Ticker

6/recent/ticker-posts

class 5 science bihar board chapter 1 पटना से नाथुला की यात्रा | bihar class 5 पर्यावरण और हम book

 


 bihar board class 5 science solution

 

        The owner of imankaj.blogspot.com provides class 5 bihar board students bihar board class 5 science solution. I hope this blog of class 5 science bihar board will help all students of class 5 bihar board. If you have any query related to this blog of class 5 paryavaran aur hum, please write in the comment section otherwise you can comment in the comment box of my channel “”ENGLISHANK”” where you can find science videos from paryavaran aur hum class 5 chapter 1 पटना से नाथुला की यात्रा to the last chapter .

 

Here, we have updated the details of bihar board class 5 science solution of BTBC bihar board class 5 science book so that all students could easily understand bihar class 5th textbook पर्यावरण और हम  and prepare for the half yearly and final year exam. 

 

आप ये पढ़कर जान जाएंगे कि किस प्रकार के प्रश्न बिहार बोर्ड क्लास 5 पर्यावरण और हम के चैप्टर 1 पटना से नाथुला की यात्रा में है | आप  ENGLISH ANK” चैनल पर जाकर इसका विडियो देख सकते हैं |

 

                             पटना से नाथुला की यात्रा पार्ट 2 बिहार बोर्ड अध्याय 1 

bihar board class 5 science solution

bihar board class 5 science book

class 5 paryavaran aur hum

paryavaran aur hum class 5

bihar board class 5 science solution in hindi

paryavaran aur hum class 5 chapter 1

class 5 science bihar board

class 5th science solution bihar board

bihar board class 5 science

bihar class 5 पर्यावरण और हम book

bihar class 5th textbook पर्यावरण और हम

 


                           पटना से नाथुला की यात्रा पार्ट 1 बिहार बोर्ड अध्याय 1

पर्यावरण और हम पटना से नाथुला की यात्रा क्लास 5 बिहार बोर्ड 

         

                 अध्याय – 1

              पटना से नाथुला की यात्रा

 

बताइए –

1. किन दो राजधानियों की बात लेख में की गई है ?

उत्तर :- बिहार की राजधानी – पटना और सिक्किम की राजधानी – गंगटोक की बात लेख में की गई है |

2. सुबह के समय बर्फ से ढँकी कंचनजंगा की चोटी कैसी दिखती है ?

उत्तर :- सुबह के समय बर्फ से ढँकी कंचनजंगा की चोटी सतरंगी दिखती है |

3. कंचनजंगा की चोटी पर बर्फ क्यों जमी रहती है ?

उत्तर :- कंचनजंगा की चोटी पर ठंड बहुत अधिक होने के कारण बर्फ जमी रहती है |

4. आपको सूर्योदय या सूर्यास्त के समय का दृश्य कैसा लगता है ?

उत्तर :- मुझे सूर्योदय या सूर्यास्त के समय का दृश्य मनोरम लगता है | सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य लाल दिखता है | सूर्य की यही लालिमा वातावरण को अद्भुत स्वरूप प्रदान करके इसे जीवंत करती है | यह दृश्य जी भरकर देखने के बाद भी मन नही भरता |

 

5. हिमालय पर्वत की कुछ अन्य चोटियों के नाम पता करके लिखिए |

उत्तर :- हिमालय पर्वत की कुछ अन्य चोटियों के नाम निम्नलिखित हैं –

i)                   माउंट एवरेस्ट ( नेपाल )

ii)                 के2 ( पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर )

iii)               नंगापर्वत ( जम्मू-कश्मीर )

iv)               कामेट, नंदादेवी, त्रिशूल, बंदरपुच्छ और बद्रीनाथ  

                        ( उत्तराखंड )

v)                 धौलागिरी, गौरीशंकर, अन्नपूर्णा और सालू ( नेपाल )

vi)               नामचाबरवा ( तिब्बत )

6. भारत के कुछ अन्य पर्वतीय स्थलों के नाम पता करके लिखिए |

उत्तर :- भारत के कुछ अन्य पर्वतीय स्थलों के नाम निम्नलिखित हैं –

i)                   गुलमर्ग एवं पहलगाम ( जम्मू-कश्मीर )

ii)                 मनाली, शिमला, कुल्लू घाटी और मंडी ( हिमाचल प्रदेश )

iii)                नैनीताल, रानीखेत, मसूरी ( उत्तराखंड )

iv)               कसौली ( हिमाचल प्रदेश )

v)                 मिरिक ( पश्चिम बंगाल )

vi)               ऊटी और कुन्नूर ( तमिलनाडु )

vii)             खांडला और महाबलेश्वर ( महाराष्ट्र )

viii)           पंचमढ़ी ( मध्य प्रदेश )

ix)               पेरियार ( केरल )

x)                 माउंट आबू ( राजस्थान )

 

बताइए –

ठंडे इलाके के जन्तुओं के शरीर पर बड़े-बड़े बाल क्यों पाए जाते हैं ?

उत्तर :- जन्तुओं के शरीर पर के बड़े-बड़े बाल उनके शरीर को गर्म रखते हैं जिससे वे ठंडे इलाकों की अत्यधिक ठंड को सह पाते हैं इसलिए ठंडे इलाके के जन्तुओं के शरीर पर बड़े-बड़े बाल पाए जाते हैं |

 

तेनजिंग नोरगे के बारे में अपने शब्दों में लिखिए |

उत्तर :- तेनजिंग नोरगे का जन्म तिब्बत में हुआ था | फिर वे भारत के मूल निवासी बन गए थे | पर्वतारोहियों के साथ वे बीस साल की उम्र से ही ‘कुली’ के रूप में साथ जाते रहते थे | तेनजिंग नोरगे और न्यूजीलैंड के सर एडमण्ड हिलरी दोनों साथ मिलकर 29 मई 1953 को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई करने वाले पहले व्यक्ति बनें |

 

पर्वतारोहण के लिए क्या-क्या तैयारी करनी पड़ती है ?

उत्तर :- पर्वतारोहण के लिए पर्वतारोही दलों को टेंट, रस्सी , पर्वतारोहण के लिए जरुरी औजार जैसे कुल्हाड़ी, कुदाल इत्यादी, बर्फ में सोने के लिए स्लीपिंग बैग, पर्याप्त भोजन , पानी , गर्म कपड़े, दस्ताने, टोपी , काँटेदार जूतें इत्यादी को अपने साथ ले जाने की तैयारी करनी पड़ती है |  

 

 

 

पिछले पृष्ठ पर दो जाने-माने पर्वारोहियों के चित्र दर्शाए गए हैं | ये आपको क्या-क्या पहने दिखाई पड़ रहे हैं ?



उत्तर :- तेनजिंग नोरगे और सर एडमण्ड हिलरी एक विशेष प्रकार का पर्वतारोही सूट, आँखों पर बड़ा-सा चश्मा, पीठ पीछे ऑक्सीजन के सिलिंडर और सिर की सुरक्षा के लिए विशेष प्रकार का टोपी पहने दिखाई पड़ रहे हैं |

उन्हें ऐसे कपड़ों की जरुरत क्यों पड़ती है ?

पर्वतारोहियों को ऊँचाई पर जाने के बाद बारिश, आँधी-तूफान और अत्यधिक ठंड का मुकाबला करना पड़ता है | विशेष प्रकार के कपड़े उन्हें अत्यधिक ठंड और बारिश से बचाते हैं तथा आँधी आने पर ये कपड़े हवा के दबाव को कम करते हैं |

पर्वतारोहियों को चढ़ने के लिए किन-किन सामानों की आवश्यकता होती है ? इसकी एक सूची बनाइए |

उत्तर :- पर्वतारोहियों को चढ़ने के लिए निम्न सामानों की आवश्यकता होती है-

i)                   विशेष प्रकार का सूट

ii)                 टोपी

iii)               चश्मे

iv)               दस्ताने

v)                 बर्फ में सोने के लिए स्लीपिंग बैग

vi)               रस्सी तथा टेंट

vii)             विशेष औजार जैसे कुल्हाड़ी, कुदाल इत्यादी

viii)           ऑक्सीजन सिलिंडर

ix)               नुकीले कीलों वाली जूतें

x)                 पर्याप्त भोजन और पानी

 

पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लेते समय लोग क्या-क्या कर रहे थे ?

उत्तर :- पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लेते समय लोग अपनी पीठ पर सामान लादकर रस्सी, कुल्हाड़ी एवं कुदाल के सहारे बर्फ की पहाड़ियों पर चढ़ने और सीधी ढ़लान पर उतरने का अभ्यास कर रहे थे |

यदि आपको अपने घर के आस-पास ऐसा वातावरण बनाना हो तो उसके लिए क्या-क्या करना चाहेंगे ?

उत्तर :- यदि मुझे अपने घर के आस-पास ऐसा वातावरण बनाना हो तो उसके लिए मैं अपने साथियों के साथ मिलकर साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करूँगा ताकि लोग इधर-उधर कूड़ा-करकट फ़ेंक गंदगी न फैलाएँ | फिर मैं अपने आस-पास के खाली जमीन, घरों के आगे के खाली स्थान और छत पर गमलों में हरे-भरे पौधे लगाऊँगा |

सिक्किम के लोग कैसे होते हैं ?

उत्तर :- सिक्किम के लोग मेहनती, सीधे-सरल और सहयोगी होते हैं | यहाँ की औरतें रंगीन कपड़े एवं मनकों से युक्त सोने के आभूषण पहनना पसंद करती हैं |

वह बच्चा क्यों बेहोश हुआ ?

उत्तर :- वह बच्चा मना किए जाने के बाद भी ऊँचाई पर स्थित सीढ़ियों पर दौड़-दौड़कर चढ़ रहा था जिसके कारण उसके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बहुत घट गई और वह बच्चा बेहोश हो गया |

 

 

पता कीजिए और लिखिए –

भारतीय सीमा पर सैनिकों ने तिरंगा क्यों फहराया होगा ?

उत्तर :- भारतीय सीमा पर तैनात सैनिक अपने देश का तिरंगा फहराते हैं ताकि सभी को लहराते हुए झंडे को देखकर पता चल सके कि वह क्षेत्र भारत का है और बिना अनुमति के प्रवेश उस क्षेत्र में न कर सकें |

 

अपने गाँव या शहर की तुलना गंगटोक के महात्मा गाँधी मार्ग से कीजिए और लिखिए |

जैसे – मेरे गाँव की सड़क पर बैठने के लिए कुर्सियाँ नहीं बनी हैं, महात्मा गाँधी मार्ग पर सुन्दर कुर्सियाँ बनी हैं |

उत्तर :- मेरे शहर की सड़क पर जो बीचो-बीच फूल के पौधे और बाकी दुसरे किस्म के पौधे लगे हुए हैं, उनपर हमेशा धुल पड़ी रहती है जिसके कारण सजावट जैसा कुछ लगता नही है लेकिन महात्मा गाँधी मार्ग के बीचो-बीच फूल के पौधे से सुंदर सजावट रहती हैं |

        मेरे शहर की सड़क पर चलते लोग थककर आराम करने ले लिए सड़क के किनारे बैठते हैं जबकि महात्मा गाँधी मार्ग पर चलते लोग आराम करने के लिए सड़क के बीचो-बीच बने हुए लकड़ी, लोहे एवं पत्थरों से बने बेंचों पर बैठते हैं |

 

 

      मेरे शहर की अधिकतर सड़कें गंदी रहती हैं लेकिन महात्मा गाँधी मार्ग की सड़क बहुत ही साफ रहती है |

 

क्या आपने किसी और देश का झंडा देखा है ? यदि हाँ तो किस देश का ? देश का नाम लिखिए और झण्डे का चित्र अपनी कॉपी में बनाइए |

उत्तर :- हाँ , मैंने कई दुसरे देशों का झंडा देखा है | मैंने पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन का झंडा देखा है |  

 

आप अपनी कक्षा के बच्चों का चार-पाँच का समूह बनाइए | अपने-अपने समूह के लिए झंडे का डिजाइन चार्ट पेपर पर बनाइए | झंडे का यह डिजाइन आपने क्यों चुना ? लिखिए | इसे कक्षा में लटकाइए |

 

आपने कभी भी यात्रा की हो या यात्रा के बारे में पढ़ा हो तो, उसके बारे में लिखिए |

 छात्र खुद लिखें | 


Reactions

Post a Comment

0 Comments