Ticker

6/recent/ticker-posts

पानी और हम क्लास 5 चैप्टर 13 बिहार बोर्ड पर्यावरण और हम | bihar board class 5 science book paryavaran aur ham

 

पानी और हम क्लास 5 चैप्टर 13 बिहार बोर्ड पर्यावरण और हम 

 

The owner of imankaj.blogspot.com provides class 5 bihar board students bihar board class 5 science solution. I hope this blog of class 5 science bihar board will help all students of class 5 bihar board. If you have any query related to this blog of class 5 paryavaran aur hum chapter 13 पानी और हम, please write in the comment section otherwise you can comment in the comment box of my channel “”ENGLISHANK”” where you can find science videos from paryavaran aur hum class 5 chapter 1 पटना से नाथुला की यात्रा to the last chapter 21 .

 

Here, we have updated the details of bihar board class 5 science solution of BTBC bihar board class 5 science book , bihar board class 5 science solution in hindi so that all students could easily understand bihar class 5th textbook पर्यावरण और हम  and prepare for the half yearly and final year exam in which questions from पानी और हम क्लास 5 अध्याय 13 पर्यावरण और हम बुक.

 

 In this blog, you will get study materials related to these topics :- bihar board class 5 science solution, bihar board class 5 science book, class 5 paryavaran aur hum , paryavaran aur hum class 5, bihar board class 5 science solution in hindi, class 5 science bihar board, class 5th science solution bihar board, bihar board class 5 science, bihar class 5 पर्यावरण और हम book, bihar class 5th textbook पर्यावरण और हम, bihar board solution class 5, पानी और हम क्लास 5 चैप्टर 13 बिहार बोर्ड

 

पानी और हम क्लास 5 चैप्टर 13 बिहार बोर्ड पर्यावरण और हम  प्रश्न - उत्तर 





              

                                      अध्याय – 13

                 पानी और हम

बताइए –

आपके यहाँ जिस तरह से पानी आता है, उस चित्र पर निशान लगाइए | अगर किसी अलग तरीके से आता है, तो लिखिए |

उत्तर :- मैरी के घर में जिस तरीके से पानी आता है, उसी तरीके से मेरे घर में भी पानी आता है |

इनके अलावा पानी के और स्रोत कौन-कौन से हैं ?

उत्तर :- इनके अलावा पानी के और स्रोत नदी, पोखर, तालाब आदि हैं |

मयंक और मैरी के यहाँ जिस तरह से पानी आता है, उसमें क्या अंतर है? लिखिए |

उत्तर :- मयंक और मैरी के यहाँ जिस तरह से पानी आता है, उसमें निम्नलिखित अंतर है :-

मयंक

मैरी

(i) सार्वजनिक नल से पानी आता है |

(i) बोरिंग की सुविधा से भरी गई टंकी से जुड़े नल से पानी आता है |

(ii) सार्वजनिक नल पर लम्बी लाइन लगाना पड़ता है |

(ii) अपने नल पर कोई लाइन नहीं लगाना पड़ता है |

(iii) दिन में नल से दो बार ही पानी आता है |

(iii) दिन में नल से इच्छानुसार पानी आता है |

 

 


क्या कभी मैरी को भी मयंक की तरह लम्बी लाइन में खड़े होकर पानी लेना और उसके लिए झगड़ा करना पड़ सकता है? चर्चा करके लिखिए |

उत्तर :- नहीं, क्योंकि मैरी के यहाँ बोरिंग की सुविधा उपलब्ध है जिसके कारण वह जब चाहे टंकी के पानी को नल खोलकर प्राप्त कर सकती है |

हम पानी का उपयोग किन-किन कार्यों को करने के लिए करते हैं?

उत्तर :- हम पानी का उपयोग फसलों की सिंचाई, पीने, खाना बनाने, स्नान करने, कपड़े और बर्तन धोने आदि कार्यों को करने के लिए करते हैं |

बताइए –

क्या आपने कभी अपने आस-पास ऐसा दृश्य देखा है ? अपने अनुभव लिखिए |

उत्तर :- हाँ, हमने बाढ़ का दृश्य देखा है | 2019 में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी | किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि यह बारिश की बला कब शांत होगी | यह समय कई दिनों के बाद आया लेकिन वह पूरे पटना को डूबा चुका था | सब्जी, फल, अनाज आदि दिन-प्रतिदिन के जरुरत के सामानों की कमी होने लगी थी | दो – तीन दिनों के बाद हमारे मोहल्ले में हेलिकॉप्टर से छत पर बिस्कुट, चुड़ा आदि खाने वाले पदार्थ गिराए गए थे | सरकार के बाढ़ बचाव दल हमारी खूब मदद कर रहे थे |

यदि आपने नहीं देखा है तो पता लगाइए कि आपके इलाके में क्या कभी ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई थी ?

उत्तर :- नहीं, हमने देखा है |

 

 

बताइए –

(i) पता करके लिखिए कि 2008 में उत्तर बिहार के किन-किन जिलों में बाढ़ आई ?

उत्तर :- अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल आदि |

(ii) वहाँ के लोगों को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा ?

( ऊपर दिए गए चित्रों की भी मदद ले सकते हैं | )

उत्तर :- जिन लोगों के कच्चे घर थे वे ढ़ह गए थे और बहुत से लोग पानी में बह गए थे | कुछ ने घर की छतों और छप्परों पर अपना ठिकाना बना लिया | लाखों लोगों को स्कूल, बड़े मकान एवं तटबंध पर शरण लेना पड़ा | लाखों हेक्टेयर में खड़ी फसलें नष्ट हो गईं |

(iii) परेशानियों से निकलने के लिए क्या-क्या किया गया ?

उत्तर :- परेशानियों से निकलने के लिए लोगों को सर्वप्रथम ऊँचे स्थान पर पहुँचाया गया | फिर पानी कम होने पर टेंट कपड़े, दवाइयाँ और खाने की सामग्री सहायता के रूप में आने लगी | देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने मदद की |

(iv) परेशानियों से निकलने के लिए किस प्रकार की मदद की गई ?

उत्तर :- परेशानियों से निकलने के लिए उन्हें नाव मुहैया की गई, जिसके द्वारा वे ऊँचे स्थान पर पहुँच सके | सरकार ने जान-माल की सुरक्षा के लिए मोटर-बोट की व्यवस्था की | इसके अलावा लोगों की मदद के लिए सैनिकों को भी लगाया गया |

 

 

 

बताइए –

बाढ़ आने से इन सब चीजों पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

मकान : कच्चे मकान गिर जाते हैं, पक्के मकान डूब जाते हैं |

पेयजल : पेयजल का अभाव हो जाता है |

संचार के साधन : संचार के साधन अवरुद्ध हो जाते हैं |

यातायात : यातायात प्रभावित हो जाता है |

बिजली : बिजली के तार कई जगह गिर जाते हैं जिसके कारण कभी-कभी करंट पानी में आ जाने से लोगों की मृत्यु हो जाती है और बिजली कई घंटों अवरुद्ध हो जाती है |

मवेशी : मवेशी डूब या बह जाते हैं |

मछुआरा : मछुआरा मछली नहीं मार पाता है जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो जाती है |

फसलें : फसलें पूरी तरह बर्बाद हो जाती हैं |

स्वास्थ्य : बाढ़ से लोगों को जरुरी दवाइयाँ, दूध, पौष्टिक आहार आदि न मिलने और साफ़-सफाई की कमी की वजह से होने वाली बिमारियों के कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है |

 

 

 

 

 

 

आपके अनुसार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए क्या-क्या करना चाहिए ?

उत्तर :- बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए निम्नलिखित उपाय करना चाहिए :-

(i) सर्वप्रथम नदियों के तटबंध की मरम्मत करना चाहिए ताकि वर्षा के दिनों में पानी तटबंध के बाहर न आ सके |

(ii) लोगों को नीची जगहों पर घर बनाने से मना किया जाए |

(iii) जिन क्षेत्रों में बाढ़ हर साल आता है, वहाँ के प्रत्येक व्यक्ति को तैरना तथा बाढ़ से बचाव संबंधी सारे उपाय सीख लेना चाहिए और इमारती पेड़ों को अधिक मात्रा में लगाना चाहिए ताकि बाढ़ के पानी के बहाव की गति कम हो जाए और क्षति कम हो |

(iv) उत्तरी बिहार बाढ़ से ग्रसित रहता है तो दूसरी तरफ दक्षिणी बिहार पानी की कमी से | ऐसे में नदी जोड़ो परियोजना काफी कारगर है |

क्या बाढ़ के कुछ लाभकारी प्रभाव भी हो सकते हैं ? अपने साथियों से चर्चा कर लिखिए |

उत्तर :- बाढ़ का पानी अपने साथ पहाड़ों से उपजाऊ गाद (मिट्टी) मैदानों की तरफ लाता है | यह गाद काफी उपजाऊ होती है जिससे खेतों में मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसल काफी अच्छी होती है | इसके साथ ही रेत-पत्थर, अवसाद आदि जमा होने से संकरी हो चुकी नदी को बाढ़ साफ कर देती है | बाढ़ से भू-जल संभरण भी होता है |

 

 

 

  

The owner of imankaj.blogspot.com provides class 5 bihar board students bihar board class 5 science solution. I hope this blog of class 5 science bihar board will help all students of class 5 bihar board. If you have any query related to this blog of class 5 paryavaran aur hum chapter 13 पानी और हम, please write in the comment section otherwise you can comment in the comment box of my channel “”ENGLISHANK”” where you can find science videos from paryavaran aur hum class 5 chapter 1 पटना से नाथुला की यात्रा to the last chapter 21 .

 

Here, we have updated the details of bihar board class 5 science solution of BTBC bihar board class 5 science book , bihar board class 5 science solution in hindi so that all students could easily understand bihar class 5th textbook पर्यावरण और हम  and prepare for the half yearly and final year exam in which questions from पानी और हम क्लास 5 अध्याय 13 पर्यावरण और हम बुक.

 

 

 In this blog, you will get study materials related to these topics :- bihar board class 5 science solution, bihar board class 5 science book, class 5 paryavaran aur hum , paryavaran aur hum class 5, bihar board class 5 science solution in hindi, class 5 science bihar board, class 5th science solution bihar board, bihar board class 5 science, bihar class 5 पर्यावरण और हम book, bihar class 5th textbook पर्यावरण और हम, bihar board solution class 5, पानी और हम क्लास 5 चैप्टर 13 बिहार बोर्ड

 

 

 


Reactions

Post a Comment

0 Comments