Ticker

6/recent/ticker-posts

class 6 bihar board social science solution सामाजिक विज्ञान | class 6 social science bihar board exam model set 01

 





                      सामाजिक विज्ञान

               एग्जाम मॉडल सेट – 01

समय : 2 घंटे                          पूर्णांक : 50

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए शब्दों से कीजिए :

                                        4 × 2 = 8

(i) वज्जि संघ की राजधानी _________ थी | (वैशाली, मगध)

(ii) भूमध्य रेखीय वृत्त एवं किसी स्थान के बीच ________ कोण बनता है |                                      (अक्षांश, देशांतर)

(iii) नियम एवं क़ानून बनाने का कार्य _________ करती है |

                           (कार्यपालिका, व्यवस्थापिका)

(iv) महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश _________ में दिया |

                            (सारनाथ, बोधगया)

 

 

उत्तर :-

(i) वैशाली

(ii) अक्षांश

(iii) व्यवस्थापिका

(iv) सारनाथ

 

 

2. सही विकल्प के सामने () का चिन्ह अंकित कीजिए-4 × 2 = 8

(i) प्रारम्भिक औजार अधिकांशतः किस चीज के बने होते थे –

(क) लोहा          (ख) तांबा

(ग) पत्थर         (घ) कांसा

(ii) कर्क रेखा है –

(क) 90 उत्तरी अक्षांश

(ख) दक्षिणी ध्रुव

(ग) (23) उत्तरी अक्षांश

(घ) (23) दक्षिणी अक्षांश

(iii) महाजनपदों का विवरण प्राप्त होता है –

(क) ऋग्वेद           (ख) ब्राह्मण ग्रंथ

(ग) बौद्ध एवं जैन ग्रंथ  (घ) चित्रित धूसर पात्र

(iv) लोकतांत्रिक सरकार किन सिद्धांतों पर कार्य करती है ?

(क) लोगों की भागीदारी  (ख) समस्याओं का समाधान

(ग) समानता एवं न्याय  (घ) उपर्युक्त सभी

 

 

 

उत्तर :-

(i) (ग) पत्थर

(ii) (ग) (23) उत्तरी अक्षांश

(iii) (क) ऋग्वेद          

(iv) (घ) उपर्युक्त सभी

 

 

 

3. सही मिलान कीजिए –   4 × 2 = 8

स्तम्भ ‘अ’

स्तम्भ ‘ब’

(i) महाजनपद

(क) पावापुरी

(ii) जलमंदिर

(ख) पृथ्वी का मॉडल

(iii) एशिया

(ग) मगध

(iv) ग्लोब

(घ) महादेश

 

 

 

 

उत्तर :-

स्तम्भ ‘अ’               स्तम्भ ‘ब’

(i) महाजनपद            (ग) मगध

(ii) जलमंदिर            (क) पावापुरी

(iii) एशिया              (घ) महादेश

(iv) ग्लोब             (ख) पृथ्वी का मॉडल

 

 

 

4. सभी प्रश्नों के उत्तर दो से तीन वाक्यों में दीजिए - 4 × 4 = 16

(i) देशांतर रेखा किसे कहते हैं ?

उत्तर :- पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव को जोड़ती हुई काल्पनिक रेखाएँ खींची गई हैं | ये सभी लम्बवत् रेखाएँ देशांतर रेखाएँ कहलाती हैं | किसी भी स्थान की सही स्थिति और समय का पता लगाने के लिए इन रेखाओं का सहारा लिया जाता है |

(ii) सरकार के कितने स्तर हैं ? नाम लिखिए |

उत्तर :- सरकार के तीन स्तर हैं –

(i) केंद्र सरकार  (ii) राज्य सरकार (iii) स्थानीय सरकार

(iii) पशुपालन से मानव को क्या-क्या लाभ हुआ ?

उत्तर :- पालतू जानवरों के मांस, दूध आदि का प्रयोग खाद्य-सामग्री के रूप में होने लगा | बैल, भैंस जैसे ताकतवर पशुओं का उपयोग खेत जोतने में किया जाने लगा | शिकार खोजने, भोजन ढूंढने, एक जगह से दूसरी जगह जाने में और वस्तुओं को लाने ले जाने में उनसे मदद मिलता था |

(iv) ग्रहों की संख्या कितनी है ? नाम लिखिए |

उत्तर :- ग्रहों की संख्या आठ है | इनके नाम हैं – बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण |

 

 

 

 

5. किसी एक प्रश्न का अधिकतम 50 शब्दों में उत्तर दीजिए –

                                       1 × 10 = 10

(i) महात्मा बुद्ध द्वारा बताये चार प्रमुख सिद्धांत (आर्य सत्य) को लिखिए |

(ii) वायुमंडल किसे कहते हैं ? वायुमंडल की विभिन्न परतों का नाम लिखिए |

 

(i) महात्मा बुद्ध द्वारा बताये चार प्रमुख सिद्धांत (आर्य सत्य) को लिखिए |

उत्तर :- महात्मा बुद्ध द्वारा बताये चार प्रमुख सिद्धांत (आर्य सत्य) हैं –

(क) दुःख : संसार में दुःख है ,

(ख) समुदय : दुःख का कारण है,

(ग) निरोध : दुःख के निवारण है,

(घ) मार्ग : निवारण के लिए अष्टांगिक मार्ग है |

 

(ii)वायुमंडल किसे कहते हैं? वायुमंडल की विभिन्न परतों का नाम लिखिए |

उत्तर :- पृथ्वी के चारों ओर हवा है जो कई सौ किलोमीटर की ऊँचाई तक फैली हुई है | इसे वायुमंडल कहते हैं | वायुमंडल की पाँच परते हैं – क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, आयनमंडल और बर्हिमंडल |

 

 



bihar board class 6th social science सामाजिक विज्ञान 

bihar class 6 अतीत से वर्तमान book 

bihar class 6 हमारी दुनिया book 



Reactions

Post a Comment

0 Comments