन के सामने (×) का निशान लगाइए –

(i) तंतुओं से धागा बनता है | (   )

(ii) वे पदार्थ जिनसे होकर वस्तुओं को देखा जा सकता है, अपारदर्शी कहलाते हैं | (   )

(iii) जल में अघुलनशील एवं जल से भारी कण बर्तन के पेंदे में जम जाने / बैठ जाने की क्रिया थिराना कहलाती है | (   )   

उत्तर :-

(i) ( )

(ii) (× )

(iii) ( )

निम्न प्रश्नों का उत्तर 20 से 25 शब्दों में दीजिए –

5. एकलिंगी फूल किसे कहते हैं ?

उत्तर :- ऐसे फूल जिनमें पुंकेसर (नर भाग) तथा स्त्रीकेसर (मादा भाग ) में से केवल एक भाग ही होता है, उन्हें एकलिंगी फूल कहते हैं | जैसे :- ककड़ी, तरबूज, पपीता, कददू इत्यादी के फूल |

 

फूल

एकलिंगी फूल & द्विलिंगी फूल

एकलिंगी फूल :- ऐसे फूल जिनमें पुंकेसर (नर भाग) तथा स्त्रीकेसर (मादा भाग ) में से केवल एक भाग ही होता है, उन्हें एकलिंगी फूल कहते हैं | जैसे :- ककड़ी, तरबूज, पपीता, कददू इत्यादी के फूल |

द्विलिंगी फूल :- ऐसे फूल जिनमें पुंकेसर (नर भाग) तथा स्त्रीकेसर (मादा भाग ) दोनों होते हैं, उन्हें द्विलिंगी फूल कहते हैं | जैसे :- टमाटर, बैंगन, गुलाब इत्यादी के फूल |

 

 

6. मूसला जड़ का चित्र बनाइए |




जड़ – दो प्रकार

मूसला जड़ :- कुछ पौधों की एक मुख्य केन्द्रीय जड़ होती है जिसमें से अन्य जड़ें निकलती हैं, इसे मूसला जड़ कहते हैं | मूसला जड़ लगभग सीधी और मोटी होती है और इसकी चौड़ाई नीचे जाते-जाते घटती जाती है | उदाहरण :- पालक, तुलसी, चना, आम, केला इत्यादी में मूसला जड़ होता है |



झकड़ा / रेशेदार जड़ – कुछ पौधों की एक मुख्य जड़ न होकर एक साथ एक जैसे आकारवाली जड़े गुच्छे में निकलती हैं, इसे रेशेदार या झकड़ा जड़ कहते हैं | उदाहरण :- घास, मकई, धान, प्याज इत्यादी पौधों में रेशेदार जड़ होता है |

निम्न प्रश्नों का उत्तर निर्देशानुसार दीजिए –

7. फूल के भीतरी भाग का नामांकित चित्र बनाइए |




फूल के भाग

फूल पौधे में जनन-अंग होते हैं |

वृंत – फूल के डंठल को वृंत कहते हैं | डंठल की मदद से ही फूल तने से जुड़े रहते हैं |

पुष्पासन – वृंत के सिरे पर स्थित चपटा भाग पुष्पासन कहलाता है | इससे फूल के बाकी भाग जुड़े रहते हैं |

फूल के 4 मुख्य भाग होते हैं :-

(i) बाह्यदलपुंज – यह फूल का सबसे बाहरी भाग होता है | इसमें कई पत्तियों जैसी रचनाएँ होती हैं जो बाह्यदल (अंखुड़ी) कहलाती है | इसका कार्य फूल के खिलने के पहले इसके सभी भागों की रक्षा करना है |

(ii) दलपुंज – यह फूल का दूसरा भाग है | बाह्यदलपुंज के भीतरी भाग को दलपुंज कहते हैं | प्रत्येक अंग को पंखुड़ी या दल कहते हैं | ये रंगीन होते हैं | इनका कार्य कीटों को आकर्षित करके परागण में सहायता करना है |

(iii) पुमंग – यह फूल का तीसरा भाग है | यह फूल का नर जनन-अंग है | इसमें कई लम्बी तथा पतली रचनाएँ होती हैं जो पुंकेसर कहलाती है |

एक पुंकेसर के दो भाग होते हैं – पहला भाग तंतु कहलाता है | तंतु के शीर्ष पर परागकोष होता है जिसमें ढ़ेर सारे परागकण होते हैं |

(iv) जायांग – यह फूल का सबसे भीतरी और चौथा भाग है | यह फूल का मादा जनन-अंग है | इसमें सामान्यतः एक या दो स्त्रीकेसर होते हैं | इसका शीर्ष भाग वर्तिकाग्र, बीच का लंबा तंतु जैसा भाग वर्तिका और नीचे का फूला हुआ भाग अंडाशय कहलाता है |

           अंडाशय के भीतर कई छोटी-छोटी गोलाकार रचानाएँ होती हैं जो बीजांड कहलाती हैं |





 class 6 science bihar  board solution 

bihar board class 6th science solutions 

bihar board solution class 6 

bihar board class 6 science solution in hindi 

bihar board class 6 solutions in hindi 

bseb class 6th science solutions  








                     विज्ञान

                         Model Set - 02          

समय : 2 घंटे                    पूर्णांक : 50

1. सबसे उचित विकल्प चुनिए –      

(क) निम्न पदार्थ में चमक नहीं होती है –

(i) लोहा     (ii) ताँबा

(iii) सोना   (iv) लकड़ी

उत्तर :- (iv) लकड़ी

(ख) वैसे तंतु जो पौधों एवं जंतुओं से प्राप्त होते हैं, कहलाते हैं –

(i) प्राकृतिक तंतु  (ii) मानव निर्मित तंतु

(iii) प्राकृतिक एवं मानव निर्मित तंतु

(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (i) प्राकृतिक तंतु 

 

(ग) आलू में उपस्थित होता है –

(i) मंड  (ii) प्रोटीन

(iii) वसा (iv) खनिज लवण

उत्तर :- (i) मंड 

 

(घ) जो जंतु केवल पादप और पादप उत्पाद खाते हैं, उसे कहते हैं –

(i) माँसाहारी     (ii) शाकाहारी

(iii) सर्वाहारी     (iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (ii) शाकाहारी

 

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) फूल का मादा भाग ............ कहलाता है |

(ख) जड़ें मिट्टी से जल एवं ........... का अवशोषण करती है |

(ग) कपूर ठोस अवस्था से सीधे ............. अवस्था में परिवर्तित हो जाता है |

(घ) गेहूँ के दानों को भूसियों से अलग करने की विधि ............... कहलाती है |

उत्तर :-

(क) स्त्रीकेसर

(ख) खनिज-लवण

(ग) गैसीय

(घ) ओसाना

3. मिलान कीजिए –  

कॉलम – I

कॉलम – II

(i) विटामिन – C

(क) पौधे एवं जंतु

(ii) शहद

(ख) हृदय की सुरक्षा करती है |

(iii) सजीव

(ग) मधुमक्खी के छत्ते से प्राप्त होता है |

(iv) पसलियाँ

(घ) स्कर्वी

 

उत्तर :-

(i) विटामिन – C - (घ) स्कर्वी

(ii) शहद - (ग) मधुमक्खी के छत्ते से प्राप्त होता है |

(iii) सजीव - (क) पौधे एवं जंतु

(iv) पसलियाँ - (ख) हृदय की सुरक्षा करती है |

4. निम्नलिखित कथन में सही कथन के सामने ( ) तथा गलत के कथन के सामने (×) का निशान लगाइए

(i) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है | (  )

(ii) वे पदार्थ जिनसे होकर वस्तुओं को नहीं देखा जा सकता है, अपारदर्शी कहलाते हैं | (  )

(iii) चुनना, चालना, छानना पदार्थों को अलग करने की विधियाँ हैं | (  )

उत्तर :-

(i)  ( )      (ii) ( )      (iii) ( )

(i) जूट, जूट के पौधे के तने का रेशा होता है | कॉयर (Coir) नारियल का बाहरी आवरण होता है |

(ii) पारदर्शिता के आधार पर पदार्थ को तीन भागों में बाँटा गया है :-

पारदर्शी – वे पदार्थ जिनसे होकर वस्तुओं को देखा जा सकता है, पारदर्शी पदार्थ कहलाते हैं | जैसे – स्वच्छ काँच, स्वच्छ जल, वायु, कुछ प्लास्टिक इत्यादि |

अपारदर्शी – वे पदार्थ जिनसे होकर वस्तुओं को नहीं देखा जा सकता है, अपारदर्शी पदार्थ कहलाते हैं | जैसे – कुर्सी, दिवार, लकड़ी, धातुएँ इत्यादि |

पारभासी – वे पदार्थ जिनसे होकर वस्तुओं को पूर्णतः स्पष्ट रूप से नहीं देखा जा सकता है, पारभासी पदार्थ कहलाते हैं | जैसे – तेल लगा कागज़, घिसा हुआ काँच या धुंधला काँच, सफेद पॉलिथीन शीट इत्यादि |

निम्न प्रश्नों का उत्तर 20 से 25 शब्दों में दीजिए –

5. पत्तियों के दो मुख्य कार्य बताइए |

उत्तर :- पत्तियों के दो मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं –

(i) पौधे के लिए भोजन बनाना  

(ii) वाष्पोत्सर्जन द्वारा आवश्यकता से अधिक जल को पौधे के शरीर से बाहर निकाल देना 

 

[[पत्तियों के कार्य ]]

(i) भोजन निर्माण – हरी पत्तियाँ क्लोरोफिल तथा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में मिट्टी से प्राप्त जल एवं वायुमंडल से प्राप्त कार्बनडाइऑक्साइड गैस से अपना भोजन ग्लूकोस तैयार करती हैं |

कार्बनडाइऑक्साइड जल ------------- ग्लूकोस  ऑक्सीजन

(ii) गैसों का आदान-प्रदान – पत्तियाँ प्रकाशसंश्लेषण द्वारा भोजन तैयार करने के लिए वायुमंडल से कार्बनडाइऑक्साइड गैस लेती हैं | फिर प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया में निकले ऑक्सीजन को वायुमंडल में छोड़ देती हैं | यह क्रिया पत्तियों पर स्थित स्टोमाटा के द्वारा होता है |

(iii) वाष्पोत्सर्जन – पौधे अपनी जड़ों की मदद से मिट्टी से जल अवशोषित करते हैं | आवश्यकता से अधिक जल पत्तियों के द्वारा जलवाष्प के रूप में वायुमंडल में छोड़ दिया जाता है |

 

 

6. वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं ?

उत्तर :- पौधों द्वारा अनावश्यक जल को वाष्प के रूप में शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं |

निम्न प्रश्नों का उत्तर निर्देशानुसार दीजिए –

7. पुष्पासन एवं स्त्रीकेसर का नामांकित चित्र बनाइए |

उत्तर :-




 

 

 





class 6 science bihar  board solution 

bihar board class 6th science solutions 

bihar board solution class 6 

bihar board class 6 science solution in hindi 

bihar board class 6 solutions in hindi 

bseb class 6th science solutions  




                    विज्ञान

                         Model Set - 03          

समय : 2 घंटे                    पूर्णांक : 50

1. सबसे उचित विकल्प चुनिए –      

(क) हमें शक्कर प्राप्त होता है –

(i) गन्ना से        (ii) आग से

(iii) आलू से        (iv) शहद से

उत्तर :- (i) गन्ना से       

(ख) रुक्षांश के मुख्य स्त्रोत हैं –

(i) चावल    (ii) बेसन

(iii) जल    (iv) ताजे फल एवं सब्जियाँ

उत्तर :- (iv) ताजे फल एवं सब्जियाँ

 

(ग) बिहार के निम्न जिले में जूट अधिक उगाया जाता है –

(i) कटिहार  (ii) मधेपुरा

(iii) सहरसा  (iv) उपर्युक्त सभी

उत्तर :- (iv) उपर्युक्त सभी

 

(घ) निम्न में कौन-सा पदार्थ जल के अलावा भी घोलक हो सकता है –

(i) नारियल तेल (ii) तारपीन का तेल

(iii) केरोसिन तेल (iv) सरसों का तेल

उत्तर :- (iii) केरोसिन तेल

केरोसिन तेल

हमारे हाथ में तैलीय पेंट या अलकतरा लग जाता है तो इसे हम केरोसिन तेल से साफ करते हैं | केरोसिन तेल बहुत ही ज्यादा पतला होता है जो हाथ में लगे अलकतरे के अंदर पूर्ण रूप से पहुँच जाता है | इसी कारण वह हमारे हाथों को छोड़ने लगता है |

 

तारपीन का तेल

यह गंधयुक्त वाष्पशील तेल है | यह चीड़ आदि वृक्षों से प्राप्त रेजिन से बनता है | चीड़ (Pine) के पेड़ों के लम्बे धड़ों को छिलने से रेजिन का स्त्राव निकलता है | फिर रेजिन से तारपीन निकाल लिया जाता है |

इस्तेमाल :- पेंट में, औषधि के निर्माण में, स्याही में, मोम में, पॉलिश, कृमिनाशक इत्यादि |

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) चाय की पत्तियों को चाय से अलग करने की क्रिया ........... कहलाती है |

(ख) सामान्य रूप से ................ पदार्थ की तीनों अवस्था में पाया जाता है |

(ग) पौधों को तीन वर्ग में बाँटा जा सकता है – शाक, झाड़ी एवं .................. |

(घ) ऐसे फूल जिसमें केवल पुंकेसर होते हैं, स्त्रीकेसर नहीं होते हैं, ................... कहलाते हैं |

उत्तर :-

(क) छानना

(ख) जल

(ग)   वृक्ष

(घ) एकलिंगी 

(ग) का व्याख्या

पौधों को उनके आकार-प्रकार के आधार पर तीन वर्गों में बाँटा गया है :-

(i) शाक – ऐसे पौधे के तने हरे और कोमल होते हैं | ये बहुत कम ऊँचाई के होते हैं | जैसे – घास, टमाटर आदि |

(ii) झाड़ी – ऐसे पौधे जिनकी शाखाएँ तने के आधार से अधिक संख्या में निकलती हैं तथा जिनके तने सख्त और पतले होते हैं | जैसे – नींबू, गुलाब आदि |

(iii) वृक्ष – इनके तने मोटे, सख्त और छालवाले होते हैं तथा शाखाएँ तने के ऊपरी भाग से निकलती है | इनकी ऊँचाई अधिक होती है | जैसे – नीम, बरगद आदि | 

3. मिलान कीजिए

कॉलम – I

कॉलम – II

(i) सजीव का एक लक्षण

(क) माँसाहारी जंतु

(ii) ऊपरी जबड़ा

(ख) बेरी-बेरी

(iii) शेर, बाघ

(ग) एक अचल संधि

(iv) विटामिन – B

(घ) उद्दीपन

 

उत्तर :-

(i) सजीव का एक लक्षण - (घ) उद्दीपन

(ii) ऊपरी जबड़ा - (ग) एक अचल संधि

(iii) शेर, बाघ - (क) माँसाहारी जंतु

(iv) विटामिन – B - (ख) बेरी-बेरी

 

उद्दीपन – उद्दीपन मतलब उत्तेजित करना |

बाहरी वातावरण में होने वाले परिवर्तनों के प्रति प्रतिक्रिया को उद्दीपन कहते हैं |

 जैसे – कोई दुर्गन्धयुक्त वस्तु अचानक हमारे सामने आ जाती है तो हम अपनी नाक बंद कर लेते हैं | पौधे की पत्तियाँ सूर्य के प्रकाश की ओर मुड़ती है | छुईमुई के पत्ते को छूने पर वह मुरझा जाता है |

 

बेरी – बेरी रोग

विटामिन B1 ( थायमिन ) की कमी से

थायमिन कोशिकाओं की मदद करता है भोजन को ऊर्जा में बदलने में

यह मांसपेशियों की ताकत को कम कर देता है जिससे काम करने में कठिनाई होती है और अंत में मांसपेशियों में पक्षाघात (muscle paralysis) भी हो सकता है |

4. निम्नलिखित कथन में सही कथन के सामने ( ) तथा गलत के कथन के सामने (×) का निशान लगाइए

(i) रुई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं|( )                        

(ii) जल में चीनी अविलेय है | ( )

(iii) क्रोमेटोग्राफी अलग-अलग पदार्थों को पहचानने की एक बहुत उपयोगी विधि है | ( )

उत्तर :-

(i) ( )

(ii) (× )

(iii) ( )

निम्न प्रश्नों का उत्तर 20 से 25 शब्दों में दीजिए –

5. तना के दो मुख्य कार्य बताइए |

उत्तर :- तना के दो मुख्य कार्य हैं –

(i) पेड़-पौधे को खड़े रहने में सहारा देता है |

(ii) जड़ों द्वारा सोखे गए जल और खनिज-लवण को शाखाओं, पत्तियों तथा फूलों तक पहुँचाता है |

6. निथारना किसे कहते हैं ?

उत्तर :- वह प्रक्रिया जिसमें अविलेय भारी ठोस एवं हलके द्रव के मिश्रण से द्रव को ढ़ालकर अलग किया जाता है, उसे निथारना कहते हैं |

निम्न प्रश्नों का उत्तर 40 से 50 शब्दों में दीजिए - 

7. सजीव और निर्जीव में किसी पाँच अंतर को लिखिए |

उत्तर :- सजीव और निर्जीव में पाँच अंतर निम्नलिखित हैं –

सजीव

निर्जीव

(i) ये भोजन करते हैं |

(i) ये भोजन नहीं करते हैं |

(ii) ये वृद्धि करते हैं |

 (ii) ये वृद्धि नहीं करते हैं |

(iii) ये श्वसन करते हैं |

(iii) ये श्वसन नहीं करते हैं |

(iv) ये उत्सर्जन करते हैं |

(iv) ये उत्सर्जन नहीं करते हैं |

(v) ये प्रजनन करते हैं |

(v) ये प्रजनन नहीं करते हैं |

 

  


Class 6 english model exam 5 sets
https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnjGiKcQkzGB4kAQJ3l3lej8

class 6 english chapter 1 bihar board
https://youtu.be/eg2AcW9ZojQ

class 6 english chapter 1 bihar board question answer
https://youtu.be/Q4ykMhyG12g


CLASS 6 HINDI BIHAR BOARD
https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnhKy-2yw4oynErG5LE1Fu3L



class 6 english chapter 2 bihar board
https://youtu.be/QIrIBQiroQI

class 6 english chapter 2 bihar board question answer
https://youtu.be/EljqVmbEo9Y

class 6 english chapter 3 bihar board
https://youtu.be/cUcpZpnTyKI

class 6 english chapter 3 bihar board question answer
https://youtu.be/l2Z3NGRkwTg

class 6 english chapter 4 bihar board
https://youtu.be/iBOEd71scEE

class 6 english chapter 4 bihar board question answer
https://youtu.be/rkjG5ucX5Ho

class 6 english chapter 5 bihar board
https://youtu.be/k5yMCzIkSQc

class 6 english chapter 5 bihar board question answer
https://youtu.be/YYmh6iBMR0E

class 6 english chapter 6 bihar board
https://youtu.be/DoB6ZKgbuG8

class 6 english chapter 6 bihar board question answer
https://youtu.be/7clnaRScWQ0

class 6 english chapter 7 bihar board
https://youtu.be/T0k_grIZ1Zw

class 6 english chapter 7 bihar board question answer PART 1
https://youtu.be/h5tN5iSF270

class 6 english chapter 7 bihar board question answer PART 2
https://youtu.be/CHgiJjLiJ2E

class 6 english chapter 8 bihar board
https://youtu.be/BQJ6qPnmMkk

class 6 english chapter 8 bihar board question answer
https://youtu.be/6NsSPl-XxRo

class 6 english chapter 9 bihar board
https://youtu.be/-4W0rCAMDCE

class 6 english chapter 9 bihar board question answer
https://youtu.be/YZdtm6FZLak

class 6 english chapter 10 bihar board
https://youtu.be/rUTAEcYUJ-0

class 6 english chapter 10 bihar board question answer
https://youtu.be/xTqEgEF73c0

class 6 english chapter 11 bihar board
https://youtu.be/NllM1LzprOg

class 6 english chapter 11 bihar board question answer
https://youtu.be/81EyU7LvTVo



class 6 english chapter 12 bihar board
https://youtu.be/k-xRqos24Nk

class 6 english chapter 12 bihar board question answer
https://youtu.be/bC_8_0AYzbw

class 6 english chapter 13 bihar board
https://youtu.be/Jq7AKFx-IEE

class 6 english chapter 13 bihar board question answer
https://youtu.be/TRQusTojJnU

class 6 english chapter 14 bihar board
https://youtu.be/NRKtUxeICw4

class 6 english chapter 14 bihar board question answer
https://youtu.be/BaSO0ROZugU



class 6 english chapter 15 bihar board
https://youtu.be/m32ED6uGS1s

class 6 english chapter 15 bihar board question answer PART 1
https://youtu.be/rAa080BoQJw

class 6 english chapter 15 bihar board question answer PART 2
https://youtu.be/MT2BKky5dFk




CLASS 6 HINDI BIHAR BOARD ALL CHAPTERS questions answers
https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnhKy-2yw4oynErG5LE1Fu3L

class 6 hindi chapter 1 bihar board PART 1
https://youtu.be/r1HJXloM9Y0

class 6 hindi chapter 1 bihar board PART 2
https://youtu.be/xh0h4t77mKA

class 6 hindi chapter 1 bihar board question answer
https://youtu.be/eefqdPqj7Cc

class 6 hindi chapter 2 bihar board
https://youtu.be/7FDu3z2Y1mY

class 6 hindi chapter 2 bihar board question answer
https://youtu.be/v10GKhFK3FM

class 6 hindi chapter 3 bihar board
https://youtu.be/dy_OyDG3IE8

class 6 hindi chapter 3 bihar board question answer
https://youtu.be/dSOjuablfdw

class 6 hindi chapter 4 bihar board
https://youtu.be/Azx3WVfHit0

class 6 hindi chapter 4 bihar board question answer
https://youtu.be/fDEfJqhSyJM


class 6 hindi chapter 5 bihar board
https://youtu.be/4QNZPOVl7zg

class 6 hindi chapter 5 bihar board question answer
https://youtu.be/wMm5vKjIuBk


class 6 hindi chapter 6 bihar board
https://youtu.be/8X_W9HGGojw

class 6 hindi chapter 6 bihar board question answer
https://youtu.be/anRjDJXNzkI




class 6 hindi chapter 7 bihar board
https://youtu.be/vD-vvimABlY

class 6 hindi chapter 7 bihar board question answer
https://youtu.be/Rz_ea8ijHgU


class 6 hindi chapter 8 bihar board
https://youtu.be/qNBXIFdYz_0

class 6 hindi chapter 8 bihar board question answer
https://youtu.be/9V8un6sj4HM


class 6 hindi chapter 9 bihar board
https://youtu.be/Vuy0mRSaYdo

class 6 hindi chapter 9 bihar board question answer
https://youtu.be/Vuy0mRSaYdo


class 6 hindi chapter 10 bihar board
https://youtu.be/sHMNZ_yJrew

class 6 hindi chapter 10 bihar board question answer
https://youtu.be/P80yTI6w6A4


class 6 hindi chapter 11 bihar board
https://youtu.be/ZcevsgvI9oc

class 6 hindi chapter 11 bihar board question answer
https://youtu.be/nWmur29g6Sg


class 6 hindi chapter 12 bihar board
https://youtu.be/k2Ehv-QTalQ

class 6 hindi chapter 12 bihar board question answer
https://youtu.be/Vox_K93ePZM

class 6 hindi chapter 13 bihar board
https://youtu.be/_u3x4hKGdb0

class 6 hindi chapter 13 bihar board question answer
https://youtu.be/AG3JZeRLpSM


class 6 hindi chapter 14 bihar board
https://youtu.be/TkR3rE3lpuw

class 6 hindi chapter 14 bihar board question answer
https://youtu.be/mg9r91IWfTc





















class 6 science bihar  board solution 

bihar board class 6th science solutions 

bihar board solution class 6 

bihar board class 6 science solution in hindi 

bihar board class 6 solutions in hindi 

bseb class 6th science solutions  





                                विज्ञान

                         Model Set – 04          

समय : 2 घंटे                    पूर्णांक : 50

1. सबसे उचित विकल्प चुनिए –      

(क) वह घोल जिसमें घुल्य पदार्थ की और मात्रा घुलने की क्षमता नहीं होती, कहलाता है –

(i) संतृप्त घोल (ii) असंतृप्त घोल

(iii) हल्का घोल (iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (i) संतृप्त घोल

 

विलयन – दो प्रकार

(i) संतृप्त विलयन – वह विलयन जिसमें दिए गए ताप पर घुल्य पदार्थ की और मात्रा घुलने की क्षमता नहीं होती है, संतृप्त विलयन कहलाता है |

(ii) असंतृप्त विलयन – वह विलयन जिसमें दिए गए ताप पर घुल्य पदार्थ की और मात्रा घुलने की क्षमता होती है, असंतृप्त विलयन कहलाता है |

जैसे :- एक गिलास में थोड़ा जल लेकर उसमें एक चम्मच नमक डालते हैं और चम्मच से चलाते हैं | नमक घुल जाता है | अब एक चम्मच नमक और डालकर चलाते हैं | यह नमक भी घुल जाता है | इस विलयन में और नमक घुलाने की क्षमता थी, इसलिए इस विलयन को असंतृप्त विलयन कहेंगे |  

                 इस प्रकार जल में नमक को घुलाते जाएँगे तो एक ऐसी स्थिति आती है जब और अधिक नमक नहीं घुलता है बल्कि गिलास के तल पर बैठ जाता है | इस विलयन को संतृप्त विलयन कहेंगे |

(ख) रेशों से धागा बनाने की प्रक्रिया कहलाती है –

(i) कताई  (ii) बुनाई

(iii) धुनाई (iv) रंगाई

उत्तर :- (i) कताई 

 

(ग) घेंघा रोग किसकी कमी से होता है –

(i) विटामिन – C (ii) कैल्सियम

(iii) आयोडीन  (iv) फॉस्फोरस

उत्तर :- (iii) आयोडीन 

विटामिन – C

स्कर्वी रोग

मसूढ़ों का फूलना और उससे रक्त निकलना, घाव का जल्द न भरना

कैल्सियम

रिकेट्स रोग ( हड्डियों का कमजोर एवं मुलायम होकर मुड़ जाना )

हड्डियों और दाँतों का कमजोर होना

 

आयोडीन

घेंघा रोग

गले की ग्रंथि का फूलना, बच्चों में मानसिक विकास का न होना ( मंदबुद्धि होना )

फॉस्फोरस

रिकेट्स एवं दाँतों का क्षय

हड्डियाँ और दाँतों का कमजोर होना

कार्य :- फॉस्फोरस एक आवश्यक तत्व है जो फॉस्फेट के रूप में मनुष्यों और पशुओं के हड्डी निर्माण में मदद करता है |

 

 

(घ) मनुष्य एवं तेलचट्टा जंतु है –

(i) शाकाहारी  (ii) सर्वाहारी

(iii) माँसाहारी  (iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (ii) सर्वाहारी

 

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) ऐसा फूल जिसमें पुंकेसर और स्त्रीकेसर दोनों उपस्थित होते हैं, ...................... कहलाती है |

(ख) झकड़ा जड़ का दूसरा नाम ................. जड़ है |

(ग) अस्थियों की संधियाँ शरीर की ................ में सहायता करती हैं |

(घ) क्रोमेटोग्राफी का उपयोग पेड़-पौधों में पाई जानेवाली दवाइयों को ............. करने में किया जाता है |

उत्तर :-

(क) द्विलिंगी

(ख) रेशेदार

(ग) गति

(घ) अलग

क्रोमेटोग्राफी

            क्रोमेटोग्राफी पदार्थों को अलग करने का एक आधुनिक तरीका है  इसमें अनेक द्रव पदार्थों के मिश्रण में से द्रवों को अलग-अलग किया जाता है |

            क्रोमेटोग्राफी का उपयोग पेड़-पौधों में पाई जानेवाली औषधियों को अलग करने में किया जाता है | अनेक पेड़-पौधें, जैसे – नीम, तुलसी, चिरैता आदि में औषधियाँ पाई जाती हैं | पहले इनका काढ़ा बना लेते हैं, फिर काढ़े का क्रोमेटोग्राफी करते हैं जिससे उसमें उपस्थित पदार्थ अलग-अलग हो जाते हैं |

 

3. मिलान कीजिए –

कॉलम – I

कॉलम – II

(i) विषैले एवं दूषित पदार्थों का निष्कासन

(क) पादप एवं पादप उत्पाद खाते हैं 

(ii) नमक का जल में घुलना

(ख) घेंघा रोग

(iii) शाकाहारी

(ग) भौतिक परिवर्तन

(iv) आयोडीन

(घ) उत्सर्जन

 

उत्तर :-

(i) विषैले एवं दूषित पदार्थों का निष्कासन - (घ) उत्सर्जन

(ii) नमक का जल में घुलना - (ग) भौतिक परिवर्तन

(iii) शाकाहारी - (क) पादप एवं पादप उत्पाद खाते हैं 

(iv) आयोडीन -  (ख) घेंघा रोग

 

परिवर्तन – दो प्रकार

भौतिक परिवर्तन – वैसा परिवर्तन जिसमें पदार्थ के रासायनिक गुण में कोई बदलाव नहीं होता है, उसे भौतिक परिवर्तन कहते हैं | जैसे :- जल का वाष्प में बदलना, जल का बर्फ में बदलना इत्यादि |

रासायनिक परिवर्तन - वैसा परिवर्तन जिसमें पदार्थ के रासायनिक गुण में बदलाव होता है, उसे रासायनिक परिवर्तन कहते हैं | जैसे :- दूध का दही बनना, पेट्रोल का जलना इत्यादि |

 

4. निम्नलिखित कथन में सही कथन के सामने ( ) तथा गलत के कथन के सामने (×) का निशान लगाइए –

(i) धागों की बुनाई से वस्त्र बनता है | ( )

(ii) पानी पर तैरने वाली वस्तु पानी से भारी होती है | ( )

(iii) फ़िल्टर पेपर एक ऐसा कागज होता है जिसमें अत्यंत छोटे छिद्र होते हैं | ( )

उत्तर :-

(i) ( )

(ii) (× )

(iii) ( )

निम्न प्रश्नों का उत्तर 20 से 25 शब्दों में दीजिए –

5. द्विलिंगी फूल किसे कहते हैं ?

उत्तर :- ऐसे फूल जिनमें पुंकेसर (नर भाग) तथा स्त्रीकेसर (मादा भाग ) दोनों होते हैं, उन्हें द्विलिंगी फूल कहते हैं | जैसे :- टमाटर, बैंगन, गुलाब इत्यादी के फूल |

 

6. जड़ के दो मुख्य कार्य बताइए |

उत्तर :- जड़ के दो मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं –

(i) मिट्टी से जल और खनिज-लवण का अवशोषण करना |

(ii) पौधे को मिट्टी से जकड़कर रखना ताकि वह गिरे नहीं |

निम्न प्रश्नों का उत्तर 40 से 50 शब्दों में दीजिए - 

7. जल में मछली कैसे गति करती है ? समझाइए |

उत्तर :- मछली का शरीर धारारेखीय होता है | इस आकार से इसे तैरते समय जल का कम-से-कम अवरोध मिलता है | जल में तैरने के लिए मछली में पख होते हैं जो जल में शरीर का संतुलन बनाए रखते हैं और दिशा परिवर्तन के लिए पुच्छ पख होते हैं | 





class 6 science bihar  board solution 

bihar board class 6th science solutions 

bihar board solution class 6 

bihar board class 6 science solution in hindi 

bihar board class 6 solutions in hindi 

bseb class 6th science solutions  




                                  विज्ञान

                         Model Set – 05        

समय : 2 घंटे                    पूर्णांक : 50

1. सबसे उचित विकल्प चुनिए –

(क) वैसे पदार्थ जिनसे होकर वस्तुएँ या चीजें अस्पष्टया धुंधली दिखाई देती है, कहलाते हैं –

(i) पारदर्शी      (ii) अपारदर्शी

(iii) पारभासी    (iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (iii) पारभासी   

(ख) धागा से वस्त्र बनाने की विधियाँ हैं –

(i) बुनाई            (ii) बँधाई

(iii) बुनाई एवं बँधाई  (iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (iii) बुनाई एवं बँधाई 

 

(ग) भोजन में मंड परीक्षण के दौरान टिक्चर आयोडीन के हल्के घोल की कुछ बूँदें मिलाने पर खाद्य पदार्थ का रंग हो जाता है –

(i) नीला         (ii) काला

(iii) नीला-काला   (iv) पीला

उत्तर :- (iii) नीला-काला  

 

(घ) भोजन के स्त्रोत हैं –

(i) पौधे          (ii) जंतु

(iii) पौधे एवं जंतु  (iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (iii) पौधे एवं जंतु 

 

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) पानी में नमक ................ है, जबकि बालू अघुलनशील है |

(ख) जिन पत्तियों में शिराएँ एक-दूसरे के समान्तर होती हैं, उसे .................... शिरा-विन्यास कहते हैं |

(ग) पूर्ण फूल में .................. भाग होते हैं |

(घ) अस्थियाँ एवं उपास्थियाँ संयुक्त रूप से शरीर का ............ बनाती हैं |

उत्तर :-

(क) घुलनशील

(ख) समांतर

(ग) चार

(घ) ढाँचा

 

पत्ती के भाग

 

 

 

पत्ती के डंठल को पर्णवृंत या वृंत कहते है |

पत्ती के मध्य में एक मोटी मध्यशिरा एवं इसके बगल से निकलती हुई पाशर्वशिराएँ होती हैं | इससे शिरिकाएँ निकलती हैं जो आपस में मिलकर एक जाल-सा बनाती हैं | इस जाल-सी रचना को शिराविन्यास कहते हैं |

शिराविन्यास

(i) जालिकरुपी शिराविन्यास :- जब एक मध्यशिरा से कई शिराएँ एवं उनसे शिरिकाएँ निकलकर जाली की तरह फैल जाती हैं तो इसे जालिकरुपी शिराविन्यास कहते हैं | जैसे – आम, पीपल, नीम, लीची, उड़हुल इत्यादि की पत्तियाँ |

(ii) समांतर शिराविन्यास :– जब मध्यशिरा से निकलती हुई पाशर्वशिराएँ समांतर होती हैं तो इसे समांतर शिराविन्यास कहते हैं | जैसे – बाँस, केला, घास, चम्पा इत्यादि की पत्तियाँ |

शिराविन्यास देखकर जड़ का प्रकार बतलाएँ

» जालिकरुपी शिराविन्यास :- मूसला जड़

» समांतर शिराविन्यास :– झकड़ा जड़ ( रेशेदार जड़ )

 

 

फूल – दो प्रकार  

(i) पूर्ण फूल – जिन फूलों में अंखुड़ी , पंखुड़ी, पुंकेसर और स्त्रीकेसर चारों अंग पाए जाते हैं, वे पूर्ण फूल कहलाते हैं |

(ii) अपूर्ण फूल – जिन फूलों में अंखुड़ी, पंखुड़ी, पुंकेसर और स्त्रीकेसर में से कोई भी अंग अनुपस्थित होता है, वे अपूर्ण फूल कहलाते हैं |

 

3. मिलान कीजिए – 

कॉलम – I

कॉलम – II

(i) अपने समान जीव उत्पन्न करने की क्रिया

(क) जंतु उत्पाद

(ii) बर्फ का जल में बदलना

(ख) दृष्टिहीनता

(iii) दूध, अंडा, मांस

(ग) भौतिक परिवर्तन

(iv) विटामिन – A

(घ) प्रजनन

 

उत्तर :-

(i) अपने समान जीव उत्पन्न करने की क्रिया - (घ) प्रजनन

(ii) बर्फ का जल में बदलना - (ग) भौतिक परिवर्तन

(iii) दूध, अंडा, मांस - (क) जंतु उत्पाद

(iv) विटामिन – A - (ख) दृष्टिहीनता

विटामिन – A

रोग - दृष्टिहीनता & रतौंधी

लक्षण - देखने में कठिनाई होना, रात (अँधेरे) में कम दिखना

स्त्रोत - पालक, गाजर, पपीता, पका आम, मछली का तेल, दूध

 

4. निम्नलिखित कथन में सही कथन के सामने ( ) तथा गलत के कथन के सामने (×) का निशान लगाइए –

(i) रेशम तंतु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है | ( )

(ii) कुछ गैसे जल में घुलनशील होती है | ( )

(iii) गेहूँ के दानों को भूसियों से अलग करने की विधि ओसाई कहलाती है | ( )

उत्तर :-

(i) (× )

(ii) ( )

(iii) ( )

 

निम्न प्रश्नों का उत्तर 20 से 25 शब्दों में दीजिए –

5. उपास्थि किसे कहते हैं ? हमारे शरीर की दो उपास्थियों का उदाहरण दीजिए |

उत्तर :- कंकाल में अस्थियों के अतिरिक्त अंग जो हड्डियों जितने कठोर नहीं होते और मोड़ा जा सकता है, उन्हें उपास्थि कहते हैं | उदाहरण – कान और नाक |

6. पूर्ण फूल किसे कहते हैं ?

उत्तर :- जिन फूलों में अंखुड़ी , पंखुड़ी, पुंकेसर और स्त्रीकेसर चारों अंग पाए जाते हैं, वे पूर्ण फूल कहलाते हैं |

निम्न प्रश्नों का उत्तर निर्देशानुसार दीजिए –

7. किसी फूल के स्त्रीकेसर का नामांकित चित्र बनाइए |

उत्तर :-   

 

 


Class 6 english model exam 5 sets
https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnjGiKcQkzGB4kAQJ3l3lej8

class 6 english chapter 1 bihar board
https://youtu.be/eg2AcW9ZojQ

class 6 english chapter 1 bihar board question answer
https://youtu.be/Q4ykMhyG12g


CLASS 6 HINDI BIHAR BOARD
https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnhKy-2yw4oynErG5LE1Fu3L



class 6 english chapter 2 bihar board
https://youtu.be/QIrIBQiroQI

class 6 english chapter 2 bihar board question answer
https://youtu.be/EljqVmbEo9Y

class 6 english chapter 3 bihar board
https://youtu.be/cUcpZpnTyKI

class 6 english chapter 3 bihar board question answer
https://youtu.be/l2Z3NGRkwTg

class 6 english chapter 4 bihar board
https://youtu.be/iBOEd71scEE

class 6 english chapter 4 bihar board question answer
https://youtu.be/rkjG5ucX5Ho

class 6 english chapter 5 bihar board
https://youtu.be/k5yMCzIkSQc

class 6 english chapter 5 bihar board question answer
https://youtu.be/YYmh6iBMR0E

class 6 english chapter 6 bihar board
https://youtu.be/DoB6ZKgbuG8

class 6 english chapter 6 bihar board question answer
https://youtu.be/7clnaRScWQ0

class 6 english chapter 7 bihar board
https://youtu.be/T0k_grIZ1Zw

class 6 english chapter 7 bihar board question answer PART 1
https://youtu.be/h5tN5iSF270

class 6 english chapter 7 bihar board question answer PART 2
https://youtu.be/CHgiJjLiJ2E

class 6 english chapter 8 bihar board
https://youtu.be/BQJ6qPnmMkk

class 6 english chapter 8 bihar board question answer
https://youtu.be/6NsSPl-XxRo

class 6 english chapter 9 bihar board
https://youtu.be/-4W0rCAMDCE

class 6 english chapter 9 bihar board question answer
https://youtu.be/YZdtm6FZLak

class 6 english chapter 10 bihar board
https://youtu.be/rUTAEcYUJ-0

class 6 english chapter 10 bihar board question answer
https://youtu.be/xTqEgEF73c0

class 6 english chapter 11 bihar board
https://youtu.be/NllM1LzprOg

class 6 english chapter 11 bihar board question answer
https://youtu.be/81EyU7LvTVo



class 6 english chapter 12 bihar board
https://youtu.be/k-xRqos24Nk

class 6 english chapter 12 bihar board question answer
https://youtu.be/bC_8_0AYzbw

class 6 english chapter 13 bihar board
https://youtu.be/Jq7AKFx-IEE

class 6 english chapter 13 bihar board question answer
https://youtu.be/TRQusTojJnU

class 6 english chapter 14 bihar board
https://youtu.be/NRKtUxeICw4

class 6 english chapter 14 bihar board question answer
https://youtu.be/BaSO0ROZugU



class 6 english chapter 15 bihar board
https://youtu.be/m32ED6uGS1s

class 6 english chapter 15 bihar board question answer PART 1
https://youtu.be/rAa080BoQJw

class 6 english chapter 15 bihar board question answer PART 2
https://youtu.be/MT2BKky5dFk




CLASS 6 HINDI BIHAR BOARD ALL CHAPTERS questions answers
https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnhKy-2yw4oynErG5LE1Fu3L

class 6 hindi chapter 1 bihar board PART 1
https://youtu.be/r1HJXloM9Y0

class 6 hindi chapter 1 bihar board PART 2
https://youtu.be/xh0h4t77mKA

class 6 hindi chapter 1 bihar board question answer
https://youtu.be/eefqdPqj7Cc

class 6 hindi chapter 2 bihar board
https://youtu.be/7FDu3z2Y1mY

class 6 hindi chapter 2 bihar board question answer
https://youtu.be/v10GKhFK3FM

class 6 hindi chapter 3 bihar board
https://youtu.be/dy_OyDG3IE8

class 6 hindi chapter 3 bihar board question answer
https://youtu.be/dSOjuablfdw

class 6 hindi chapter 4 bihar board
https://youtu.be/Azx3WVfHit0

class 6 hindi chapter 4 bihar board question answer
https://youtu.be/fDEfJqhSyJM


class 6 hindi chapter 5 bihar board
https://youtu.be/4QNZPOVl7zg

class 6 hindi chapter 5 bihar board question answer
https://youtu.be/wMm5vKjIuBk


class 6 hindi chapter 6 bihar board
https://youtu.be/8X_W9HGGojw

class 6 hindi chapter 6 bihar board question answer
https://youtu.be/anRjDJXNzkI




class 6 hindi chapter 7 bihar board
https://youtu.be/vD-vvimABlY

class 6 hindi chapter 7 bihar board question answer
https://youtu.be/Rz_ea8ijHgU


class 6 hindi chapter 8 bihar board
https://youtu.be/qNBXIFdYz_0

class 6 hindi chapter 8 bihar board question answer
https://youtu.be/9V8un6sj4HM


class 6 hindi chapter 9 bihar board
https://youtu.be/Vuy0mRSaYdo

class 6 hindi chapter 9 bihar board question answer
https://youtu.be/Vuy0mRSaYdo


class 6 hindi chapter 10 bihar board
https://youtu.be/sHMNZ_yJrew

class 6 hindi chapter 10 bihar board question answer
https://youtu.be/P80yTI6w6A4


class 6 hindi chapter 11 bihar board
https://youtu.be/ZcevsgvI9oc

class 6 hindi chapter 11 bihar board question answer
https://youtu.be/nWmur29g6Sg


class 6 hindi chapter 12 bihar board
https://youtu.be/k2Ehv-QTalQ

class 6 hindi chapter 12 bihar board question answer
https://youtu.be/Vox_K93ePZM

class 6 hindi chapter 13 bihar board
https://youtu.be/_u3x4hKGdb0

class 6 hindi chapter 13 bihar board question answer
https://youtu.be/AG3JZeRLpSM


class 6 hindi chapter 14 bihar board
https://youtu.be/TkR3rE3lpuw

class 6 hindi chapter 14 bihar board question answer
https://youtu.be/mg9r91IWfTc



















class 6 science bihar  board solution 

bihar board class 6th science solutions 

bihar board solution class 6 

bihar board class 6 science solution in hindi 

bihar board class 6 solutions in hindi 

bseb class 6th science solutions  



 

 

 

 

 

 

 

 

Reactions

Post a Comment

0 Comments