Ticker

6/recent/ticker-posts

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD | CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD | CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD BOOK

 

 class 7 science chapter 1 bihar board question answer



                                      जल और जंगल

                          अभ्यास

 

class 7 science chapter 1 bihar board 1. निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य

(क) वर्षा जल का चरम स्रोत है।  सत्य

(ख) नदियों का जल खेतों में सिंचाई का एकमात्र साधन है।  असत्य

(ग) जल की कमी की समस्या का सामना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी करते हैं। असत्य

 

class 7 science chapter 1 bihar board question answer 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) भौमजल प्राप्त करने के लिए चापाकल तथा नलकूप का उपयोग होता है।

(ख) जल की तीन अवस्थाएँ बर्फ, जल और वाष्प हैं |

(ग) भूमि की जल धारण करने वाली परत भौम जल-स्तर कहलाती है।

(घ) वन से हमें औषधिय पौधे और इमारती लकड़ियों का लाभ होता है |

(ङ) वन में क्षयवान पत्तियाँ और जन्तु मिट्टी को समृद्ध करते हैं |

(च) सूक्ष्मजीवों द्वारा मृत पादपों पर क्रिया से ह्यूमस बनता है |

 

class 7 science chapter 1 in hindi bihar board 3. समझाइए कि भौमजल की पुनः पूर्ति किस प्रकार होती है?

उत्तर:- वर्षाजल का कुछ भाग मिट्टी के छिद्रों से नीचे रिसकर अछिद्रदार चट्टानों के ऊपर जमा हो जाता है | जल के इस प्रकार रिसने के कारण भौमजल की पुनः पूर्ति होती है |

 

class 7 vigyan chapter 1 question answer 4. भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारकों को समझाइए।

उत्तर:- भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारक निम्न हैं –

(i) जनसंख्या वृद्धि के कारण जल की खपत में बेतहाशा वृद्धि हुई है |

(ii) बड़े-बड़े कारखाने भूमिगत जल का अत्यधिक खपत करते हैं |

(iii) वन की अधिक कटाई के कारण भूमि में जल-ग्रहण क्षमता घट गई है |

 

 

bihar board class 7 science chapter 1 5. कम-से-कम जल का उपयोग करते हुए बगीचे लगाने तथा रख-रखाव के लिए क्या कदम उठाएँगे?

उत्तर:- बगीचे लगाने तथा रख-रखाव के लिए ड्रिप सिंचाई विधि का प्रयोग करेंगे और नलकूपों के जल को पाइपों द्वारा खेतों में ले जाकर स्प्रिंकलर द्वारा सिंचाई करेंगे |

 

class 7 science bihar board chapter 1 6. ऐसे सात उत्पादों के नाम बताएँ जो हम वनों से प्राप्त करते हैं।

उत्तर:- वनों से हमें इमारती लकड़ी, फल, ऑक्सीजन, गोंद, मसाले, शहद और पशुओं के लिए चारा प्राप्त करते हैं |

 

class 7 bihar board science chapter 1 question answer 7. वनों में कुछ भी व्यर्थ नहीं होता है, क्यों? समझाइए।

उत्तर:- वन जीव-जंतुओं को आश्रय देते हैं | घोड़े, जेबरा, हाथी आदि जानवरों के लिए वनस्पति भोजन है। सुखी पत्तियाँ और मृत जीव-जन्तु अपघटित होकर ह्यूमस में परिवर्तित हो जाते हैं।

अतः वनों में कुछ भी व्यर्थ नहीं होता है |

 

bihar board class 7 science solutions 8. अपघटक किसे कहते हैं ? ये वन एवं जीवों की वृद्धि में किस प्रकार सहायक हैं ?

उत्तर:- वैसे सूक्ष्मजीव जो मृत पौधों और जीव-जंतुओं का अपघटन करके ह्यूमस में बदल देते हैं, उसे अपघटक कहते हैं | ह्यूमस मिट्टी को उपजाऊ बनाने के साथ-साथ मिट्टी में रहनेवाले जीव जैसे केंचुआ, चींटी आदि को भोजन प्रदान करते हैं |

 

jal aur jungle ka question answer 9. ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का संतुलन बनाए रखने में वन के योगदान को समझाइए।

उत्तर:- वन जीव-जंतुओं द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड गैस को प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया में ग्रहण करते हैं तथा बदले में ऑक्सीजन गैस मुक्त करते हैं | इस ऑक्सीजन को सभी जीव श्वसन में ग्रहण करते हैं |

 


class 7 science chapter 2 bihar board question answer



                                                    जंतुओं में पोषण

                     अभ्यास

 

 

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD 1. खाली स्थानों की पूर्ति कीजिए -

(a) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत है।

(b) मनुष्य में भोजन का पाचन मुख गुहिका  में शुरू होकर छोटी आँत में पूरा होता है।

(c) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं पाचक रस का स्त्राव होता है जो भोजन पर क्रिया करते हैं।

(d) मनुष्य में पोषण के मुख्य चरण अंतर्ग्रहण, पाचन, अवशोषण, स्वांगीकरण और निष्कासन हैं।

(e) अमीबा अपने भोजन को पादाभ की सहायता से ग्रहण करता है।

 

bihar board class 7 science solution in hindi 2. सही विकल्प पर () का चिह्न लगाइये

(a) कुतरने में सहायता करने वाला दाँत

(i) कृन्तक       (ii) रदनक     (iii) अग्रचवर्णक   (iv) चवर्णक

(b) लार, मंड (स्टार्च) को बदलता है

(i) माल्टोज      (ii) ग्लूकोज      (iii)सेलुलोज   (iv) लैक्टोज

(c) पित्त रस का स्राव होता है

(i) यकृत     (ii) अग्न्याशय     (iii) आमाशय    (iv) छोटी आँत                                                                                                                                                                                                                                                     

(d) वसा का पूर्णरूपेण पाचन होता है

(i) आमाशय   (ii) अग्न्याशय     (ii) बड़ी आँत     (iv) छोटी आँत

(e) जल का अवशोषण मुख्यतः होता है

(i) ग्रसिका      (ii) बड़ी आँत     (iii) छोटी आँत   (iv) आमाशय

 

 

 

उत्तर:

(i) कृन्तक    

(ii) ग्लूकोज

(i) यकृत

(iv) छोटी आँत

(ii) बड़ी आँत

 

 

 

class 7 science chapter 2 bihar board 3. सत्य और असत्य कथनों को चिन्हित कीजिए -

(i) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का स्राव होता है।  सत्य

(i) पित्त रस से प्रोटीन का पाचन होता है। असत्य

(iii) प्रोटीन का पाचन मुख से आरंभ हो जाता है। असत्य

(iv) जुगाली करने वाले निगली हुई घास को पुनः अपने मुख में लाकर धीरे-धीरे चबाते हैं। सत्य

(v) छोटी आँत में श्लेष्मक स्त्रावित होता है |  असत्य

 

class 7 science chapter 2 bihar board question answer 4. कॉलम A के कथनों का मिलान कॉलम B से कीजिए

A

B

कार्बोहाइड्रेट

लार ग्रंथि

प्रोटीन

पित्ताशय

वसा

शर्करा

पित्तरस

अमीनो अम्ल

लार

वसा अम्ल एवं ग्लिसरौल

 

 

 

उत्तर:

(a) - (iii) शर्करा

(b) - (iv) अमीनो अम्ल

(c) -  (v) वसा अम्ल एवं ग्लिसरौल

(d) -  (ii) पित्ताशय

(e) -  (i) लार ग्रंथि

 

 

 

class 7 science chapter 2 in hindi bihar board  5. आहारनाल के किन भागों द्वारा ये कार्य होते हैं -

(i) भोजन का चबाना -  मुख गुहिका

(ii) जीवाणु नष्ट होना - आमाशय

(iii) उपयोगी पदार्थों का अवशोषण – छोटी आँत

(iv) मल का निकास - मलद्वार

 

class 7 vigyan chapter 2 question answer 6. एक शब्द में उत्तर दीजिए

(i) मानव शरीर में पाया जानेवाला कठोरतम पदार्थ    इनेमल

(ii) पचे भोजन का अवशोषण करने वाली अँगुली जैसी संरचनाएँ   रसांगुल

(iii) घास खाने वाले जन्तुओं में सेलुलोज पाचन का स्थान   रूमेन

(iv) अमीबा में भोजन पाचन का स्थान    खाद्यधानी

(v) भोजन के अवयवों से उपयोगी पदार्थ संश्लेषण की प्रक्रिया   स्वांगीकरण

 

bihar board class 7 science solutions 7. कारण बताइये -

(a) मनुष्य में सेलुलोज का पाचन नहीं होता है।

उत्तर:- मनुष्य के आहारनाल में सेलुलोज को पचाने में मदद करनेवाले बैक्टीरिया या इसे पचाने वाले एंजाइम नहीं होते हैं | इसीलिए मनुष्य में सेलुलोज का पाचन नहीं होता है।

 

 

(b) अमीबा के खाद्यधानी में भोजन का पाचन होता है।

उत्तर:- अमीबा के खाद्यधानी में भोजन का पाचन होता है क्योंकि इसमें ही पाचक रसों का स्त्राव होता है जो खाद्य पदार्थों पर क्रिया कर उन्हें सरल पदार्थों में बदल देते हैं |

 

(c) वायुनली तथा भोजन नली का संबंध ग्रसनी से है,फिर भी भोजन वायुनली में नहीं जाता है।

 उत्तर:- वायुनली के ऊपर एक मांसल संरचना इपीग्लोटिस होती है जो वाल्व का  काम करती है। जब हम भोजन ग्रहण करते हैं तो यह वायुनली को ढँक लेती है तथा भोजन वायुनली में नहीं जाता है।

 

jantu me poshan class 7 8. छोटी आँत में किन ग्रंथियों के स्त्राव आते हैं। पाचन में उनकी क्या भूमिका है?

उत्तर:- छोटी आँत में यकृत, अग्न्याशय तथा स्वयं की दीवारों के स्त्राव आते हैं | यकृत से निकला पित्तरस वसा का पाचन करता है | अग्न्याशय से निकला अग्न्याशयिक रस प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा का पाचन करता है | छोटी आँत की दीवारों से स्त्रावित आँत रस आंशिक रूप से पचे हुए भोजन को पूर्ण रूप से पचा देता है।

 

jantu me poshan in hindi  9. अमीबा में पोषण की प्रक्रिया मानव से भिन्न है? क्यों?

उत्तर:- अमीबा में भोजन के अंतर्ग्रहण के लिए मानव के मुख जैसा कोई निश्चित स्थान नहीं होता है, बल्कि यह शरीर के किसी भी स्थान से हो सकता है | अमीबा में भोजन का पाचन खाद्यधानी में होता है लेकिन मानव में पाचन तंत्र के कई अंगों में होता है |

 

bihar board class 7 science solution in hindi 10. मनुष्य में पाये जाने वाले दाँत तथा उनके कार्यों को लिखें।

उत्तर:- मनुष्य में पाये जाने वाले मुख्य दाँत कृंतक, रदनक, अग्रचवर्णक और चवर्णक हैं |

कृंतक काटने का कार्य

रदनक फाड़ने का कार्य

अग्रचवर्णक  पीसने और चबाने का कार्य

चवर्णक पीसने और चबाने का कार्य

 

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD  11. मनुष्य के पाचनतंत्र का नामांकित चित्र बनायें | English ank channnel se video dekhiye.

 

  



class 7 science chapter 3 bihar board question answer



                      ऊष्मा

                     अभ्यास

 

class 7 science chapter 3 bihar board (1) ऊष्मा चालक और ऊष्मारोधी में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- ऊष्मा चालक अपने से होकर ऊष्मा को एक सिरे से दूसरे सिरे तक जाने देते हैं | जैसे– लोहा, ताँबा आदि | ऊष्मारोधी ऊष्मा को एक सिरे से दूसरे सिरे तक अपने से होकर आसानी से नहीं जाने देते हैं | जैसे – प्लास्टिक, लकड़ी आदि |

 

class 7 science chapter 3 bihar board question answer (2) डॉक्टरी थर्मामीटर एवं प्रयोगशाला थर्मामीटर के कार्य एवं बनावट को बताइए।

उत्तर:- डॉक्टरी थर्मामीटर से सिर्फ मानव शरीर का तापमान मापा जाता है | इसमें एक लम्बी, बारीक तथा समान व्यास की काँच की नली होती है | इसके एक सिरे पर एक बल्ब होता है | इसमें पारा भरा रहता है जो गर्म होने पर फ़ैल जाता है | इसमें 35°C और 42°C तक ही माप सकते हैं |

 

 

प्रयोगशाला थर्मामीटर से प्रयोगशाला में वस्तुओं का तापमान मापा जाता है | इसका परिसर 10°C से 110°C होता है और पारा को रोकने के लिए कोई अवरोध नहीं होता है| बाकी बनावट डॉक्टरी थर्मामीटर के समान होती है।

 

class 7 science chapter 3 in hindi bihar board (3) सर्दियों में एक मोटे कपड़े की अपेक्षा उसी मोटाई के कई परतों वाला वस्त्र अधिक गर्मी प्रदान करता है, क्यों?

उत्तर:- ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि वस्त्र के कई परतों के बीच वायु होती है जो ऊष्मा का कुचालक है | यह वायु शरीर से ऊष्मा को परिवेश में जाने से रोकती है जिसके कारण हमें उष्णता का अनुभव होता है |

 

class 7 vigyan chapter 3 question answer  (4) गर्म जलवायु वाली जगहों पर घरों को उजले रंग से रंगने की सलाह क्यों दी जाती है?

उत्तर:- सफ़ेद दीवारें उनपर पड़नेवाले ऊष्मीय विकिरण का बहुत कम भाग अवशोषित करती हैं, अधिकांश भाग परावर्तित कर देती हैं | इससे घर बहुत कम गर्म होता है | इसलिए गर्म जलवायु वाली जगहों पर घरों के उजले रंग से रंगने की सलाह दी जाती है।

 

 

 

 

bihar board class 7 science chapter 3 (5) कॉलम से कॉलम के शब्दों का मिलान कीजिए

उत्तर:

(i)

(ii)

(iii)

(iv)

 

 

class 7 science bihar board chapter 3 6. सही उत्तर पर चिह्न लगाएँ

(i) एक लीटर जल जिसका तापमान 0°C हो तथा एक लीटर जल जिसका तापमान 40°C हो को आपस में मिला दें तो पूरे जल का तापमान होगा

(क) 10°C से कम

(ख) 40°C से अधिक

(ग) 10°C से 40°C के बीच

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:

(ग) 10°C से 40°C के बीच

 

CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD (ii) बर्फ में लकड़ी का चम्मच डाला जाए तो

(क) चालन के कारण दूसरा सिरा ठंडा हो जाएगा

(ख) चालन के कारण गर्म हो जाएगा ।

(ग) कुचालक होने के कारण कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

(घ) सुचालक होने के कारण ठंडा हो जाएगा।

उत्तर:

(ग) कुचालक होने के कारण कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

 

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD (iii) 20°C ताप पर गर्म जल में 20°C ताप पर गर्म लोहे की छड़ को डालने से

(क) छड का तापमान बढ़ जाएगा

(ख) पानी का तापमान बढ़ जाएगा

(ग) दोनों का ताप बढ़ जाएगा

(घ) कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उत्तर:

(घ) कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

 

 

 

  class 7 science chapter 4 bihar board question answer



                                                            गति एवं समय

                                                                 अभ्यास

 

 class 7 science chapter 4 bihar board 1.निम्नलिखित में कौन-सा सरल रेखीय गति का उदाहरण है?

(क) झूले (सीशॉ) में बच्चे की गति

(ख) विद्युत पंखे की गति

(ग) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति

(घ) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति

 

class 7 science chapter 4 bihar board question answer 2.निम्नलिखित में कौन-सा वर्तुल गति का उदाहरण है?

(क) सीधी सड़क पर चलती मोटरगाड़ी की गति

(ख) सरल लोलक की गति

(ग) सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

 

class 7 science chapter 4 in hindi bihar board  3.चाल का मूल मात्रक है?

(क) किलोमीटर/मिनट         (ख) मीटर/मिनट

(ग) मीटर/सेकेण्ड             (घ) किलोमीटर/घंटा

 

class 7 vigyan chapter 4 question answer  4.कोई बस 60 किलोमीटर/प्रतिघंटा की चाल से 45 मिनट चलती है, बस द्वारा तय की गई दूरी होगी

(क) 30 किलोमीटर            (ख) 60 किलोमीटर

(ग) 45 किलोमीटर            (घ) 15 किलोमीटर

 

 bihar board class 7 science chapter 4 5. निम्नलिखित में कौन-सा संबंध सही है?

(क) चाल = दूरी/समय

(ख) औसत चाल = 1/दूरीसमय

(ग) औसत चाल = समय/दूरी

(घ) औसत चाल = दूरीसमय

 

उत्तर:- (ग) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति

उत्तर:- (ग) सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति

उत्तर:- (ग) मीटर/सेकेण्ड

उत्तर:- (ग) 45 किलोमीटर

उत्तर:- (क) चाल = दूरी/समय

 

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD  6. किसी सरल लोलक द्वारा 30 दोलन पूरा करने में 45 सेकेण्ड लगता है, तो सरल लोलक का आवर्तकाल बताइए।

उत्तर:-  30 दोलन पूरा करने में 45 सेकेण्ड लगता है।

       1 दोलन पूरा करने में समय लगेगा =  सेकेण्ड = 1.5 सेकेण्ड

        आवर्तकाल = 1.5 सेकेण्ड

 

CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD 7. रवि के घर से विद्यालय की दूरी 6 किलोमीटर है। रवि साइकिल द्वारा विद्यालय 30 मिनट में पहुँचता है, तो रवि के साइकिल की चाल किलोमीटर/घंटा में बताइए।

उत्तर:- घर से विद्यालय की दूरी = 6 किलोमीटर

                 लगा समय = 30 मिनट = घंटा =  घंटा

       चाल =  =  = 12 किलोमीटर/घंटा

 

CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD BOOK  8. निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी-समय ग्राफ की आकृति दर्शाइए:

(क) नियत-चाल से गति करती कार

उत्तर :-

        Graph 3.jpg

 

(ख) सड़क किनारे खड़ी कोई कार

उत्तर:-

      Graph 1.jpg

 

 

CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD 9. श्यामा की यात्रा के आँकड़े नीचे तालिका में दिये गये हैं। इन आँकड़ों का समय-दूरी ग्राफ द्वारा प्रदर्शित कीजिए।

समय (मिनट में)

तय की गई दूरी (मीटर में)

0

0

1

20

2

40

3

60

4

80

5

100

 

उत्तर:- ENGLISH ANK CHANNEL SE VIDEO DEKHIYE.


CHECK PLAYLIST :

Class 7 HINDI Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnilb7e6nETNbUZGHWEOcWLO

 

Class 7 ENGLISH Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexngi1muyPCFQWBXRm2ZT598y

 

Class 7 HAMARI DUNIYA Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnjqJjXNT6JpLdrKleCcCiaE

 

Class 7 SAMAJIK, AARTHIK AUR RAJNITIK JIVAN Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnjOAMNvA4iNRiLJtKp5LVGP

 

Class 7 HISTORY Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnh_TN3Ai8tO-qL7CC-QqlOf

 

Class 7 SANSKRIT Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnj6ZJQsSm7BDx6LSgrWwdWG

 

Class 7 SCIENCE Book Solution –

https://youtube.com/playlist?list=PLhNmsgTNexnjpmEGTGPWwma_c9YlIhMg7

 

……………………………………………………………………

      

 class 7 science chapter 5 bihar board question answer



                                    पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन

                                                   अभ्यास

 

class 7 science chapter 5 bihar board 1. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए -

(क) ……......गैस सुलगती हुई दियासलाई के जलने में मदद देती है|

(ख) .....…….. परिवर्तन में नए पदार्थ का निर्माण होता है।

(ग) खाने के सोडे का रासायनिक नाम ……....…… है|

(घ) जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह ………..... के बनने के कारण दुधिया हो जाता है।

उत्तर:-

(क) ऑक्सीजन गैस सुलगती हुई दियासलाई के जलने में मदद देती है|

(ख) रासायनिक परिवर्तन में नए पदार्थ का निर्माण होता है।

(ग) खाने के सोडे का रासायनिक नाम सोडियम बाइकार्बोनेट है|

(घ) जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह कैल्शियम कार्बोनेट के बनने के कारण दुधिया हो जाता है।

 

class 7 science chapter 5 in hindi bihar board 2. निम्नलिखित प्रक्रिया के अंतर्गत होने वाली परिवर्तन को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए।

(क) चॉक को चॉक-चूर्ण में बदलना

(ख) मोम को पिघलाना

(ग) भोजन का पाचन

(घ) प्रकाश संश्लेषण

(च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पत्तल पत्र (फाँइल) बनाना

(छ) जल में शक्कर को घोलना

(ज) कोयले को जलाना

(झ) रवाकरण द्वारा शुद्ध पदार्थ प्राप्त करना

उत्तर:-

(क) चॉक को चॉक-चूर्ण में बदलना - भौतिक परिवर्तन

(ख) मोम को पिघलाना - भौतिक परिवर्तन

(ग) भोजन का पाचन - रासायनिक परिवर्तन

(घ) प्रकाश संश्लेषण - रासायनिक परिवर्तन

(च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पत्तल पत्र (फाँइल) बनाना

                                         - भौतिक परिवर्तन

(छ) जल में शक्कर को घोलना - भौतिक परिवर्तन

(ज) कोयले को जलाना - रासायनिक परिवर्तन

(झ) रवाकरण द्वारा शुद्ध पदार्थ प्राप्त करना - भौतिक परिवर्तन

 

class 7 vigyan chapter 5 question answer 3. बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य है अथवा असत्य । यदि कथन असत्य हो तो, उसे सही करके लिखिए।

(क) लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है।

(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है।

(ग) जस्ते लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है।

(घ) मैग्नीशियम के फीते को मोमबत्ती की लौ के पास ले जाने पर यह चमकदार श्वेत प्रकाश के साथ जलने लगती है।

(च) मैग्नीशियम ऑक्साइड के जलीय विलयन अम्लीय होता है।

 

 

(क) लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है।  असत्य

 सही कथन होगा- लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ों में काटना एक भौतिक परिवर्तन है। 

 

(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है।  असत्य

सही कथन होगा- पत्तियों से खाद का बनना एक रासायनिक परिवर्तन है। 

 

(ग) जस्ते लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है।  सत्य

(घ) मैग्नीशियम के फीते को मोमबत्ती की लौ के पास ले जाने पर यह चमकदार श्वेत प्रकाश के साथ जलने लगती है।   सत्य

 

(च) मैग्नीशियम ऑक्साइड के जलीय विलयन अम्लीय होता है।  असत्य

सही कथन होगा- मैग्नीशियम ऑक्साइड के जलीय विलयन क्षारीय होता है। 

 

class 7 science bihar board chapter 5 4. क्या होता है जब

(क) सिरका में इनो डालते हैं।

उत्तर:- जब सिरका में इनो डालते हैं तो कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य पदार्थ प्राप्त होते हैं।

 

(ख) नीला थोथा के विलयन में ब्लेड डालते हैं ।

उत्तर:- जब नीला थोथा के विलयन में ब्लेड डालते हैं तो आयरन सल्फेट का हरा विलयन और कॉपर का भूरा अवक्षेप प्राप्त होता है।

 

(ग) लोहे के तावा को नमी युक्त वायु में रखते हैं ।

उत्तर:- जब लोहे के तावा को नमी युक्त वायु में रखते हैं तो यह ऑक्सीजन और नमी से अभिक्रिया करता है और जंग लग जाता है|

 

(घ) पोटाशियम परमैगनेट को गर्म करते हैं ।

उत्तर:- जब पोटाशियम परमैगनेट को गर्म करते हैं तो ऑक्सीजन गैस और अन्य पदार्थ बनते हैं।

 

class 7 bihar board science chapter 5 question answer 5. भौतिक परिवर्तन एवं रासायनिक परिवर्तन में अंतर बतावें । प्रत्येक के लिए एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर:- भौतिक परिवर्तन एवं रासायनिक परिवर्तन में निम्नलिखित अंतर है-

भौतिक परिवर्तन

रासायनिक परिवर्तन

(i)यह अस्थायी होता है|

(i)यह स्थायी होता है|

(ii)इसमें कोई नए पदार्थ नहीं बनते हैं|

(ii)इसमें कोई नए पदार्थ बनते हैं|

(iii)यह उत्क्रमणीय होता है| जैसे-मोमबत्ती का पिघलना

(iii) यह अनुत्क्रमणीय होता है| जैसे-मोमबत्ती का जलना

 

bihar board class 7 science solutions 6. जंग लगने के लिए आवश्यक कारक कौन-कौन से हैं?

उत्तर:- जंग लगने के लिए आवश्यक कारक ऑक्सीजन और जल अथवा जलवाष्प है।

 

padarth me rasayanik parivartan 7. जंग लगने से कैसे रोका जाता है ?

उत्तर:- जंग लगने से बचाने के लिए पदार्थ पर पेंट,ग्रीज की परत या क्रोमियम अथवा जस्ता का लेप चढ़ाया जाता है।

 

CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD BOOK  8.कार्बन-डाइऑक्साइड गैस कैसे उत्पन्न होता है? किसी तीन विधियों का वर्णन करें तथा इनके गुणों को बतावें ।

उत्तर:- कार्बन-डाइऑक्साइड गैस निम्न तीन विधि से उत्पन्न होता है-

(i) चारकोल को ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाने पर

(ii) कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म करने पर

(iii) खाने वाले सोडा में नींबू का रस डालने पर   

 यह हवा से भारी गैस है| यह पौधों के श्वसन में और चूने जल को दुधिया बनाने में उपयोग होता है।

 

CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD 9. रवाकरण से क्या समझते हैं? कॉपर सल्फेट का रवा कैसे प्राप्त किया जाता है?

उत्तर:- किसी विलयन से पदार्थ के शुद्ध तथा बड़ी आकार के रवा प्राप्त करने की विधि को रवाकरण कहते हैं|

एक बीकर में जल लेते हैं उसमें एक-दो बूंद तनु सल्फ्युरिक अम्ल डालते हैं और फिर गर्म करते हैं। जब जल उबलना शुरू होता है तो उसमें कॉपर सल्फेट का चूर्ण डालकर चलाते हैं| यह चूर्ण तब तक मिलाते हैं जब तक कॉपर सल्फेट घोलना संभव न हो। घुलना बंद होने पर, फिल्टर पेपर से छान लेते हैं। ठंडा होने के बाद कॉपर सल्फेट का रवा प्राप्त होता है।

 

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD 10. ऑक्सीजन गैस बनाने की विधि का वर्णन करें तथा इसके गुणों का वर्णन करें।

उत्तर:- एक परखनली लेकर उसमें पोटैशियम परमैंगनेट के टुकड़े लेते हैं। एक निकास नली लगाकर कॉर्क से बंद कर देते हैं। निकास नली का संबंध एक शीशी से रहता है जिसमें ऑक्सीजन गैस जमा करना है| अब पोटैशियम परमैंगनेट वाले शीशी को गर्म करते हैं तो ऑक्सीजन गैस बनती है जो अन्य शीशी में जमा होती है |

   ऑक्सीजन का उपयोग श्वसन में और वस्तुओं के जलने में होता है|

 

CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD 11. यूरिया के रवे कैसे प्राप्त किया जा सकता है, वर्णन कीजिए।

उत्तर:- यूरिया के लवणों को गर्म करते हैं,तबतक गर्म करते हैं जब तक चिपचिपा न हो जाए। अब बालू के छोटे-छोटे कण डालते हैं। थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ देने पर उजले-उजले दाने बन जाते हैं अर्थात् यूरिया का रवाकरण प्राप्त हो जाता है।

 

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD 12. समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है?

उत्तर:- रेगिस्तानी क्षेत्रों में गर्मी अधिक होने से हवा शुष्क होती है। शुष्क हवा के साथ लोहे में जंग लगने की प्रक्रिया धीमी होती है। जबकि समुद्र तटीय क्षेत्रों में हवा में नमी रहती है और लोहा नमी युक्त हवा के साथ तेजी से अभिक्रिया करता है जिससे जंग लगती है।

 

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD 13. आप यह कैसे दिखाएंगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है?

उत्तर:- दही बनने पर दूध अपना गुण खो देता है। दही से पुनः दूध की प्राप्ति नहीं कर सकते हैं। दूध से दही में परिवर्तन स्थायी होता है | इसलिए दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है |

 

 

 

 class 7 science chapter 6 bihar board question answer

  


                                             पौधों में पोषण

                                                   अभ्यास

 

class 7 science chapter 6 bihar board 1. सही उत्तर पर चिह्न लगाइए

(a)  हरे पौधे, जो अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, कहलाते हैं

(i) विषमपोषी    (ii) परजीवी    (iii) मृतोपजीवी   (iv) स्वपोषी

 

(b) अमरबेल उदाहरण है

(i) स्वपोषी      (ii) विषमपोषी    (iii) परजीवी   (iv) मृतजीवी

 

(c) पौधों का रसोईघर है

(i) तना        (ii) जड़      (iii) पत्ती   (iv) फूल

 

(d) कीटभक्षी पौधा है

(i) गुलाब       (ii) मटर    (iii) घटपर्णी    (iv) अमरबेल

 

 

उत्तर:- (iv) स्वपोषी

उत्तर:- (ii) विषमपोषी   

उत्तर:- (iii) पत्ती

उत्तर:- (iii) घटपर्णी

 

class 7 science chapter 6 in hindi bihar board 2. निम्न कथनों में सत्य/असत्य कथनों का चयन कीजिए |

(a) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपान्तरण होता है।

(b) जड़ कार्बनडाइऑक्साइड के ग्रहण करने में मदद करते हैं।

(c) कार्बोहाइड्रेट और ऑक्सीजन प्रकाश संश्लेषण के उत्पाद हैं।

(d) सभी जीव अपने पोषण के लिए हरे पौधों पर निर्भर करते हैं।

 

 

(a) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपान्तरण होता है। सत्य

(b) जड़ कार्बनडाइऑक्साइड के ग्रहण करने में मदद करते हैं। असत्य

(c) कार्बोहाइड्रेट और ऑक्सीजन प्रकाश संश्लेषण के उत्पाद हैं। सत्य

(d) सभी जीव अपने पोषण के लिए हरे पौधों पर निर्भर करते हैं। सत्य

 

class 7 vigyan chapter 6 question answer 3. कॉलम A के शब्दों का मिलान कॉलम B से कीजिए

A

B

(i) नाइट्रोजन

(i) कार्बनडाइऑक्साइड

(ii) रंध्र

(ii) विषमपोषी

(iii) क्लोरोफिल

(iii) मृतजीवी

(iv) मशरूम

(iv) पत्ती

(v) जन्तु

(v) जीवाणु

 

 

उत्तर:-

(i) e       (ii) d      (iii) a      (iv) c      (v) b

 

bihar board class 7 science solutions 4. निम्न कथनों के लिए एक शब्द बताएँ

(i) पत्तियों में पाया जानेवाला हरा वर्णक -

(ii) जो अपने पोषण के लिए दूसरे पौधों एवं जीवों पर निर्भर करते हैं-

(iii) ऐसा संबंध जिसमें दो जीव आपस में एक दूसरे से सहयोग करते हैं-

 

(i) पत्तियों में पाया जानेवाला हरा वर्णक - पर्णहरित

(ii) जो अपने पोषण के लिए दूसरे पौधों एवं जीवों पर निर्भर करते हैं- विषमपोषी

(iii) ऐसा संबंध जिसमें दो जीव आपस में एक दूसरे से सहयोग करते हैं- सहजीवी   

                                                            संबंध

 

 

bihar board class 7 science solutions 5. जीवों में पोषण की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर:- जीवों की वृद्धि, विकास एवं रख-रखाव के लिए ऊर्जा चाहिए और ऊर्जा प्राप्त करने के लिए जीवों को पोषण की आवश्यकता होती है।

 

CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD BOOK 6. हरे पौधों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।

उत्तर:- हरे पौधों की पत्तियों में क्लोरोफिल होता है| सूर्य की ऊर्जा का संग्रह करने में क्लोरोफिल पत्तियों की सहायता करता है| पौधे इस ऊर्जा का उपयोग जल और कार्बनडाइऑक्साइड की सहायता से खाद्य संश्लेषण करते हैं |

 

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD 7. कैसे प्रदर्शित करेंगे कि प्रकाश संश्लेषण के लिए सूर्य का प्रकाश अनिवार्य है?

उत्तर:- किसी पौधे लगे गमले को 5 से 6 दिनों तक अँधेरे में रखते हैं | इस दौरान पौधे को पानी देते रहते हैं | फिर एक पत्ती को तोड़कर आयोडीन के घोल में डालते हैं | हम देखते हैं कि पत्ती का रंग नीला नहीं होता हैं | यह दर्शाता है कि सूर्य के प्रकाश की अनुपस्थिति में मंड का निर्माण नहीं हुआ है | इससे सिद्ध होता है कि प्रकाश संश्लेषण के लिए सूर्य का प्रकाश अनिवार्य है |

 

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD 8. परिभाषित करें

(i) प्रकाशसंश्लेषण   (ii) सहजीवी संबंध   (iii) परजीवी   (iv) मृतजीवी

उत्तर:-

(i) प्रकाशसंश्लेषण- हरे पौधे सूर्य का प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में जल और कार्बनडाइऑक्साइड का इस्तेमाल करके अपना भोजन कार्बोहाइड्रेट बनाते हैं और ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं | इस प्रक्रिया को प्रकाशसंश्लेषण कहते हैं |

 

(ii) सहजीवी संबंधजब भिन्न-भिन्न प्रकार के दो जीव पोषण के लिए एक-दूसरे पर आश्रित होते हैं तो ऐसे संबंध को सहजीवी संबंध कहते हैं। लाइकेन में शैवाल और कवक के बीच ऐसा संबंध होता है।

 

(iii) परजीवी- वैसे जीव जो दूसरे जीवों के शरीर से अपना पोषण प्राप्त करते हैं, परजीवी कहलाते हैं। अमरबेल एक परजीवी पौधा है।

 

(iv) मृतजीवी- वैसे जीव जो सड़े-गले पौधों या मृत जंतुओं के सड़ रहे शरीर से अपना पोषण प्राप्त करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं।

 

CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD 9. मिट्टी में पोषक तत्वों की पुनः पूर्ति कैसे होती है?

उत्तर:- मिट्टी में पोषक तत्वों की पुनः पूर्ति के लिए किसान मिट्टी में खाद और उर्वरक का इस्तेमाल करते हैं| राइजोबियम जीवाणु नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करता है। मृत पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं के सड़ने-गलने से मिट्टी में पोषक तत्व बढ़ते हैं|

 

CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD BOOK 10. कारण बताइये

(i) लाइकेन में कवक और शैवाल के बीच परस्पर लाभप्रद एवं सहयोगी संबंध होता है।

उत्तर:- शैवाल में क्लोरोफिल होता है, वह अपना भोजन स्वयं बनाता है। कवक उससे पोषण करता है। बदले में शैवाल को जल,पोषक तत्व और रहने का स्थान उपलब्ध कराता है |

 

(ii) सूर्य सभी जीवों के लिए ऊर्जा का शाश्वत स्रोत है।

उत्तर:- सभी जीव हरे पेड़-पौधों पर निर्भर करते हैं। इनके द्वारा भोजन सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में ही बनता है | इसलिए सूर्य सभी जीवों के लिए ऊर्जा का शाश्वत स्रोत है।

 

(iii) पत्तियाँ पौधों की रसोईघर हैं।

उत्तर:- ज्यादातर पत्तियों में ही क्लोरोफिल की सहायता से प्रकाशसंश्लेषण की क्रिया होती है और भोजन बनता है | इसलिए पत्तियाँ पौधों की रसोईघर हैं।

 



class 7 science chapter 7 bihar board question answer

  


                                             हवा,आँधी, तूफान

                                       अभ्यास

 

class 7 science chapter 7 bihar board 1. सही विकल्प का चुनाव कीजिए

(i) पवन दिशा सूचक का उपयोग किया जाता है

(a) पवन की दिशा जानने के लिए

(b) पवन की गति जानने के लिए

(c) वायु दाब जानने के लिए

(d) पवन ताप जानने के लिए

 

(ii) आँधी आने पर

(a) बाहर घूमना चहिए

(b) किसी पेड़ के नीचे बैठना चाहिए

(c) छत पर चढ़ना चाहिए

(d) किसी घर के अन्दर छुपना चाहिए

 

(iii) पवन वेग मापी मापता है

(a) पवन ताप          (b) वायु दाब

(c) पवन वेग          (d) पवन दिशा

 

 

उत्तर:

(i) (a)          (ii) (d)         (ii)(c)

 

class 7 science chapter 7 bihar board question answer 2. इनका उत्तर लिखिए

hawa aandhi toofan class 7 (a) आप यह कैसे कह सकते हैं कि हवा गर्म होने पर फैलती है?

उत्तर:- कागज की दो समान थैलियों को छड़ के दो किनारों से मुख नीचे की ओर रखते हुए तराजू की आकृति में लटका देते हैं| फिर एक थैली के नीचे जलती मोमबत्ती को रखते हैं तो यह थैली ऊपर चला जाता है| अतः हम कह सकते हैं कि हवा गर्म होने पर फैलती है|

           

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD (b) एक गतिविधि बतायें जिससे पता लगे कि वायु दाब डालती है?

उत्तर:- प्लास्टिक का एक बोतल में गर्म पानी आधा भर देते हैं और ढक्कन कसकर बंद कर देते हैं| अब इसे ठंडे जल से भरी बाल्टी में डालते हैं तो वाष्प ठंडा होकर जल में बदलने के कारण अंदर वायु दाब कम हो जाता है और बोतल पिचक जाता है| अत: हम कह सकते हैं कि वायु दाब डालती है।

 

class 7 science bihar board chapter 7 (c) तेज हवाएँ उस क्षेत्र की वायुदाब कम कर देती हैं, कैसे?

उत्तर:- गर्म हवा के ऊपर उठने के साथ वायुदाब कम हो जाता है जिससे उत्पन्न खाली जगह को भरने के लिए तेज हवाएँ वहाँ आने लगती हैं | तेज हवाओं के आने से पुनः वायुदाब कम हो जाता है|

 

bihar board class 7 science solutions (d) आँधी में कमजोर छप्पर क्यों उड़ जाते हैं?

उत्तर:- आँधी के कारण छप्पर के ऊपरी क्षेत्र में हवा का दबाव घट जाता है लेकिन कमरे में यानी छप्पर के नीचे की हवा अपेक्षाकृत स्थिर होती है जिससे उसका दबाव अधिक होता है| इसके कारण आँधी में कमजोर छप्पर उड़ जाते हैं |

 

class 7 vigyan chapter 7 question answer (e) चक्रवात से बचने के क्या-क्या उपाय हो सकते हैं?

उत्तर:- चक्रवात से बचने के निम्न उपाय हो सकते हैं -

 (i) चक्रवात पूर्वानुमान की सूचना त्वरित संचार माध्यमों के द्वारा देना चाहिए|

(ii) सूचना को गंभीरतापूर्वक लेना चाहिए।

(iii) एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए।

(iv) सूचना मिलने पर सुरक्षित स्थानों में चले जाना चाहिए।

 

 

  class 7 science chapter 8 bihar board question answer




                                        जलवायु और अनुकूलन

                          अभ्यास

 

class 7 science chapter 8 bihar board question answer 1. इस कथन को पढ़े और सही उत्तर दें  

(i) इनमें से कौन मौसम के घटक नहीं हैं

A. पवन        B. तापमान       C. आर्द्रता      D. पहाड़

 

(ii) उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में पाये जाने वाले जन्तु हैं

A. ध्रुवीय भालू      B. पैंग्विन     C. रेनडियर    D. हाथी

 

(iii) ध्रुवीय क्षेत्र में पाये जाने वाले जन्तु हैं

A. टूकन पक्षी      B. हाथी     C. लायन टेल्ड लंगूर   D. कस्तूरी मृग

 

(iv) वैसे जन्तु जिनके शरीर पर बालों (फर) की दो मोटी परतें होती हैं वे पाये जाते हैं

A. उष्णकटिबंधीय क्षेत्र    B. रेगिस्तान     C. ध्रुवीय क्षेत्र   D. इनमें से कोई नहीं

 

 

उत्तर:- (D) पहाड़

उत्तर:- (D) एशियाई हाथी

उत्तर:- (D) कस्तूरी मृग

उत्तर:- (C) ध्रुवीय क्षेत्र

 

 

bihar board class 7 science solutions 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(i) दीर्घ अवधि के मौसम का औसत …………. कहलाता है।

(ii) वर्ष भर सूर्योदय और सूर्यास्त के …………. में परिवर्तन होता है।

(iii) तापमान आर्द्रता आदि …………. के घटक हैं।

 

(i) दीर्घ अवधि के मौसम का औसत जलवायु  कहलाता है।

(ii) वर्ष भर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय  में परिवर्तन होता है।

(iii) तापमान आर्द्रता आदि  मौसम  के घटक हैं।

 

jalvayu aur anukulan class 7 3. उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनों में रहने वाले हाथी किस प्रकार अनुकूलित हैं?

उत्तर:- हाथी के विशाल आकार और लम्बी सूंड के कारण यह वृक्षों की बड़ी ऊँचाई से टहनियाँ और पत्ते तोड़कर खा सकते हैं | उनकी सूंड टहनियों के पत्ते तोड़कर मुँह में डालने के लिए अनुकूलित है। हाथी हमेशा अपने बड़े कान हिलाता रहता है| इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।

 

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD  4. मौसम और जलवायु में से किसमें तेजी से परिवर्तन होता है?

उत्तर:- मौसम और जलवायु में से मौसम में तेजी से परिवर्तन होता है | मौसम वायुमंडलीय तापमान, दाब, आद्रता आदि पर निर्भर करती है जो एक दिन के कई समय बदलता रहता है लेकिन जलवायु में परिवर्तन अनेक वर्षों के बाद ही होता है |

 

  class 7 science chapter 9 bihar board question answer




                                       गंदे जल का निपटान

                                                   अभ्यास

 

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD  A. सही विकल्प चुनें:

 

(1) अपशिष्ट जल है-

(i) पीने योग्य    (ii) स्नान योग्य   (iii) दूषित जल (iv) भोजन बनाने योग्य

 

2. विश्व जल दिवस मनाया जाता है

(i) 22 जनवरी को   (ii) 22 फरवरी को   (iii) 22 मार्च को (iv) 22 अप्रैल को

 

3. दूषित जल से होने वाली बीमारी नहीं हैं -

(i) पेचिस      (ii) पीलिया     (iii) खुजली   (iv) कैंसर

 

4. पीलिया रोग का कारण है

(i) दूषित जल का व्यवहार     (ii) गंदे कपड़े पहनना

(iii) गरिष्ठ भोजन करना      (iv) इनमें से कोई नहीं

 

5. चापाकल या कुएँ के पास जलजमाव से पेयजल होता है -

 (i) स्वच्छ      (ii) दूषित    (iii) दोनों    (iv) इनमें से कोई नहीं

 

 

उत्तर:- (iii) दूषित जल     उत्तर:- (iii) 22 मार्च को

उत्तर:- (iv) कैंसर              उत्तर:- (i) दूषित जल का व्यवहार

उत्तर:- (ii) दूषित

 

 CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD B. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(1) हैजा एक …………… जनित बीमारी है।

(2) बायो गैस का उपयोग …………….. के स्रोत के रूप में किया जाता है।

(3) वाहित मल घर, स्कूल, होटल, अस्पताल आदि से उपयोग के बाद बहनेवाला ……………. जल होता है।

(4) वाहित मल एक जटिल मिश्रण है जिसमें निलंबित ठोस, मृतजीवी और रोगवाहक जीवाणु, कार्बनिक और ……………. अशुद्धियाँ पाई जाती हैं।

(5) पाँच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत का सबसे बड़ा कारण है, ...………. बीमारियाँ ।

 

(1) हैजा एक जल जनित बीमारी है।

(2) बायो गैस का उपयोग ऊर्जा के स्रोत के रूप में किया जाता है।

(3) वाहित मल घर, स्कूल, होटल, अस्पताल आदि से उपयोग के बाद बहनेवाला अपशिष्ट जल होता है।

(4) वाहित मल एक जटिल मिश्रण है जिसमें निलंबित ठोस, मृतजीवी और रोगवाहक जीवाणु, कार्बनिक और अकार्बनिक अशुद्धियाँ पाई जाती हैं।

(5) पाँच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत का सबसे बड़ा कारण है,जलजनित बीमारियाँ ।

 

CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD BOOK  C. सही उत्तर के सामने सही () एवं गलत उत्तर के सामने गलत () का चिह्न लगावें:

(1) संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2005-15 की अवधि को जीवन के लिए जलपर कार्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय दशक के रूप में घोषित किया है। ()

(2) हैजा और टायफाइड वायरस के कारण होने वाले रोग हैं। ()

(3) जनित रोगों का प्रमुख कारण दूषित जल है। ()

(4) बायो गैस, मानव मल निबटान की वैकल्पिक व्यवस्था है। ()

(5) कचरा प्रबंधन हेतु प्रत्येक व्यक्ति को एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए। ()

 

D. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दें :

CLASS 7 SCIENCE SOLUTIONS BIHAR BOARD (1) अपशिष्ट जल से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर:- झाग से भरपूर, तेल मिश्रित, काले, भूरे रंग का जल जो बर्तन धोने की जगह, शौचालय, दुकान, होटल, लौंड्री आदि से नालियों में जाता है, वह अपशिष्ट जल कहलाता है |

 

CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD (2) वाहित मल क्या है? उनमें कौन-कौन सी अशुद्धियाँ होती हैं?

उत्तर:- वाहित मल घरों, स्कूलों, होटलों, अस्पतालों, उद्योगों, कार्यालयों और अन्य उपयोगों के बाद बहनेवाला अपशिष्ट जल होता है। उनमें कार्बनिक अशुद्धियाँ (मानव मल-मूत्र,फल-सब्जी का कचरा आदि), अकार्बनिक अशुद्धियाँ (नाइट्रेट,धातुएँ आदि) और सूक्ष्मजीव होते हैं |

 

class 7 vigyan chapter 9 question answer 3. जलजनित बीमारी क्या है?  इनसे होनेवाली किन्हीं तीन बीमारियों के नाम एवं उनके लक्षण बताएँ।

उत्तर:- दूषित जल के सेवन से उत्पन्न बीमारी को जनजनित बीमारी कहते हैं। दूषित जल के सेवन से पेचिश, पीलिया और हैजा होता है। पेचिश में पेट में मरोड़ के साथ बार-बार दस्त होता है। पीलिया में आँख, नाखुन एवं पेशाब पीला हो जाता है। हैजा में ज्यादा और लगातार कै-दस्त होता है |

 

class 7 science chapter 9 bihar board 4. बायोगैस क्या है?  इसके क्या लाभ हैं?

उत्तर:- जानवरों, जीव-जन्तुओं के अपशिष्ट पदार्थ बायो संयंत्र में इकट्ठा होकर गैस बनाता है जिसे बायो गैस कहते हैं। बायोगैस ईंधन का काम करता है| इससे खाना पका सकते हैं तथा घरों और सड़कों पर लाइट जला सकते हैं |

 

CLASS 7 SCIENCE BIHAR BOARD BOOK 5. एक जागरूक नागरिक के रूप में हम कचरा एवं गंदे जल के प्रबंधन में क्या योगदान दे सकते हैं?

उत्तर:- एक जागरूक नागरिक के रूप में हमें कचरा हमेशा कूड़ेदान में फेंकना चाहिए, सार्वजनिक स्थानों को साफ़-सुथरा करने में सहयोग करना चाहिए और कहीं नालों से गंदा जल सड़क पर बह रहा हो तो इसकी सूचना कार्यालय में देनी चाहिए |

 

 

 

 

 

Reactions

Post a Comment

0 Comments