Ticker

6/recent/ticker-posts

Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution | हिंदी बुक बिहार क्लास7 Solution | kislay class7 solutions किसलय हिंदी बुक कक्षा7

  

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 1 manav bano question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 1 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.


CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 1 QUESTION ANSWER




                        मानव बनो

 

पाठ से

1. मानव बनो’ शीर्षक कविता के कवि कौन हैं?

उत्तर:- शिव मंगल सिंह सुमन

2. मानव बनने के लिए हमें कौन-कौन सा कार्य करना चाहिए?

उत्तर: मानव बनने के लिए हमें किसी का आसरा नहीं करना चाहिए | आँसू नहीं बहाना चाहिए | किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहिए । हुँकार करना चाहिए। अपने आँसूओं को जन-कल्याण में लगाना चाहिए।

 2.मानव बनने के लिए हमें कौन कौन से कार्य करने चाहिए?

उत्तर: मानव बनने के लिए हमें किसी का आसरा नहीं करना चाहिए | आँसू नहीं बहाना चाहिए | किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहिए । हुँकार करना चाहिए। अपने आँसूओं को जन-कल्याण में लगाना चाहिए।

मानव बनने के लिए हमें कौन कौन से कार्य करने चाहिए?

उत्तर: मानव बनने के लिए हमें किसी का आसरा नहीं करना चाहिए | आँसू नहीं बहाना चाहिए | किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहिए । हुँकार करना चाहिए। अपने आँसूओं को जन-कल्याण में लगाना चाहिए।

मानव बनने के लिए हमें कौन कौन से कार्य करने चाहिए?

उत्तर: मानव बनने के लिए हमें किसी का आसरा नहीं करना चाहिए | आँसू नहीं बहाना चाहिए | किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहिए । हुँकार करना चाहिए। अपने आँसूओं को जन-कल्याण में लगाना चाहिए।

3. कवि के अनुसार सबसे बड़ी भूल क्या है ?

उत्तर:- मानव का सबसे बड़ी भूल है-किसी पर आसरा करना अर्थात् आशा लगाना।

 3.सबसे बड़ी भूल क्या है?सबसे बड़ी भूल क्या है?सबसे बड़ी भूल क्या है?सबसे बड़ी भूल क्या है?सबसे बड़ी भूल क्या है?

उत्तर:- मानव का सबसे बड़ी भूल है-किसी पर आसरा करना अर्थात् आशा लगाना।

 3.सबसे बड़ी भूल क्या है?

उत्तर:- मानव का सबसे बड़ी भूल है-किसी पर आसरा करना अर्थात् आशा लगाना।


4. अर्थ स्पष्ट कीजिए

(क) अब अश्रु दिखलाओ नहीं, अब हाथ फैलाओ नहीं ।

उत्तर:- हमें किसी के सामने रोना नहीं चाहिए कि हमें इस चीज की कमी है | हमें अपनी कठिनाइयों से खुद ही डटकर सामना करना चाहिए | हमें किसी चीज के लिए हाथ नहीं फैलाना चाहिए बल्कि आत्मनिर्भर बनना चाहिए |

 

(ख) अब हाथ मत अपने मलो, जलना अगर ऐसो जलो,

अपने हृदय की भस्म से, कर दो धरा को उर्वरा ।

उत्तर:- मनुष्य को अपनी भूल पर पछताना नहीं चाहिए। किसी से जलना नहीं चाहिए। यदि जलना है तो सूरज की तरह जलना चाहिए ताकि उसके धूप से पृथ्वी उर्वर बन जाए अर्थात् अपने जलन को भी किसी भलाई में लगाना चाहिए ।

 

पाठ से आगे

1. मानव बनने की बात जो कवि द्वारा बतायी गयी है, इसके अतिरिक्त आप मानव में और कौन-कौन-सा गुण देखना चाहेंगे?

उत्तर:- हम मानव में निम्नलिखित गुण देखना चाहेंगे -

मानव कर्मशील बने । मानव को समय के महत्व का ज्ञान हो |मानव में परोपकार का गुण हो। मानव सत्य-अहिंसा का प्रिय हो तथा अनुशासन युक्त हो।

 

2. अगर कोई समस्या आपके सामने आती है, तो इस समस्या का समाधान आप कैसे करते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर:- अगर कोई समस्या मेरे सामने आती है तो मैं घबराता नहीं हूँ | समस्या के समाधान के बारे में चिंतन करता हूँ | समाधान निकल गया तो ठीक, नहीं तो मैं अपने समझदार मित्रों और घर के बड़े सदस्यों से राय लेता हूँ |

 

उदाहरण मेरे फ्लैट में बस दो ही कमरे हैं | एक में माता-पिता और दूसरे में भैया रहते हैं | मुझे शाम के समय पढने में दिक्कत होती थी | मैंने यह बात मम्मी को बताया तो उन्होंने मुझे पूजा घर में पढने की अनुमति दे दीं और मेरा समस्या का समाधान हो गया |

 

3. “मानव होने का अर्थ है अपने जीवन पर खुद का अधिकार|” इस विचार की तर्कपूर्ण समीक्षा कीजिए।

उत्तर:- दूसरों के अधिकार में रहकर मनुष्य कोई भी कार्य स्वेच्छापूर्वक नहीं कर सकता है। ऐसा मानव अपनी आवश्यकता को पूरा करने के लिए भी दूसरों पर आश्रित होता है। मानव अपनी समस्या का निदान स्वयं कर ले तो वह ही सच्चा मानव कहलायेगा ।

 

व्याकरण-

1. हाथ फैलानाएक मुहावरा है, जिसका अर्थ होता है कुछ माँगना । इस प्रकार शरीर के विभिन्न अंगों से जुड़े अनेक मुहावरे हैं। इसी तरह के पाँच मुहावरों को लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए |

उत्तर:

(क) हाथ मलना – पछताना – अभी समय है पढ़ लो, नहीं तो परीक्षा बाद हाथ मलना पड़ेगा |

(ख) आँखों में धूल झोंकना – धोखा देना – वह बड़ों-बड़ों की आँखों में धूल झोंक सकता है |

(ग) छाती दहलना – भयभीत होना – अँधेरे हॉल में कंकाल देखकर मीणा की छाती दहल गई |

(घ) कान देना – ध्यान देना – छात्रों को शिक्षक की बातों पर कान देना चाहिए |

(ङ) मुँह छिपाना – लज्जित होना – वह मुझसे मुँह छिपाये बैठा है |

 

2. इन शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखिए

(क) फैलाना       (ख) प्यार       (ग) मानव       (घ) भूल

उत्तर:

(क) फैलाना समेटना

(ख) प्यार नफरत

(ग) मानव- दानव

(घ) भूल- याद

  CHECK PLAYLIST :

Class 7 HINDI Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnilb7e6nETNbUZGHWEOcWLO

 

Class 7 ENGLISH Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexngi1muyPCFQWBXRm2ZT598y

 

Class 7 HAMARI DUNIYA Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnjqJjXNT6JpLdrKleCcCiaE

 

Class 7 SAMAJIK, AARTHIK AUR RAJNITIK JIVAN Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnjOAMNvA4iNRiLJtKp5LVGP

 

Class 7 HISTORY Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnh_TN3Ai8tO-qL7CC-QqlOf

 

Class 7 SANSKRIT Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnj6ZJQsSm7BDx6LSgrWwdWG

 

Class 7 SCIENCE Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnjpmEGTGPWwma_c9YlIhMg7

 

……………………………………………………………………

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 2 question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 2 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.

CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 2 QUESTION ANSWER



                                          नचिकेता

 पाठ से 1 नचिकेता कौन था ?

पाठ से 1 नचिकेता कौन था ?

पाठ से 1 नचिकेता कौन था ?

पाठ से 1 नचिकेता कौन था ?

 पाठ से

1.नचिकेता कौन था?

उत्तर:- नचिकेता महर्षि बाजश्रवा का एकलौता पुत्र था।

 

2.नचिकेता क्यों दुःखी हुआ ? उसने अपने पिताजी से क्या कहा?

उत्तर:- नचिकेता पिताजी को लोभवश बूढ़ी और कमजोर गाय दान देते देखकर दुःखी हुआ। उसने पिताजी से कहा पिताजी आपने तो इस महायज्ञ में अपना सर्वस्व दान में देने का निश्चय किया था। लेकिन आप अपनी प्रिय चीजें न देकर बूढ़ी व कमजोर गायों को ही दे रहे हैं |

 

3.नचिकेता यमपुरी किसलिए गया ?

उत्तर:- बाजश्रवा ने क्रोध में आकर नचिकेता से कहा था कि वह उसे यमराज को दान में देंगे |

पिता की आज्ञा का पालन करने हेतु नचिकेता यमपुरी गया।

 

4.नचिकेता को यमपुरी के मुख्य द्वार पर क्यों रूकना पड़ा?

उत्तर:- नचिकेता जब यमपुरी पहुँचा, उस समय यमराज कहीं बाहर गए हुए थे | अत: उनके आने की प्रतीक्षा में नचिकेता को मुख्य द्वार पर रूकना पड़ा।

 

5.नचिकेता ने यमराज से क्या-क्या वर माँगा?

उत्तर:- नचिकेता ने यमराज से तीन वर माँगा –

(i) पिताश्री का मुझ पर से क्रोध शांत हो और उन्हें सर्वमेघ यज्ञ का सुफल प्राप्त हो |

(ii) जिस विद्या से भय उत्पन्न न हो, वह मुझे प्राप्त हो |

(iii) मुझे आत्मा का रहस्य समझाइए |

 

6.नचिकेता यमराज से किस तरह का रहस्य जानना चाहता था? सही विकल्प के सामने सही लगाइए |

(क) आत्मा का            (ख) मृत्यु का

(ग) जीवन का            (घ) स्वर्ग का

उत्तर:-

(क) आत्मा का           

 

7.किसने , किससे कहा?

(क) मृत्यु के मुख में पहुँचकर कोई नहीं लौटा, वत्स !

उत्तर:- बाजश्रवा ने नचिकेता से कहा।

 

(ख) छोटा मुँह और बड़ी बात करता है। यज़ की मुझे चिन्ता होनी चाहिए, तुझे नहीं।

उत्तर:- बाजश्रवा ने नचिकेता से कहा।

 

(ग) आप तो यमपुरी जाने की आज्ञा पहले ही दे चुके हैं। अब कुछ भी कहना मेरे लिए निरर्थक है।

उत्तर:- नचिकेता ने पिता बाजश्रवा से कहा।

 

पाठ से आगे

 1.महर्षि बाजश्रवा अगर ब्राह्मणों को गाय दान में दे देते तो क्या होता?

उत्तर:- महर्षि बाजश्रवा अगर बूढ़ी दूध नहीं देने वाली गायों का दान ब्राह्मणों को दे देते तो उनका यज्ञ सफल नहीं होता।

 

2.यज्ञ से क्या तात्पर्य है?

उत्तर:- यज्ञ का तात्पर्य होता है किसी कार्य के लिए विधिवत यज्ञ देवता का पूजन और हवन करना ।

 

3.अगर आपको तीन वर माँगने के लिए कहा जाय तो आप क्या माँगेंगे?

उत्तर:- अगर हमें तीन वर माँगने के लिए कहा जाय तो मैं निम्नलिखित वरदान माँगूगा -

(क) सद् विद्या प्रदान करें |

(स) सदैव नीरोग रहें ।

(ग) इतना धन दें कि माता-पिता की सभी इच्छाएँ पूरी हो जाएँ |

 

4.नचिकेता साधु-प्रवृतिका था। साधु-प्रवृति से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- साधु-प्रवृतिका अर्थ होता है - सरल-स्वभाव वाला।

 

व्याकरण

1.इनके पर्यायवाची शब्द बताइए-

उत्तर:- (क) पुत्र - वत्स,  बेटा,  तनय

      (ख) पिता - बाप,  जनक,  जन्मदाता

      (ग) यमराज पितृपति,  यमपति,  काल

      (घ) गाय - गौ,  धेनु,  कपिला

      (ङ) साधु – संत, योगी, तपस्वी

 

2.इनके विपरीतार्थक शब्द बताइए -

उत्तर:- (क) सत्य - असत्य

      (ख) धर्म - अधर्म

      (ग) सहिष्णु - असहिष्णु

      (घ) इच्छा – अनिच्छा

      (ङ) सम्पन्न - विपन्न

 

3.देखिये, समझिए और लिखिए -

उत्तर:- पितृभक्त - पितृ + भक्त

      सहनशक्ति - सहन + शक्ति

      मुखमंडल - मुख + मंडल

      गौशाला - गौ + शाला

      महायज्ञ - महा + यज्ञ

     ब्रह्मवाक्य - ब्रह्म + वाक्य

     कर्मनिष्ठ - कर्म + निष्ठ

     आत्मज्ञानी - आत्म + ज्ञानी

 

 

4.अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए

(क) जो पिता की भक्ति करता हो।     उत्तर:- पितृभक्त

(ख) जो सब कुछ जानता हो।      उत्तर:- सर्वज्ञ

(ग) जिसने आत्मा का रहस्य जान लिया हो।  उत्तर:- आत्मज्ञानी

(घ) जिसने दृढ़ निश्चय कर लिया हो।   उत्तर:- दृढनिश्चयी

(ङ) जो सहनशील हो।    उत्तर:- सहिष्णु

 

  

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 3  question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 3 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.


                                       CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 3 QUESTION ANSWER



                                         पुष्प की अभिलाषा

 

पाठ से

1.निम्नलिखित पंक्तियों के भावार्थ स्पष्ट कीजिए |

     चाह नहीं सम्राटों के शव पर

     हे हरि, डाला जाऊँ।

    चाह नहीं देवों के सिर पर

    चढूँ, भाग्य पर इठलाऊँ ||

उत्तर:- हे प्रभु! मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है कि मुझे किसी राजा के शव पर चढ़ाया जाए और यह भी चाह नहीं है कि मैं भगवान के शीश पर चढ़ाया जाऊं और भाग्यशाली मानकर गर्व करूँ |

2. प्रस्तुत पाठ में मैंशब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?

उत्तर:- प्रस्तुत पाठ में मैंशब्द का प्रयोग पुष्प के लिए किया गया है |

 

3. “हे वनमाली, मुझे तोड़कर उस रास्ते पर फेंक देना, जिस रास्ते से होकर अपनी मातृभूमि पर शीश चढ़ाने वाले वीर जाते हैं।उपर्युक्त भाव पाठ की जिन पंक्तियों के द्वारा अभिव्यक्ति होती है, उन पंक्तियों को लिखिए।

उत्तर:- मुझे तोड़ लेना वनमाली,

      उस पथ पर देना तुम फेंक।

      मातृभूमि पर शीश चढाने,

      जिस पथ जाएँ वीर अनेक ।।

 

4. भाग्य पर इठलाऊँका कौन-सा अर्थ ठीक लगता है?

(क) भाग्य पर नाराज होना

(ख) भाग्य पर गर्व करना

(ग) भाग्य पर विश्वास न करना

 

उत्तर:- (ख) भाग्य पर गर्व करना।

 

5. ‘चाह नहीं’ पद कवि की किस तरह की भावना को व्यक्त कर रहा है?

उत्तर:- ‘चाह नहीं’ पद कवि की वैसा फूल नहीं बनने की भावना को व्यक्त कर रहा है जिसे किसी सुंदर स्त्री के गहनों में गूंथा जाए, किसी राजा के शव पर और भगवान पर चढ़ाया जाए |

 

 

पाठ से आगे

1.बड़े-बड़े सम्मान पाने की बजाय पुष्प उस पथ पर फेंका जाना क्यों पसंद करता है, जिस पर मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जाते हैं ? अपना विचार व्यक्त कीजिए।

उत्तर:- बड़े-बड़े सम्मान पाना गर्व की बात है लेकिन सबसे बड़ा धर्म है- देश धर्म अर्थात् मातृभूमि के प्रति धर्म का पालन करना । अतः पुष्प की चाह है कि यदि वह अपनी मातृभूमि के रक्षक वीरों के पैर को कुछ राहत पहुँचा सके तो उनका जीवन सार्थक जो जायेगा |

 

2.पुष्प की भाँति आपकी भी कोई अभिलाषा होगी। उन्हें दस वाक्यों में लिखिए।

उत्तर:- पुष्प की भाँति मेरी भी अभिलाषा है कि मैं भी देश का सिपाही बनकर देश की रक्षा में योगदान दूँ। मैं अपने देश के गौरव को बढाऊं । भारत माता को कलंकित करने वालों के सिर को कुचल डालूँ । जब भी देश के लिए शहीद होने का समय आए, एक बार भी न सोचूँ |

 

 

व्याकरण

1. ‘भाग्य’ शब्द के पहले सौ उपसर्ग लगाकर ‘सौभाग्य’ शब्द बनाते हैं। इसी प्रकार नि, दुः, अन् उपसर्ग लगाकर प्रत्येक से दो-दो शब्द बनाइए।

उत्तर:- नि - निहत्था,  निशान

       दुः - दुष्कर्म,  दुश्मन

      अन् - अनावश्यक,  अनुत्तीर्ण

 

                                  

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 4  question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 4 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.

CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 4 QUESTION ANSWER



                                                दानी पेड़

 

पाठ से

1. पेड़ से सब कुछ लेने के बाद भी आदमी खुश क्यों नहीं था?

उत्तर:- पेड़ से सब कुछ लेने के बाद भी आदमी खुश नहीं था क्योंकि स्वार्थ में आकर अपनी इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए पेड़ से उसका सब कुछ ले लिए था और उसे इस पर पछतावा हो रहा था |

 

2. अपना सब कुछ दे देने पर भी पेड़ खुश क्यों था?

उत्तर:-  पेड़ परोपकारी था । वह अपने प्रिय दोस्त को खुश देखना चाहता था। दान-शील स्वभाव वाले दान देकर आनन्द का अनुभव करते हैं। इसलिए दानी पेड़ अपना सब कुछ दे देने पर भी खुश था।

 

3. पेड़ ने आदमी के बचपन से बुढ़ापे तक की किन-किन जरूरतों को पूरा किया ?

उत्तर:- पेड़ ने आदमी को खेलने के लिए शाखाएँ, थकान दूर करने के लिए छाया, माला बनाने के लिए फूल, भूख मिटाने के लिए फल, पैसे के लिए सभी फल, घर बनाने के लिए सभी शाखाएँ, नाव बनाने के लिए तना और बुढ़ापे में सुस्ताने के लिए ठूंठ दिया |

 

 

4. पेड़ को दानी क्यों कहा गया है ?

उत्तर:- पेड़ परोपकार के लिए होता है। उसके छाया,फल-फूल, पत्ते,शाखाएँ,तना, छाल, जड़ सब कुछ परोपकार में लग जाते हैं। वह प्राणवायु ऑक्सीजन देकर सबको जीवन देता है। इसलिए पेड़ को दानी कहा गया है।

 

5. बड़ा होने पर लड़का दुःखी क्यों रहने लगा?

उत्तर:- बड़ा होने पर लड़का दुःखी रहने लगा क्योंकि वह पेड़ से सब कुछ पा चुका था लेकिन जब वह बुढ़ापे को प्राप्त कर गया तो अपने किये करनी पर उसे पछतावा हो रहा था कि कैसे उसने हरे-भरे पेड़ को बर्बाद कर दिया |

 

6. खाली जगहों को भरिए

(क) पेड़ छोटे लड़के से …………… करता था।

उत्तर:- प्यार

(ख) वह पेड़ के साथ ……….. खेलता।

उत्तर:- लुका-छिपी

 

(ग) मुझे पैसों की ………….. है।

उत्तर:- जरूरत

 

(घ) मैं …………. खरीदना चाहता हूँ।

उत्तर:- बहुत-सी चीजें

 

पाठ से आगे

1. दुनिया में पेड़ों की संख्या को लगातार कम किया जा रहा है। अगर पेड़ों की संख्या इसी प्रकार कम होती जाए तो बीस वर्ष के बाद का समाज कैसा होगा?

उत्तर:- अगर पेड़ों की संख्या इसी प्रकार कम होती जाए तो बीस वर्ष के बाद का समाज ऑक्सीजन की कमी से संघर्ष करेगा | जंगली जीवों का आश्रय छीन जाने से उनका अस्तित्व समाप्त होने लगेगा | सुखाड़ और प्रदूषण बहुत बढ़ जाएगा | सभी जीवों का जीना मुश्किल हो जायेगा |

 

2. पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है?

उत्तर:- पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए निम्नलिखित उपाय किये जा सकते हैं

(क) पेड़ों की कटाई पर रोक के लिए कानून बने ।

(ख) पेड़ों को लगाने की अनिवार्यता का कानून बने ।

(ग) पेड़ों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस-बल का गठन हो।

(घ) लोगों में जागरूकता फैलाई जाए |

 

3. दिये गये शब्दों का प्रयोग कर एक छोटी-सी कहानी लिखिए |

   मेढ़क,  तालाब,  बगुला,  बच्चे,  मछली,  साँप ।

उत्तर:-                   बगुला की शैतानी

              एक तालाब में मेढ़क, मछली और साँप परस्पर मित्र भाव से रहते थे। वहीं पर एक शैतान बगुला भी आता था। बगुला को इन तीनों की दोस्ती अच्छी नहीं लगती थी । उसने तीनों की दोस्ती को तोड़ने की बात सोच ली । वह साँप के पास जाकर कहता है- अरे, भाई साँप, मेढ़क तो तुमसे छल करता है। वह प्रतिदिन मछलियों को मारकर खा रहा है। एक दिन ऐसा होगा कि तुम्हारा कोई मित्र नहीं बचेगा। साँप शैतान बगुला के बहकावे में आकर मेढ़क को मारना ही उचित सजा मानकर अपने प्रिय दोस्त को निगल गया। अब बगुले ने साँप को मारने का विचार किया।

          तालाब के किनारे कुछ बच्चे खेलने आया करते थे। बगुला ने कहा- अरे बच्चे, यहाँ मत खेलो, यहाँ पर रहने वाला साँप तुम्हें काट लेगा ।लड़कों ने बगुला को आश्वासन दिया कि तुम चिन्ता मत करो, कल साँप मारा जायेगा । बच्चे कल होकर दंडे लेकर आये और साँप को खोजकर मार डाले। अब बगुला आसानी से मछली मार कर खाने लगा।

 

4. ‘मेरा प्रिय वृक्ष’ विषय पर 50 शब्द लिखिए |

उत्तर:- मेरा प्रिय वृक्ष बरगद है | बरगद भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है | हमारे देश में इस पेड़ को पवित्र माना जाता है और पूजा जाता है | यह अत्यधिक मात्रा में ऑक्सीजन देता है | मेरे गाँव में एक विशालकाय बरगद का पेड़ है | इसके नीचे गाँव की सभाएँ होती हैं | इसकी छाया में किसान सुस्ताते हैं और बच्चे खेलते हैं |

 

 

व्याकरण

1. नीचे दिये गये शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कर उनके लिङ्ग बताइए -

उदाहरण- शाखा (स्त्रीलिंग) लड़का पेड़ की शाखा पर झूलता था।

उत्तर:-  आम - (पुल्लिंग) आम मीठा होता है।

       खिचड़ी - (स्त्रीलिंग) खिचड़ी पक गई।

       रंग -  (पुल्लिंग) रंग पक्का है।

       बन्धु - (पुल्लिंग) मेरा बन्धु आज आयेगा।

      बाजार - (पुल्लिंग) मैं बाजार का सामान खरीदने जाता हूँ |

 

2. निम्नलिखित वाक्य वर्तमान काल में है। इन्हें क्रमशः भूतकाल और भविष्यत् काल में लिखिए

(क) मुझे पैसों की जरूरत है | (वर्तमान काल)

उत्तर:- मुझे पैसों की जरूरत थी | (भूत काल)

      मुझे पैसों की जरूरत होगी। (भविष्यत् काल)

 

(ख) मैं तुम्हें कुछ देना चाहता हूँ। (वर्तमान काल)

उत्तर:- मैं तुम्हें कुछ देना चाहता था। (भूतकाल)

      मैं तुम्हें कुछ देना चाहूँगा। (भविष्यत् काल)

 

(ग) क्या तुम मुझे नाव दे सकते हो? (वर्तमान काल)

उत्तर:- क्या तुम मुझे नाव दे सकते थे? (भूत काल)

      क्या तुम मुझे नाव दे सकोगे? (भविष्यत् काल).

 

3. कोष्ठक में दिये गये शब्दों में से सही शब्द चुनकर वाक्य पूरा कीजिए

(क) युवक सभी ………… को काटकर ले गया। (शाखा, शाखाओं)

उत्तर:- शाखाओं

 

(ख) आदमी ने तना से नाव …………। (बनाई, बनाया)

उत्तर:- बनाई

 

(ग) कई साल बीत ………..। (गए, गया)

उत्तर:- गए

 

(घ) वह ………… की माला बनाता था। (फूल, फूलों)

उत्तर:- फूलों

 

(ङ) मुझे ………… की जरूरत है। (पैसों, पैसा)

उत्तर:- पैसों

   

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 5 question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 5 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.


CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 5 QUESTION ANSWER



                                        वीर कुँवर सिंह

 

पाठ से       

1. वीर कुँवर सिंह से संबंधित किसी एक प्रसंग का उल्लेख कीजिए जो आपको अविश्वसनीय लगता है।

उत्तर:  एक बार वीर कुँवर सिंह नाव से गंगा नदी को पार कर रहे थे | अचानक अंग्रेजों की गोली उनके दाहिने हाथ में लगी| उन्होंने अपनी ही तलवार से उस हाथ को काटकर गंगा मैया को भेंट चढ़ा दी |

 

2. वीर कुँवर सिंह के जीवन से जुड़े कुछ घटनाक्रम तिथियों के साथ स्तंभ और स्तंभ में दिए गए हैं। सही-सही उनका मिलान कीजिए।

 

           (क)                         —                               ()

 

(i) वीर कुँवर सिंह द्वारा स्वाधीनता की विजय पताका फहराना - 26 अप्रैल 1858

(ii) दानापुर सैनिक छावनी की सैनिक टुकड़ी द्वारा विद्रोह - 23 अप्रैल, 1858

(iii) वीर कुँवर सिंह की मृत्यु - 25 जुलाई, 1857

(iv) अंग्रेजी फौज द्वारा जगदीशपुर पर अधिकार - 27 जुलाई, 1857

(v) आरा पर विजय - 13 अगस्त 1857

 

उत्तर :                

           (क)                         —                               ()

(i) वीर कुँवर सिंह द्वारा स्वाधीनता की विजय पताका फहराना - 23 अप्रैल, 1858

(ii) दानापुर सैनिक छावनी की सैनिक टुकड़ी द्वारा विद्रोह - 25 जुलाई, 1857

(iii) वीर कुँवर सिंह की मृत्यु - 26 अप्रैल 1858

(iv) अंग्रेजी फौज द्वारा जगदीशपुर पर अधिकार - 13 अगस्त 1857

(v) आरा पर विजय - 27 जुलाई, 1857

 

3.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए-

(क) वीर कुँवर सिंह का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर:- वीर कुँवर सिंह का जन्म भोजपुर (आरा) जिले के जगदीशपुर गाँव में हुआ था।

 

(ख) उनके माता-पिता का नाम क्या था?

उत्तर:- इनके पिता का नाम साहबजादा सिंह तथा माता का नाम पंचरतन कुँवर था ।

 

(ग) ब्रिटिश झंडे को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:- ब्रिटिश झंडे को यूनियन जैक के नाम से जाना जाता है।

 

(घ) वीर कुँवर सिंह ने अपनी रियासत की जिम्मेवारी कब संभाली?

उत्तर:- वीर कुँवर सिंह ने अपनी रियासत की जिम्मेदारी 1827 ई० में सँभाली ।

 

(ङ) कुँवर सिंह को किस क्षेत्र में ज्यादा रुचि थी?

उत्तर:- कुँवर सिंह को घुड़सवारी, तलवारबाजी तथा कुश्ती लड़ने में ज्यादा रुचि थी।

 

 

पाठ से आगे

1.वीर कुँवर सिंह के किस कार्य से आप ज्यादा प्रभावित हैं और क्यों?

उत्तर वीर कुँवर सिंह ने स्वयं अपना हाथ काटकर गंगा मैया को अर्पित कर दिया । इनके इस साहसपूर्ण कार्य से मैं ज्यादा प्रभावित हूँ, क्योंकि इस प्रकार का कार्य मातृभूमि के लिए कोई महान व्यक्ति ही कर सकता है।

 

2.1857 की क्रांति के समय कुँवर सिंह की जगह आप होते तो क्या करते ?

उत्तर – 1857 की क्रांति के समय कुँवर सिंह की जगह मैं होता तो मैं भी मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर गुलामी की जंजीर तोड़ने का हर संभव प्रयास करता |

 

3.23 अप्रैल को बिहारवासी किस दिवस के रूप में मनाते हैं?

उत्तर – 23 अप्रैल को बिहारवासी विजय दिवस  के रूप में मनाते हैं ।

 

4. ‘वीर कुँवर सिंह एक योद्धा ही नहीं बल्कि एक कुशल नेतृत्वकर्ता भी थे।'  इस कथन के संबंध में अपना विचार व्यक्त कीजिए ।

उत्तर कुँवर सिंह एक कुशल योद्धा थे, इसीलिए विभिन्न रियासत के राजा एवं सैनिकों ने इनकी अगुवाई में अंग्रेजों के विरुद्ध लोहा लिया था। साथ ही इनके कुशल नेतृत्व के कारण ही उत्तर भारत के अनेक राजा संगठित हुए थे। इनके युद्ध कौशल एवं रणनीति से अंग्रेजों के होश उड़ गए थे ।

 

 

5. वीर कुँवर सिंह के जीवन का कोई अंश क्या आपके जीवन से मेल खाता है? उल्लेख कीजिए तथा अपने मित्रों को बताइए ।

 उत्तर मैं भी कुशल नेतृत्वकर्ता हूँ | अपने क्लास या स्कूल में कोई कार्यक्रम होता है तो मैं उसका नेतृत्व करता हूँ |

 

 

व्याकरण

1. इन शब्दों के मानक उच्चारण कीजिए-

  कुँवर,  जगदीशपुर,  अविश्वसनीय,  आजमगढ़,  रणनीति,  वीरप्रसविनी,  स्वतंत्रता,             

  अवशेष,  फाल्गुन,  प्रसिद्ध, शौर्य

 

2. निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची लिखिए-

(क) रियासत राज्य

(ख) झंडा पताका

(ग) भूमि - जमीन

(घ) स्वतंत्र - आजाद

(ङ) प्रतीक्षा – इंतजार

(च) संकल्प - निश्चय

 


 

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 6  question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 6 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.

CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 6 QUESTION ANSWER



                                             गंगा स्तुति

 

बड़-सुख सार पाओल तुअ तीरे |

छोड़इत निकट नयन बह नीरे ||

हे माता गंगे ! आपके तट पर रहकर मैंने अद्वितीय श्रेष्ठ सुख को प्राप्त किया है। आपकी निकटता को छोड़ते हुए मेरे आँखों से आँसू बह रहे है।

 

 

कर जोरि विनमओं विमल तरंगे |

पुन दरसन होए, पुनमति गंगे ||

हे पवित्र तरंग वाली ! आपको मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूँ कि हे पुण्यमयी गंगे! आपका पुनः दर्शन हो।

 

एक अपराध छेमब मोर जानी ।

परसल माय पाय तुअ पानी ॥

हे मातु गंगे-मेरा एक अपराध समझकर क्षमा कर दें। क्योंकि हे माता, आपके पवित्र जल को मैंने अपने पैर से स्पर्श कर दिया है।

 

कि करब जप-तप जोग धेयाने ।

जनम कृतारथ एकहि सनाने ॥

हे मातु गंगे! जब आपके जल में मात्र एक बार स्नान करने  से जन्म सफल हो जाता है तो जप-तप-योग-ध्यान करने की क्या आवश्यकता है।

 

भनई विद्यापति समदओं तोही ।

अन्तकाल जनु विसरहु मोही ॥

हे मातु गंगे ! कवि विद्यापति आपसे प्रार्थना करता है कि आप हमें अन्त समय (मृत्युकाल) में नहीं भूलियेगा। अर्थात् अवश्य दर्शन दीजियेगा।

-    विद्यापति

 


                                            प्रश्न-अभ्यास

 

पाठ से

1. गंगा स्तुतिकविता के कवि कौन हैं?

उत्तर: विद्यापति

 

2. गंगा के किनारे को छोड़ते समय कवि के आँखों से आँसू क्यों बह रहे थे?

उत्तर: गंगा के किनारे पर रहकर कवि को अध्यात्मिक सुख प्राप्त होता था | इसलिए गंगा के किनारे को छोड़ते समय कवि के आँखों से आँसू बह रहे थे |

 

3. कवि गंगा से किस अपराध की क्षमा माँगता है?

उत्तर: कवि स्नान करते समय अपना पैर गंगा जल में रखता है और उसे वह अपराध मानता है | इसलिए कवि गंगा से क्षमा माँगता है |

 

4. कविता की निम्नलिखित पंक्तियों को पूरा कीजिए

(क) कि करब जप-तप जोग धेयाने |

    ............................................

(ख) ............................................

   अंतकाल जनु विसरहु मोही |

 

(क) कि करब जप-तप जोग धेयाने |

    जनम कृतारथ एकहि सनाने ||

 

(ख) भनई विद्यापति समदओं तोही

    अन्तकाल जनु विसरहु मोही ॥

 

पाठ से आगे

1. इस पाठ का शीर्षक गंगा-स्तुतिरखा गया है। आप इस शीर्षक से सहमत हैं या असहमत?  तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए |

उत्तर- इस पाठ का शीर्षक गंगा स्तुतिरखा गया है। इस शीर्षक से मैं पूर्णत: सहमत हूँ क्योंकि कवि सम्पूर्ण कविता में गंगा जी का गुणगान करते हैं |

 

2. गंगा के अतिरिक्त अन्य नदियाँ भी हमारे जीवन के लिए उपयोगी हैं। इन नदियों का हमारे दैनिक जीवन में क्या महत्व है, उल्लेख कीजिए।

उत्तर: नदियों के जल से फसलों की सिंचाई होती है। नदियों के पानी से बिजली उत्पादन होता है। नदियों के रास्ते से व्यापार भी होता है। मछुआरे नदियों से मछली पकड़कर अपना जीवनयापन करते हैं |

 

व्याकरण

1. निम्नलिखित शब्दों का पर्याय लिखिए

(क) पाओल पाया

(ख) छोड़इत छोड़ना

(ग) समदओं प्रार्थना करना

(घ) सननि स्नान

(ङ) पाय पैर

 

गतिविधि

1.गंगा के उद्गम स्थल से उसके समुद्र में मिलने तक की यात्रा के प्राकृतिक दृश्यों का चित्रण कीजिए।

उत्तर: गंगा का उद्गम स्थान हिमालय का गोमुख (गंगोत्री) है वहाँ से चलकर गंगा अनेक ऊँची पर्वतीय एवं वन प्रदेश से गुजरते हुए हरिद्वार में आकर समतल भूमि पर बहने लगती है। रास्ते में वह अनेक नदियों को अपने साथ लेकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है |

 

 

2.गंगा के किनारे बसे शहरों की सूची बनाइए। इन शहरों में स्थित कल-कारखानों से गंगा नदी पर किस प्रकार का दुष्प्रभाव पड़ता है। इस पर अपने सहपाठियों से चर्चा कीजिए एवं लिखिए।

उत्तर: गंगा के किनारे अनेक शहर बसे हैं

जैसे- हरिद्वार, काशी, प्रयागराज, बक्सर, पटना, बरौनी, मुंगेर,भागलपुर, कलकत्ता इत्यादि।

इन सभी शहरों में कल-कारखाने हैं जिसके रासायनिक पदार्थ युक्त गंदा जल गंगा में गिर रहे हैं जिससे जलीय जीवों की मृत्यु हो रही है | कई जगहों पर गंगा का जल स्नान करने के योग्य भी नहीं है |

 

 

   

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 7  question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 7 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.


CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 7 QUESTION ANSWER



                   साइकिल की सवारी

                                   प्रश्न-अभ्यास

 

 पाठ से      

1. साइकिल चलाने के बारे में लेखक की क्या धारणा थी?  क्या यह धारणा सही थी?  तर्क सहित उत्तर दीजिए।

उत्तर:- साइकिल चलाने के बारे में लेखक की धारणा थी कि हम सब कुछ कर सकते हैं, मगर साइकिल नहीं चला सकते हैं | यह धारणा गलत थी क्योंकि साइकिल चलाना एक विद्या है| प्रयत्न और नियमित होकर अधिक उम्र में भी लेखक साइकिल सीख सकते थे।

 

2. लेखक ने साइकिल सीखने के लिए कौन-कौन सी तैयारियाँ की?

उत्तर:- लेखक ने साइकिल सीखने के लिए फटे-पुराने कपड़े को मरम्मत करवाया। जंबक के दो डिब्बे ख़रीदे| एक खुला मैदान तलाश किया| उस्ताद ठीक किए। मिस्त्री से साइकिल माँगी।

 

3. लेखक के झूठ की पोल कैसे खुल गयी?

उत्तर:- लेखक ने जब झूठ बोलकर दुर्घटना का दोष तिवारी जी पर मढ़ने लगे तो पोल खुल गई क्योंकि जिस ताँगा से लेखक दुर्घटनाग्रस्त हुए थे उस ताँगा पर उनकी पत्नी ही बैठी थी।

 

4. किसने किससे कहा

(क) कितने दिन में सिखा देगा?

उत्तर:- लेखक ने तिवारी जी से कहा।

 

(ख) नहीं सिखाया तो फीस लौटा देंगे।

उत्तर:- उस्ताद ने लेखक से कहा।

 

(ग) मुझे तो आशा नहीं कि आपसे यह बेल मत्थे चढ़ सके।

उत्तर:- लेखक की पत्नी ने लेखक से कहा।

 

(घ) हम शहर के पास नहीं सीखेंगे। लारेंसबाग में जो मैदान है वहाँ सीखेंगे।

उत्तर:- लेखक ने उस्ताद से कहा।

 

पाठ से आगे

1. बिल्ली के रास्ता काटने एवं बच्चे के छींकने पर लेखक को गुस्सा आया । क्या लेखक का गुस्सा करना उचित था। अपना विचार लिखिए।

उत्तर:- बिल्ली के रास्ता काटने एवं बच्चे के छींकने पर लेखक को गुस्सा आना उचित नहीं था। हमारे विचार से इन दोनों से यात्रा में बाधा नहीं आता है। यह धारणा गलत है।

 

2. किसी काम को सम्पन्न करने में आपको किससे किस प्रकार की मदद की अपेक्षा रहती है?

उत्तर:- किसी काम को सम्पन्न करने में हमें अपने मित्रों और परिवार वालों से मदद की अपेक्षा रहती है। माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों से निर्देशन की अपेक्षा। भाई-बहनों से श्रम बाँटने की अपेक्षा। मित्रों से सहयोग की अपेक्षा।

 

व्याकरण

1. निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में प्रयोग कीजिए

(क) मैदान में डटे रहना- (मुश्किलों का सामना करना)

उत्तर:- यूट्यूब पर व्यूज नहीं आने के बाद भी करण ने मैदान में डटे रहने का निर्णय लिया।

 

(ख) मैदान मार लेना- (सफलता प्राप्त करना)

उत्तर:- सोहन ने कम पढ़कर भी परीक्षा में मैदान मार लिया |

 

(ग) हाथ-पाँव फूलना- (घबरा जाना)

उत्तर:- मीणा का झूठ पकड़े जाते ही उसके हाँथ-पाँव फूलने लगे।

 

(घ) दाँत पीसना- (बहुत क्रोधित होना)

उत्तर:- सुनील क्रिकेट में हारते ही अपने दाँत पिसने लगा |

 

2. उदाहरण के अनुसार दो वाक्यों को एक वाक्य में बदलिए

(क) श्रीमती जी ने बच्चे को सुलाया। हमारी तरफ देखा।

उत्तर:- श्रीमती जी ने बच्चे को सुलाकर हमारी तरफ देखा।

 

(ख) उसी समय मशीन मँगवाया। उन कपड़ों की मरम्मत शुरू कर दी।

उत्तर:- उसी समय मशीन मँगवाकर उन कपड़ों की मरम्मत शुरू कर दी।

 

(ग) उस्ताद ने हमें तसल्ली दी। चले गए।

उत्तर:- उस्ताद हमें तसल्ली देकर चले गए।

 

(घ) साइकिल का हैण्डल पकड़ा। चलने लगे।

उत्तर:- साइकिल का हैण्डल पकड़कर चलने लगे।

 

गतिविधि

1.साइकिल में अनेक पार्ट-पुर्जे होते हैं । इन पार्ट-पुर्जों के नाम की सूची बनाइए।

उत्तर:- साइकिल के पार्ट-पुर्जों के नाम हैं

हैण्डल, घंटी, ब्रेक, सीट, पैंडिल, चक्का, टायर, ट्यूब, गोली, धुरी, ब्रेक, साइकिल बॉडी इत्यादि ।

 

2. हड़बड़ में गड़बड़ पर कोई किस्सा अपनी कक्षा में सुनाइए।

उत्तर:-

 

3. आपने साइकिल चलाना कैसे सीखा, पूरी प्रक्रिया का वर्णन कीजिए |

उत्तर:-

 

 

   

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 8  question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 8 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.

CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 8 QUESTION ANSWER



                                                 बचपन के दिन

                                                   प्रश्न-अभ्यास

 

पाठ से

1. सही विकल्प चुनकर लिखिए -

(अ) भूतपूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था।

(क) बिहार में   (ख) उड़ीसा में   (ग) तमिलनाडु में (घ) कर्नाटक में

 

(ब) रामानन्द के पिता थे |

(क) सरकारी सेवक   (ख) मंदिर के पुजारी  (ग) किसान  (घ) व्यवसायी

 

(स) अब्दुल कलाम के बचपन में कितने पक्के मित्र थे।

(क) दो     (ख) तीन     (ग) चार     (घ) पाँच

 

 

 

उत्तर:

(ग) तमिलनाडु में।

(ख) मंदिर के पुजारी ।

(ख) तीन ।

 

 

2. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को शिक्षा ग्रहण करने में किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?

उत्तर:- ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब को जिन-जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा उनमें प्रमुख थे (i)सामाजिक असमानता एवं सांप्रदायिकता (नए शिक्षक को एक हिंदू लड़के का मुसलमान लड़के कलाम के साथ बैठना अच्छा नहीं लगा)

(ii) धर्मवाद (रसोईघर में विज्ञान शिक्षक की पत्नी ने कलाम को खाना खिलाने से इनकार कर दिया) (iii) गरीबी

 

3. रामानन्द के पिता ने दोनों दोस्तों के प्रति भेद-भाव का व्यवहार करने वाले शिक्षक से क्या कहा और ऐसा उन्होंने क्यों कहा?

उत्तर:- रामानन्द के पिता ने दोनों दोस्तों के प्रति भेद-भाव का व्यवहार करने वाले शिक्षक से कहा-उन्हें निर्दोष बच्चों के दिमाग में इस प्रकार की सामाजिक असमानता एवं सांप्रदायिकता का विष नहीं घोलना चाहिए।ऐसा उन्होंने इसलिए कहा कि योग्य शिक्षक बच्चों में भेद-भाव उत्पन्न नहीं करते ।

 

पाठ से आगे

1. डॉ.अब्दुल कलाम के विज्ञान शिक्षक की पत्नी की सोच में क्या परिवर्तन हुआ, इस परिवर्तन के क्या कारण रहे होंगे?

उत्तर:- कलाम के विज्ञान शिक्षक की पत्नी अब धार्मिक भेदभाव को त्यागकर कलाम को अपने रसोईघर में खाना खिलाने के लिए तैयार हो गईं| यह परिवर्तन तब आया होगा जब विज्ञान शिक्षक अपने श्रीमती जी को समझाए होंगे कि धर्म के आधार पर भेदभाव करना गलत है|

 

2. नये शिक्षक के द्वारा डॉ. अब्दुल कलाम को उनके मित्र रामानन्द से अलग हटकर बैठने को कहा गया | शिक्षक के इस व्यवहार पर अपनी राय तर्क सहित दीजिए |

उत्तर :- मेरी राय में यह कार्य अनुचित था क्योंकि शिक्षक के लिए सभी विद्यार्थी एक समान होते हैं| शिक्षक को उनके जाति, धर्म आदि के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए|

 

व्याकरण

1. वाक्य बनाइए

गली, पाठशाला, शिक्षक, इच्छा, तीव्र

उत्तर:

गली यह गली मेरे घर को जाती है।

पाठशाला हमारी पाठशाला सुन्दर है।

शिक्षक हमारे स्कूल के शिक्षक अच्छे से पढ़ाते हैं।

इच्छा मेरी इच्छा बड़े होकर डॉक्टर बनने की है|

तीव्र यह जलावन फाड़ने के लिए तीव्र धारवाली कुल्हाड़ी दो।

 

2. पर्यायवाची शब्द लिखिए

धनी, घर, व्यक्ति, दिन, पत्नी

उत्तर:

धनी - धनवान, अमीर, दौलतमंद

घर  गृह,  आवास, निवास

व्यक्ति आदमी,  मनुष्य,  जन

दिन दिवा,  वार,  दिवस

पत्नी भार्या,  अर्धांगिणी,  जोरू

 

गतिविधि

1. भारत में अबतक जितने भी राष्ट्रपति बने हैं, उनकी सूची क्रमानुसार बनाइए | आप चाहें तो उनके चित्र भी संग्रह कर सकते हैं |

उत्तर:- भारत के राष्ट्रपति की सूची –

(i) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

(ii) डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन

(iii) डॉ० जाकिर हुसैन

(iv) वी वी गिरी

(v) फखरूदीन अली अहमद

(vi) नीलम संजीव रेड्डी

(vii) ज्ञानी जैल सिंह

(viii) आर. वेंकटरमन

(ix) डॉ० शंकर दयाल शर्मा

(x) के. आर. नारायणन

(xi) डॉ० ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

(xii) श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल

(xiii) प्रणब मुखर्जी

(xiv) रामनाथ कोविंद

(xv) द्रौपदी मुर्मू

 

2. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किये गए कार्यों की जानकारी प्राप्त कीजिए |

उत्तर:- कलाम के नेतृत्व में भारत ने अपना पहला स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 बनाया | उन्होंने पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षणों का नेतृत्व करने में प्रमुख भूमिका निभाई| अंतरिक्ष विज्ञान में उनके योगदान के कारण उन्हें भारत का मिसाइल मैन कहा जाता है|

  

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 9  question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 9 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.


CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 9 QUESTION ANSWER



                                                      वर्षा बहार

                                                     प्रश्न-अभ्यास

 

पाठ से

1. प्रस्तुत कविता के आधार पर वर्षा ऋतु का वर्णन करें।

उत्तर:- वर्षा ऋतु आते ही आकाश में घनघोर बादल छाने लगते हैं। बिजली चमकने लगती है। बादल गरजने लगता है। ठण्डी हवाएँ चलती है। जलीय जीव प्रसन्न दिखाई पड़ते हैं। मालीनें गीत गाने लगती हैं। मोर नाचने लगता है। मेढ़क की आवाज सुनाई पड़ने लगता है। बाग-बगीचों में आनंद छा जाता है |

 

 

2. वर्षा ऋतु में बाग-बगीचों में आनंद क्यों छा जाता है?

उत्तर:- वर्षा-ऋतु आते ही बाग-बगीचों में फूल खिलने लगते हैं। सभी पेड़-पौधे हरे-हरे हो जाते हैं। पपीहे की आवाज सुनाई पड़ने लगती है। फूलों के सुगन्ध से वातावरण सुगन्धमय हो जाता है। इस प्रकार वर्षा ऋतु में बाग-बगीचों में आनंद छा जाता है।

 

3. निम्नलिखित पंक्तियों का अर्थ स्पष्ट कीजिए

(क) खिलता गुलाब कैसा, सौरभ उड़ा रहा है।

उत्तर:- वर्षा ऋतु में गुलाब खिलकर अपनी खुशबू से वातावरण को सुगन्धित कर रहा है|

 

(ख) गाते हैं गीत कैसे, लेते किसान मनहर।

उत्तर:- वर्षा ऋतु में कतार बाँधे हंस अपना गीत सुनाकर किसानों के मन को आनन्दित कर रहे हैं।

 

पाठ से आगे

1. अपने अनुभव के आधार पर वर्षा ऋतु का वर्णन कीजिए।

उत्तर:- वर्षा ऋतु में आकाश में बादल छाने लगते हैं| बादल गरजने लगते हैं। पानी बरसता है। पेड़-पौधों में नव जीवन आ जाता है। तालाब, नदियाँ सब जल से भर जाता है। मेढ़क की आवाज, झिंगुर की आवाज सुनाई पड़ने लगते हैं|

 

2.ग्रीष्म ऋतु के बाद वर्षा ऋतु आती है। वर्षा ऋतु के आने पर आप कैसा महसूस करते हैं?

उत्तर:- वर्षा ऋतु के आने पर मैं अच्छा महसूस करता हूँ। वर्षा ऋतु के आने पर गर्मी से राहत मिलती है| हर जगह हरियाली ही हरियाली दिखती है जो मेरे मन को भाता है|

 

3. वर्षा के जल से क्या-क्या लाभ है?

उत्तर:- किसान वर्षाजल का उपयोग करके धान जैसी फसलों की खेती करते हैं| नदी और तालाब में जल भरने से जलीय जीवों की वृद्धि होती है| वर्षा जल भूमि में रिस-रिसकर भूमिगत जलस्तर को बढ़ाता है|

 

4. वर्षा के जल को किन-किन तरीकों से संरक्षित किया जा सकता है?

उत्तर:- गाँवों में छोटे-छोटे तालाब खोदकर वर्षाजल को जमा किया जा सकता है| घरों की छतों से पाइपों के माध्यम से वर्षाजल को भूमिगत टैंकों में जमा किया जा सकता है|

 

5. यहाँ कविता की प्रथम पंक्ति दी गई है। इसके आधार पर अन्य तीन पंक्तियों की रचना स्वयं कीजिए

बादल बरसे, नाचे मोर,

..............................

..............................

..............................

उत्तर:-

बादल बरसे, नाचे मोर,

बिजली चमके,करे शोर ।

हर जगह हरियाली छा जाता,

नाचता मोर मन को बहुत भाता ।।

 

व्याकरण

1. निम्नलिखित शब्दों के विलोम लिखिए

सुख, प्रसन्न, सुन्दर, ठण्डी

उत्तर:

सुख - दुःख

प्रसन्न - अप्रसन्न

सुन्दर - कुरूप

ठण्डी - गर्मी

 

गतिविधि

1.वर्षा ऋतु में आपके घर एवं गाँव की स्थिति कैसी हो जाती है? अपने अनुभवों के आधार पर लिखिए।

उत्तर:- मेरे गाँव का घर खपरैल का है। वर्षा ऋतु आते ही मेरे घर में पानी चुता है। जलावन और जानवरों का सूखा चारा भींग जाते हैं। सब जगह पानी ही पानी दिखाई पड़ता है। नदियाँ भर जाती हैं। कभी-कभी बाढ़ भी आ जाती है। लेकिन पेड़-पौधे हरे-भरे दिखने लगते हैं। किसान खुश हो जाते हैं। खेतों में चहल-पहल बढ़ जाता है।

 

 

  

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 9 question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 9 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.



                        वर्षा बहार

वर्षा बहार सबके, मन को लुभा रही है।

नभ में छटा अनूठी, घनघोर छा रही है।

वर्षा ऋतु का आनन्द सबके मन को आकर्षित कर रहा है। आकाश में घनघोर बादल अनोखी शोभा बिखेर रहा है।

 

बिजली चमक रही है, बादल गरज रहे हैं

पानी बरस रहा है, झरने भी बह रहे हैं।

आकाश में बिजली चमकती है, बादल गरजते हैं, पानी बरसता है और झरने बहने लगते हैं।

 

चलती हवा है ठण्डी, हिलती हैं डालियाँ सब

बागों में गीत सुन्दर, गाती है मालिनें अब ।

ठण्डी-ठण्डी हवाएँ चल रही हैं। सभी पेड़-पौधे की डालियाँ हिल रही हैं। बगीचे में मालियों की बेटी (मालिन) सुन्दर गीत गा रही है।

 

तालों में जीव जलचर, अति हैं प्रसन्न होते,

फिरते लखो पपीहे, हैं ग्रीष्म ताप खोते |

तालाब में जलीय जीव अति प्रसन्न दिखते हैं। वर्षा ऋतु में पपीहे उड़ते हुए दिखाई पड़ते हैं। वर्षा होने से ग्रीष्म ऋतु अपना ताप छोड़ने लगा है।

 

करते हैं नृत्य वन में, देखो ये मोर सारे,

मेढ़क लुभा रहे हैं, गाकर सुगीत प्यारे |

वर्षा ऋतु में वन में मोर नाचने लगते हैं । मेढ़क अपना प्रिय सुगीत सुनाकर लोगों को लुभा रहा है।

 

खिलता गुलाब कैसा, सौरभ उड़ा रहा है,

बागों में खूब सुख से, आमोद छा रहा है।

वर्षा ऋतु में गुलाब खिलकर अपना सुगन्ध उड़ा रहा है। बगीचे में सब ओर  आसानी से आनन्द छा रहा है।

 

चलते कतार बाँधे, देखो ये हंस सुन्दर,

गाते हैं गीत कैसे, लेते किसान मनहर |

वर्षा ऋतु में सुन्दर हंस कतार बाँधे चलते हैं, सुन्दर गीत गाकर किसानों के मन हर रहे हैं।

 

इस भाँति है अनोखी, वर्षा बहार भू पर,

सारे जगत की शोभा, निर्भर है इसके ऊपर |

इस प्रकार पृथ्वी पर वर्षा ऋतु ने अनोखी आनन्द ला दिया है। सम्पूर्ण जगत की शोभा वर्षा ऋतु पर निर्भर है।

 

                                - मुकुटधर पाण्डेय

  

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 10  question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 10 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.

CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 10 QUESTION ANSWER



                                     कुंभा का आत्म बलिदान

                   प्रश्न-अभ्यास

 

पाठ से

1.दिये गए शब्दों को रिक्त स्थानों में भरिए -

बूँदी, चित्तौड़, नकली, सैनिक, मंत्री

उत्तर:

(क) राणा चित्तौड़ का रहने वाला था।

(ख) बूँदी का नकली किला बनाया जाने लगा।

(ग) कुछ हाड़ा राजपूत राणा की सेना में सैनिक थे।

(घ) मंत्री ने सुझाव दिया कि बूँदी का एक नकली किला बनाया जाए।

(ङ) वीर कुंभा बूँदी का सपूत था।

 

2. हाड़ा राजपूतों की राणा से नाराजगी का क्या कारण था?

उत्तर:- बूँदी का नकली किला बनाकर राणा के द्वारा जीतने को हाड़ा राजपूत अपनी मातृभूमि बूँदी का अपमान मानते थे। इसी कारण वे राणा से नाराज थे।

 

 

3. अपनी हार से क्रोधित हुए राणा ने अचानक क्या प्रतिज्ञा कर डाली?

उत्तर:- अपनी हार से क्रोधित हुए राणा ने अचानक प्रतिज्ञा कर डाली कि जब तक बूँदी पर अपना झंडा नहीं फहरा देंगे तब तक एक बूँद पानी भी नहीं पियेंगे।

 

4. राणा की प्रतिज्ञा तुरंत पूरी किए जाने में क्या कठिनाई थी?

उत्तर:- जल्दबाजी में बिना पूरी तैयारी किये युद्ध करने पर चित्तौड़ को फिर पराजय का मुँह देखना पड़ता| पूरी तैयारी और युद्ध में काफी समय लगने की संभावना थी|

 

5. बूँदी का नकली किला क्यों बनाया गया?

उत्तर:- बूँदी से पराजित होकर राणा ने गुस्सा में आकर प्रतिज्ञा कर ली कि जबतक बूँदी को जीतेंगे नहीं तब तक एक बूँद पानी भी नहीं पियेंगे। अतः प्रतिज्ञा तुरंत पूरी करवाने के लिए नकली बूँदी का किला बनाया गया।

 

6. प्रस्तुत पाठ से कुंभा के किन-किन गुणों का पता चलता है?

उत्तर:- प्रस्तुत पाठ से हाड़ा कुंभा के शौर्य, पराक्रम, मातृभूमि भक्ति और बलिदानी गुणों का पता चलता है।

 

पाठ से आगे

1. कुंभा की हार, राणा की जीत से शानदार थी। कैसे?

उत्तर:- राणा की जीत नकली जीत थी। लेकिन कुंभा की हार सत्य था। मातृभूमि को अपमान से बचाने वाला हाड़ा कुंभा हारकर भी अमर हो गया। इसलिए कुंभा की हार राणा के जीत से शानदार थी।

 

2. आप अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए क्या-क्या कर सकते हैं?

उत्तर:- हम अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व लुटा सकते हैं। जान की बाजी लगा सकते हैं। अगर समय पड़ने पर सेना में भाग लेना पड़े तो अवश्य जायेंगे |

 

3. हाड़ा कुंभा की किस बात ने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया और क्यों?

उत्तर:- हाड़ा कुंभा की वह बात हमें सबसे ज्यादा प्रभावित किया, जब उसने बोला मैं रक्त की आखिरी बूँद शेष रहने तक अपनी मातृभूमि की रक्षा करूँगा”। क्योंकि सच्चा देशभक्त मातृभूमि को अपमानित होते नहीं देख सकता है।

 

4. अगर आपकी जमीन पर कोई बलपूर्वक एवं छलपूर्वक कब्जा करना चाहे तो इस समस्या का समाधान आप कैसे करेंगे?

उत्तर:- अगर हमारे जमीन पर कोई बलपूर्वक एवं छलपूर्वक कब्जा करना चाहे तो हम सबसे पहले समाज के कुछ लोगों के साथ उसे समझाएंगे। अगर नहीं माना तो थाना में रपट लिखवायेंगे |

 

व्याकरण

1. पाठ में प्रयुक्त जातिवाचक एवं व्यक्तिवाचक संज्ञाओं को छाँटकर लिखिए |

उत्तर:-

जातिवाचक संज्ञा

व्यक्तिवाचक संज्ञा

मनुष्य, पशु-पक्षी, राजपूत, सैनिक, बेटा, जंगल, किला

बूँदी, चित्तौड़, महाराणा, कुंभा, हाड़ा जाति, बूँदी का किला, चित्तौड़ की सेना

 

 

2. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ स्पष्ट करते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए

उत्तर:-

धूल चटाना (बुरी तरह हराना) कुंभा ने राणा को धूल चटा दिया।

आग बबूला होना (बहुत क्रोधित होना) राणा अपनी हार से आग-बबूला हो गये।

आँखें लाल होना (क्रोध से देखना) बूँदी के अपमान की बात सुनते ही कुंभा की आँखें लाल हो गईं।

लाशों पर से गुजरना (बहुत संघर्ष से आगे बढ़ना) बूँदी को जीतने के लिए राणा को कुंभा के लाश पर से गुजरना पड़ा।

मुँह की खाना (हार जाना) बूँदी के युद्ध में चितौड़ की सेना को मुँह की खानी पड़ी।

 

 

गतिविधि

1. बॉक्स में दी गई कहानी को वार्तालाप के रूप में लिखिए।

उत्तर:- कहानी का वार्तालाप रूप इस प्रकार सम्भव है

प्रथम दिन

दूसरा शिष्य तुम कहाँ जा रहे हो?

पहला शिष्य जहाँ मेरे पाँव मुझे ले जाएंगे।

दूसरे दिन

दूसरा शिष्य-आज कहाँ जा रहे हो?

पहला शिष्य जहाँ हवा जाएगी, वहीं।

तीसरे दिन

दूसरा शिष्य आज कहाँ जा रहे हो?

पहला शिष्य सब्जी खरीदने बाजार जा रहा हूँ।

  


 

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 11  question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 11 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.


CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 11 QUESTION ANSWER




                                             कबीर के दोहे

                                               प्रश्न-अभ्यास

पाठ से

1.पठित पाठ के आधार पर निम्नांकित कथनों पर सही () या गलत () का निशान लगाइए

 (क) प्रेम की भाषा बोलने वाला ही पंडित होता है। ()

(ख) निन्दा करने वालों को दूर रखना चाहिए। ()

(ग) कोई भी बात सोच-समझकर बोलनी चाहिए। ()

(घ) सज्जन व्यक्ति टूटता-जुड़ता रहता है जबकि दुर्जन व्यक्ति टूटता है तो जुड़ता नहीं। ()

 

2.पठित पाठ में कौन-सा दोहा आपको सबसे अच्छा लगा और क्यों?

उत्तर:- कबीर के दोहेपाठ में हमको सबसे अच्छा दोहा

काल्ह करे सो आज कर आज करे सो अब।

पल में परलै होयगी बहुरि करेगा कब ॥

क्योंकि इस दोहा में समय की महत्ता बताते हुए कहा गया है कि जो करना है वह अभी कर ही लो। ना जाने भविष्य में क्या आफत आयेगा जिसमें तुम्हारा कार्य होगा ही नहीं।

 

3.कबीर के उस दोहे का उल्लेख कीजिए, जिसमें सज्जन, साधुजन और सोने की तुलना की गयी है।

उत्तर:- दोहा निम्न है -

सोना, सज्जन, साधुजन टुटे जुरै सौ बार।

दुर्जन, कुंभ-कुम्हार कै, एकै धका दरार ।।

 

पाठ से आगे

1.“कबीर के दोहे जीवनोपयोगी एवं व्यावहारिक शिक्षाओं से भरे पड़े हैं।पाठ के आधार पर इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- कबीर ने अपने दोहों के माध्यम से जीवनोपयोगी एवं व्यावहारिक शिक्षा का ज्ञान दिया है| उन्होंने समय का महत्व, दूसरों से प्रेम करना, जाति की जगह ज्ञान को महत्व देना इत्यादी बातों को अधिक महत्व दिया है|

 

2.कबीर के दोहे का अध्ययन करने के पश्चात् उनके व्यक्तित्व के बारे में कल्पना कीजिए एवं लिखिए।

उत्तर:- कबीर के दोहे का अध्ययन करने के पश्चात् हमें पता चलता है कि कबीर स्वभाव से संत प्रवृति के थे | वे समय की उपयोगिता को महत्व देते थे। निंदा करने वालों के प्रति भी उदार रहते थे। जाति नहीं ज्ञान को महत्व देते थे। वे प्रेम की भाषा बोलते थे|

 

3. हमें काम को कल के भरोसे क्यों नहीं टालना चाहिए?

उत्तर:- हमें काम को कल के भरोसे इसलिए नहीं टालना चाहिए क्योंकि भविष्य में आने वाला समय कैसा होगा, यह किसी को नहीं मालूम | इसलिए वर्तमान परिस्थिति में ही उस कार्य को कर लेना चाहिए|

 

व्याकरण

1. निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची लिखिए

(क) परले - प्रलय

(ख) नियरे - निकट

(ग) बहुरि - दोबारा

(घ) आखर – अक्षर

 

2.कुछ ऐसे शब्दों का संग्रह कीजिए, जिसमें जनलगा हो। जैसे-दुर्जन, जनतंत्र।

उत्तर:- सज्जन, साधुजन, जनता, जनसेवा, जनोपयोगी, जनाधिकार इत्यादि।

 

3.दोहे की दी गई पंक्तियों को नीचे दिये गए उदाहरण के अनुसार बदलकर लिखिए-

उदाहरण- जाति न पूछो साधु की

        साधु की जाति न पूछो

 

(क) “मोल करो तलवार का”

उत्तर:- तलवार का मोल करो

(ख) “बुरा जो देखन मैं चला”

उत्तर:- मैं जो बुरा देखन चला

 

गतिविधि

1. कबीर की भाँति अन्य कवियों ने भी उपदेशात्मक दोहे लिखे हैं| उनके कुछ दोहों को साफ़-साफ़ बड़े अक्षरों में लिखकर अपनी कक्षा में दीवार पर चिपकाइए |

उत्तर:- वृक्ष कबहूँ नहीं फल भखैं, नदी न संचै नीर |

      परमारथ के कारने, साधुन धरा सरीर || --- रहीम

 

      आवत हिय हरषै नहीं, नैनन नहीं सनेह |

      ‘तुलसी’ तहाँ न जाइए, कंचन बरसे मेह || --- तुलसीदास

 

 

2. ‘कबीर एक समाज सुधारक थे |’ इस विषय पर अपने शिक्षक, अभिभावक एवं सहपाठियों से चर्चा कीजिए |

उत्तर:- कबीर एक समाज सुधारक थे | उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से लोगों को जातिगत भेदभाव और धार्मिक पाखंड को छोड़कर एक सच्चा मानव बनने पर बल दिया | उन्होंने समाज में चल रहे अंधविश्वासों और रूढ़ियों पर करारा प्रहार किया |

 

 

 

 

  

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 11  question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 11 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.


CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 11 ARTH




                     कबीर के दोहे

काल्ह करे सो आज कर आज करे सो अब।

पल में परलै होयगी बहुरि करेगा कब ॥

जिस काम को कल करना है उसे आज कर लो, आज करना है उसे अभी कर लों क्योंकि क्षणभर में प्रलय हो जायेगा तो फिर तुम अपना काम दुबारा कब कर करोगे ।

 

साई इतना दीजिए जामे कुटुम समाय।

मैं भी भूखा ना रहूँ साधु न भूखा जाय ॥

हे ईश्वर ! आप मुझे उतना ही धन दीजिए जिससे मैं अपने परिवार और सगे-सम्बन्धियों की आवश्यकता को पूरा कर सकूँ तथा मैं भी भूखा न रहूँ और मेरे द्वार पर आये अतिथि या साधु भी भूखे न लौट सके ।

 

निंदक निवरे राखिये, आँगन कुटी छवाय।

बिन साबुन पानी बिना, निरमल करे सुभाय ॥

जो आपकी निंदा करता है उसे भी आप मिलाकर रखें, उसका आप सम्मान करें चाहे उसके लिए आपको परेशानी क्यों न उठानी पड़े। क्योंकि आपकी निकटता को पाकर स्वयं उसके स्वभाव में परिवर्तन हो जायेगा अर्थात् बिना पानी और साबुन के उसके मन:स्थित मैल दूर हो जाएंगे।

 

जाति न पूछो साधु की पूछ लीजिए ज्ञान ।

मोल करो तलवार का पड़ा रहन दो म्यान ॥

सज्जन ज्ञानी व्यक्ति के जाति जानने का प्रयास मत करो। अगर जानना हो तो उसके ज्ञान को जानो (ज्ञान को प्राप्त करो), मूल्यांकन तलवार का करो म्यान का नहीं।

 

सोना, सज्जन, साधुजन टूटे जुरै सौ बार ।

दुर्जन, कुंभ-कुम्हार.कै, एकै धूका दरार ॥

सज्जन और साधुजन सोना की भाँति सैकड़ों बार टूट-जुड़ सकते हैं। लेकिन दुर्जन व्यक्ति कुम्हार के घड़े की भांति एक ही धक्के में दरार पैदा कर लेते हैं। जो प्रयल से भी नहीं जुड़ते ।

 

पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय।

ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय ॥

पोथी पढ़ते-पढ़ते लोग मर गये, लेकिन पंडित कोई नहीं हुए जो व्यक्ति मात्र ढाई अक्षर के प्रेम शब्द का ज्ञान प्राप्त कर लिया वही पंडित हो गया।

 

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलया कोय।

जो दिल खोजा आपनो, मुझ सा बुरा न कोय ॥

रहीम कवि कहते हैं जब मैं अन्यों में बुराई खोजने निकला तो बुरा कोई नहीं मिला। जब हमने अपने अन्दर की बुराई को झाँकने का प्रयत्न किया तो लगा कि-मुझसे बुरा कोई नहीं है।

 

 

 

 

      आवत हिय हरषै नहीं, नैनन नहीं सनेह |

      ‘तुलसी’ तहाँ न जाइए, कंचन बरसे मेह || --- तुलसीदास

जिस घर में जाने पर घर के लोग देखने ही प्रसन्न न हों और जिनकी आँखों में स्नेह न हो, उस घर में कभी नहीं जाना चाहिए, चाहे कितना ही लाभ क्यों न हो|

  

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 12  question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 12 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.

CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 12 QUESTION ANSWER



                                                  जन्म - बाधा

                                                   प्रश्न-अभ्यास

 

 

पाठ से

1.गुड्डी अपनी तुलना बंधुआ मजदूर से क्यों करती है?

उत्तर:- गुड्डी को शिक्षा जैसे मौलिक अधिकार से वंचित रखा जाता है। एक काम के बाद दूसरे काम के बीच सुस्ताने का भी उसे समय नहीं मिलता है। सुस्त कहकर उसे हीन बताया जाता है जो प्रायः बंधुआ मजदूर के साथ लोग करते थे। इसीलिए गुड्डी अपनी तुलना बंधुआ मजदूर से करती है।

 

2. माँ-बाप के लिए चाय बनाकर लाते समय उसके पैरों में फुर्ती आ गयी- क्यों?

उत्तर:- उसे लगने लगा जैसे उसकी मुक्ति की घोषणा में अधिक दिन बाकी नहीं है| प्रधानमंत्री जी उसे छुड़वा लेंगे। यह विश्वास पैदा होते ही चाय बनाकर लाते समय उसके पैरों में फुर्ती आ गई।

 

3. पढ़िए एवं सोचकर उत्तर दीजिए-

(i) लेकिन क्यों नहीं सुनी जायेगी मेरी बात। हिज्जे गलत हों, पर बात तो सही है।

(क) ऐसा गुड्डी ने क्यों सोचा?

उत्तर:- गुड्डी के साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार हो रहा था। वर्ण के गलत होने से किसी के भाव गलत नहीं होते। इसलिए गुड्डी ने ऐसा सोचा।

 

(ख) यह वाक्य गुड्डी के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं को दर्शाता है?

उत्तर:- यह वाक्य गुड्डी के व्यक्तित्व के निम्नलिखित विशेषताओं को दर्शाता है (क) दृढ़ विश्वास     (ख) भावनात्मक प्रधान

 

(ख) टिकट कहाँ से लाऊँ? बिना टिकट के ही भेज देती हूँ। वे तो समझ ही जाएँगे”।

(क) गुड्डी ने ऐसा क्यों सोचा?

उत्तर:- गुड्डी को घर से निकलने नहीं दिया जाता था तो वह टिकट कहाँ से खरीदेगी| इस विवशता के कारण उसने ऐसा सोचा।

 

(ख) यह वाक्य गुड्डी के किस पक्ष को दर्शाता है?

उत्तर:- यह वाक्य गुड्डी की विवशता तथा दृढ़ विश्वास को दर्शाता है।

 

4. पठित पाठ के आधार पर आपके मस्तिष्क में जो दृश्य उत्पन्न होता है, उसे अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर:- इस पाठ को पढ़ने से मेरे मस्तिष्क में वह दृश्य उत्पन्न होता है जो मैंने देखा है- मेरे एक मित्र के घर में| उसके घर में चार भाई और सबसे छोटी बारह साल की एक बहन है| उसका एक सरकारी स्कूल में नामांकन तो है पर वह स्कूल नहीं जाती और कोचिंग भी नहीं परंतु उसके सभी भाई स्कूल-कॉलेज जाते हैं| वह घर के काम-काज में सुबह से शाम तक अपनी माँ के साथ लगी रहती है| वह अपने भाइयों के कहने पर कभी चाय, कभी चाउमीन-मैगी बनाती रहती है जिससे उसे सुस्ताने का भी समय नहीं मिलता|

 

 

पाठ से आगे

1. इस कहानी का शीर्षक जन्म-बाधाहै। आपकी दृष्टि में ऐसा शीर्षक क्यों दिया गया है?

उत्तर:- कुछ लोग बेटी को पढ़ाना-लिखाना नहीं चाहते । ऐसे घर की बेटियों को माँ के हरेक कार्यों में मदद करनी पड़ती है। अर्थात् बेटी को जन्म लेते ही अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए जन्म बाधाशीर्षक दिया गया है।

 

2. किन-किन बातों से पता चलता है कि गुड्डी अपनी मुक्ति के लिए दृढ़संकल्प थी?

उत्तर:- गुड्डी मात्र बारह साल की लड़की है, फिर भी हिम्मत से अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए प्रधानमन्त्री को पत्र लिखती है| वर्णों का ज्ञान सही न होने के बावजूद वो हार नहीं मानती है| इन्हीं बातों से पता चलता है कि गुड्डी अपनी मुक्ति के लिए दृढ़संकल्प थी|

 

3. अपनी मुक्ति के लिए गुड्डी प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखती है। इससे इसके माता-पिता परेशानी में पड़ सकते हैं। गुड्डी के इस व्यवहार पर तर्क सहित विचार कीजिए।

उत्तर:- प्रधानमंत्री को पत्र लिखने से गुड्डी के माता-पिता को इतनी ही परेशान होती है कि गुड्डी के द्वारा जो कार्य किये जाते थे उस कार्य को उसकी माँ करती और स्कूल से आने पर सभी भाई-बहन मिल कर करते। लेकिन बच्चों को शिक्षा का अधिकार है। एक लड़की शिक्षित होती है तो ब्याह के बाद वह अपने बच्चों को भी शिक्षित करती है| इसलिए सभी लड़कियों को पढ़ाना अत्यंत आवश्यक है|

 

गतिविधि

1.उन कारणों का पता लगाइए जो छोटी-छोटी लड़कियों पर बड़ी जिम्मेदारियाँ लादने के लिए जिम्मेदार हैं।

उत्तर:- छोटी-छोटी लड़कियों पर बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियाँ लादने के लिए जिम्मेदार कारण निम्नलिखित हैं-

(i) माता-पिता का अशिक्षित होना ।

(ii) परिवार की आर्थिक स्थिति का कमजोर होना।

(iii) भाई-बहनों की अधिक संख्या होना।

(iv) सामाजिक रूढ़िवादिता ।

(v) गलत मानसिकता इत्यादि।

 

2. निम्नलिखित कार्य कौन करता है?

(क) गुड़ियों से खेलना।

(ख) सिलाई-बुनाई का कार्य करना।

(ग) झाडू-बर्तन, चूल्हा-चौका का काम घर में करना ।

(घ) घर में अपने छोटे भाई-बहनों को संभालना।

उत्तर:- सभी के उत्तर लड़कीहै।

     सोचिए क्या यह सही है?

उत्तर:- नहीं, यह सही नहीं है|

 

3. प्रतिदिन किए गए कार्यों की सूची बनाइए, फिर अगले दिन उस सूची में कुछ नया जोड़िए |

उत्तर:- प्रतिदिन किए गए कार्यों की सूची -

(i) मैं सुबह पाँच बजे उठता हूँ |

(ii) फिर नित्य क्रिया करने में आधा घंटा लगाता हूँ |

(iii) फिर बगल के पार्क में टहलने जाता हूँ |

(iv) फिर साढ़े छः बजे नहाता हूँ |

(v) फिर नाश्ता करके स्कूल जाता हूँ |

(vi) घर 2:20 दोपहर में आता हूँ और खाना खाकर स्कूल का होमवर्क बनाता हूँ |

(vii) फिर 5 बजे कोचिंग जाता हूँ |

(viii) 7:30 शाम में घर वापस आकर सभी गृहकार्य को पूरा करता हूँ |

(ix) रात 10 बजे सो जाता हूँ |

(x) पर्व की छुट्टियों और रविवार को कहीं घूमने जाता हूँ या अपने दोस्तों के साथ खेलता हूँ|

  

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 13 question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 13 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.

CLASS 7 HINDI BIHAR BOARD CHAPTER 13 QUESTION ANSWER



                                          शक्ति और क्षमा

                                               प्रश्न-अभ्यास

 

पाठ से

1. इस कविता के माध्यम से हमें क्या सीख मिलती है?

उत्तर:- इस कविता के माध्यम से हमें सीख मिलती है कि क्षमा, दया और विनम्रता के साथ हमें अपने पौरुष का उपयोग करना चाहिए। शक्तिमान व्यक्ति को ही क्षमा, दया और विनम्रता शोभता है।

 

2. वे कौन-सी परिस्थितियाँ थीं जिन्होंने राम को धनुष उठाने पर बाध्य किया?

उत्तर:- राम को अपनी सेना के साथ लंका जाना था। पहले तो श्रीराम ने समुद्र के सम्मुख विनम्रता का भाव दर्शाए । लेकिन समुद्र उनके विनम्रता और प्रार्थना पर ध्यान नहीं दिया। इस घटना ने राम को धनुष उठाने पर बाध्य किया|

 

3. निम्नलिखित पंक्तियों का अर्थ स्पष्ट कीजिए-

क्षमा शोभती उस भुजंग को

        जिसके पास गरल हो।

उसको क्या, जो दंतहीन,

      विषहीन, विनीत, सरल हो।

उत्तर:- क्षमा उसी साँप को शोभा देती है जिसके पास विष हो । जो साँप दंतहीन, विषहीन, विनम्र और सरल होता है उसको क्षमा नहीं शोभा देता है।

 

पाठ से आगे

1. दिनकर के इस भाव से आप कहाँ तक सहमत हैं कि समाज शक्तिशाली की ही पूजा करता है । अभावहीन, निर्बल व्यक्ति को समाज में कोई नहीं पूछता। इन पर आप अपना विचार स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- हम दिनकर जी के भाव से सहमत हैं कि समाज शक्तिशाली की ही पूजा करता है । जो अभावग्रस्त है, निर्बल है ऐसे व्यक्ति को समाज कभी नहीं सम्मान देता है। समाज में प्रभाव स्थापित करने के लिए सबल होना अनिवार्य है।

 

2. सुयोधन को नर-व्याघ्र क्यों कहा गया है?

उत्तर:- सुयोधन को नर-व्याघ्र इसलिए कहा गया है क्योंकि उसने मनुष्य होकर भी पशुओं के जैसा व्यवहार किया| उसने सारी मानवता को भुला दिया और पशु (व्याघ्र) के समान हिंसक हो उठा|

 

 

व्याकरण

1.निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए

उत्तर:-

भुंजग सर्प, साँप

रघुपति राम, राघव

सिंधु समुद्र, जलनिधि

शर बाण, तीर

कायर डरपोक, बुजदिल  

विष – गरल, जहर

 

 

  

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 13 question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 13 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.




                   शक्ति और क्षमा

क्षमा, दया, तप, त्याग, मनोबल

           सबका लिया सहारा,

पर नर-व्याघ्र, सुयोधन तुमसे

           कहो कहाँ, कब हारा?

क्षमाशील हो रिपु समक्ष

           तुम हुए विनत जितना ही,

दुष्ट कौरवों ने तुमको

           कायर समझा उतना ही।

हे युधिष्ठिर ! तुमने क्षमा, दया, तपस्या, त्याग, मनोबल सबका सहारा लिया।

परन्तु नर व्याघ्र दुर्योधन बताओ तुमसे कब हारा । क्षमाशील होकर दुश्मन के सम्मुख तुम जितना ही विनम्र हुए, दुष्ट कौरवों ने तुमको उतना ही कायर समझा।

 

क्षमा शोभती उस भुजंग को

          जिसके पास गरल हो,

उसको क्या, जो दंतहीन,

          विषहीन विनीत, सरल हो।

क्षमा उस साँप को शोभा देती है जिसके पास विप हो। जो सर्प दंतहीन विपहीन विनम्र तथा सरल होता है उसे क्षमा शोभा नहीं देती है।

 

तीन दिवस तक पंथ माँगते

            रघुपति सिन्धु किनारे,

बैठे पढ़ते रहे छन्द,

            अनुनय के प्यारे-प्यारे ।

भगवान श्रीराम समुद्र से पथ माँगने के लिए तीन दिनों तक मधुर वाणी में प्रार्थना कर मनाते रहे।

 

उत्तर में जब एक नाद भी

         उठा नहीं सागर से;

उठी अधीर धधक पौरुष की

         आग राम के शर से।

प्रार्थना के उत्तर में जब समुद्र का एक शब्द भी नहीं निकला तो श्रीराम अधीर हो गये, उनका पुरुषार्थ आग बनकर राम के तीर से निकल पड़ा (अर्थात् राम अपने धनुष पर बाण को साध लिया)।

 

सिन्धु देह धर त्राहि-त्राहि

        करता आ गिरा शरण में,

चरण पूज, दासता ग्रहण की

        बँधा मूढ़ बंधन में।

तब समुद्र देह धारण होकर प्रकट हुआ तथा त्राहि-त्राहि करता हआ राम के चरण में आकर गिर गया । राम के चरणों का पूजन किया, राम की दासता को स्वीकार किया। इस प्रकार मूर्ख सागर. राम के बंधन में बंध गया।

 

सच पूछो, तो शर में ही

          बसती है दीप्ति विनय की,

संधि-वचन संपूज्य उसी का

          जिसमें शक्ति विजय की।

सच बात तो यह है कि विनम्रता का प्रकाश तीर में बसती है। संधि की बात उसी का मान्य होता है जिसमें विजय की शक्ति हो।।

 

सहनशीलता, क्षमा, दया को

         तभी पूजता जग है,

बल का दर्प चमकता उसके

        पीछे जब जगमग है |

सहनशीलता, क्षमा, दया का तभी संसार पूजा करता है जब उसमें बल का दर्प जगमग करता हुआ चमकता रहे।

-    रामधारी सिंह ‘दिनकर’

   

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 14 question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 14 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.



                                                हिमशुक

                 प्रश्न-अभ्यास

 

पाठ से

1. अवध नरेश राजकुमारों की परीक्षा क्यों लेना चाहते थे?

उत्तर:- अवध नरेश को अपना उत्तराधिकारी चुनना था। तीनों राजकुमार पढ़े-लिखे, बुद्धिमान और गुणी थे लेकिन तीनों में श्रेष्ठ ज्ञान किसके पास है,इस जानकारी के लिए राजा राजकुमारों की परीक्षा लेना चाहते थे|

 

2. हिमशुक तो राजा के लिए भेंट लाया था लेकिन वही भेंट उसे महँगी पड़ी, कैसे?

उत्तर:- हिमशुक तो राजा के लिए भेंट लाया था। इस ध्येय से कि उसका राजा अमरफल खाकर अमर हो जायेगा। लेकिन संयोग से वह फल साँप के विष से विषैला हो गया। जब उस फल की जाँच की गई तो कौवा मर गया। तब राजा ने हिमशुक को विश्वासघाती समझकर मार डाला।

 

3. राजा ने अपने तीसरे बेटे को ही युवराज घोषित क्यों किया?

उत्तर:- अपने पूछे गए प्रश्न का उत्तर अपने तीसरे बेटे से सुनकर राजा बहुत प्रसन्न हुए| वह ही राजनीति धर्म ज्ञान में श्रेष्ठ साबित हुआ इसलिए राजा ने अपने तीसरे बेटे को ही युवराज घोषित किया|

 

 

4. निम्नलिखित वाक्यांश किसने और किससे कहे-

(क) तुम्हारी माँ भी तुमसे मिलकर इतनी ही प्रसन्न होगी।

उत्तर:- हिमशुक के पिता ने हिमशुक से कहा।

 

(ख) मैं पन्द्रह दिन बाद वापस आ जाऊँगा।

उत्तर:- हिमशुक ने राजा से कहा।

 

(ग) बुद्धिमानी की बात यह होगी कि फल खाने से पहले इसे किसी जानवर को खिलाकर देख लिया जाए।

उत्तर:- मंत्री ने राजा से कहा।

 

(घ) किसी को सजा देने से पहले इस बात का पूरा-पूरा पता लगा लेना जरूरी है कि वह सचमुच अपराधी है या नहीं।

उत्तर:- तीसरे राजकुमार ने राजा से कहा। ।

 

5. निम्नलिखित प्रश्नों के चार-चार विकल्प दिये गए हैं, जिनमें एक विकल्प सही है । सही विकल्प के सामने () का निशान लगाइए।

(क) हिमशुक एक नाम है-

(i) जानवर का            (ii) आदमी का

(iii) पक्षी का             (iv) जंगल का

 

(ख) किस देश के राजा के पास अनोखा तोता था?

(i) अवध             (ii) विदर्भ

(iii) गंधार            (iv) कोसल

 

(ग) हिमशुक रात में कहाँ ठहरा था?

(i) पेड़ पर               (ii) पहाड़ पर

(iii) महल की छत पर     (iv) गुंबद पर

 

(घ) जहरीले फल को राजा ने क्या किया?

(i) नदी में फेंक दिया           (ii) जलवा दिया

(iii) स्वयं खा गया             (iv) गड्ढे में दबवा दिया

 

 

उत्तर:

(iii) पक्षी का

(ii) विदर्भ

(i) पेड़ पर

(iv) गड्ढे में दबवा दिया

 

 

पाठ से आगे

1. सजा देने से पहले राजा को क्या करना चाहिए था?

उत्तर:- सजा देने से पहले राजा को अपराधी के अपराध के बारे में छानबीन कर लेना चाहिए था।

 

2. कल्पना कीजिए कि अमरफल के मृत्युफल में बदलने की सच्चाई का पता राजा के तीसरे बेटे को कैसे चला होगा?

उत्तर:- हिमशुक की कहानी हितोपदेश और पंचतंत्र की किताब में भी है | शायद यही से पढ़कर अमरफल के मृत्युफल में बदलने की सच्चाई का पता राजा के तीसरे बेटे को चला होगा |

 

 

3. कल्पना कीजिए कि आप हिमशुक हैं और राजा आप पर वार करने के लिए हाथ उठाता है। तब आप क्या करेंगे?

उत्तर:- यदि हम हिमशुक होते और राजा हम पर वार करने के लिए हाथ उठाता तो हम अपना बचाव करने का प्रयास करते और राजा को पूरी बात बताकर मंत्रियों से छान-बिन कराने के लिए कहते, उसके बाद ही राजा को कोई निर्णय लेने के लिए बोलते |

  

In this section, we are going to learn bihar board class 7 Hindi chapter 14 question answer किसलय हिंदी बुक कक्षा 7 Chapter 14 bihar board question answer. This किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 PDF or Bihar Board Class 7 Hindi Book Solution will help you to score good marks in your exam. You must read this section of kislay class 7 solutions or किसलय हिंदी बुक बिहार क्लास 7 Solution.

 

                      चीनी का ठोंगा

मोहन अपनी पढ़ाई में मशगुल था| तभी माँ ने आवाज लगाई- अरे मोहन, ज़रा बगल की दुकान से आधा किलो चीनी ले आओ| जब चीनी लेकर वापस लौट रहा था, तो उसके दोस्त खेलते मिल गए| चीनी का ठोंगा वहीँ पास में रखकर वह खेलने में मग्न हो गया| अचानक उसे ध्यान आया कि माँ ने तो चीनी लाने को कहा था| वह जल्दी से वहाँ गया, जहाँ उसने चीनी रखी थी| लेकिन वह घबरा गया| चीनी का ठोंगा नीचे से गीला हो गया था, क्योंकि वहाँ की मिट्टी गीली थी| किसी तरह से वह चीनी लेकर घर पहुँचा| चीनी की हालत देखकर उसकी माँ ने उसे डाँटा| डाँट सुनकर मोहन रूठ गया|

 

(क) क्या माँ का मोहन का डाँटना उचित था?

उत्तर:- हाँ।

(ख) क्या मोहन का रूठना उचित था?

उत्तर:- मोहन का रूठना उचित नहीं था।

 

व्याकरण

1. पठित पाठ में से पांच ऐसे वाक्य छाँटकर लिखिए जिनमें ने का प्रयोग हुआ है।

उदाहरण राजकुमार ने यह कहानी सुनाई।

उत्तर:-

(i) एक दिन राजा ने अपने तीनों राजकुमारों को परीक्षा लेने के लिए बुलाया|

(ii) सबसे बड़े लड़के ने कहा ।

(iii) हिमशुक ने कहा।

(iv) हिमशुक के पिता ने कहा।

(v) राजा ने यह अनोखी बात सुनी तो वह भी उन दोनों को देखने गया |

 

2. निम्नलिखित युग्म शब्दों से वाक्य बनाइए

उत्तर:-

साथ-साथ- मीणा के साथ-साथ रोहन और राहुल भी पढ़ने में तेज है |

दो-चार- मेरी गर्मी की छुट्टी दो-चार दिनों में समाप्त हो जायेगी |

एक-एक- शिक्षक ने एक-एक करके सभी छात्रों से सवाल पूछा |

पूरा-पूरा- पूरा-पूरा वाक्य पढ़ो |

बढ़ते-बढ़ते- श्याम आगे बढ़ते-बढ़ते एक नदी के पास पहुँच गया|

 

3. रिक्त स्थान को भरिए

मृत्युदंड, कृतज्ञ, विश्वासघाती, उत्तराधिकारी, राजकुमार, कृतघ्न

 (i) जो किसी के विश्वास को ठेस पहुँचाए    विश्वासघाती

(ii) राजा का लड़का      राजकुमार

(iii) किसी की मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति पाने का हकदार  उत्तराधिकारी

(iv) मौत की सजा        मृत्युदण्ड

(v) किये गए उपकारों को नहीं मानने वाला    कृतघ्न

(vi) किये गए उपकारों को मानने वाला        कृतज्ञ

 

गतिविधि

1. नीचे की वर्ग-पहेली में बीस विशेषण हैं, उन्हें ढूँढकर लिखिए। यह बाएँ से दाएँ, ऊपर से नीचे या आड़े-तिरछे भी हो सकते हैं |

उत्तर:-

विश्वासघात, महत्वपूर्ण, सुरक्षित, गरीब, बुद्धिमान

छोटा, चतुर, बूढ़ा, पूर्ण, मान, बड़े, प्यारे, विचित्र,

 अच्छा, कम, घाती, विश्वास, रक्षित, नाच

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Reactions

Post a Comment

1 Comments