Ticker

6/recent/ticker-posts

ऐतिहासिक स्मारक पर्यावरण और हम class 5 science chapter 5 bihar board | bihar board class 5 science solution in hindi

 


ऐतिहासिक स्मारक पर्यावरण और हम कक्षा 5 अध्याय 5 बिहार बोर्ड प्रश्न - उत्तर 

The owner of imankaj.blogspot.com provides class 5 bihar board students bihar board class 5 science solution. I hope this blog of class 5 science bihar board will help all students of class 5 bihar board. If you have any query related to this blog of class 5 paryavaran aur hum chapter 5 ऐतिहासिक स्मारक, please write in the comment section otherwise you can comment in the comment box of my channel “”ENGLISHANK”” where you can find science videos from paryavaran aur hum class 5 chapter 1 पटना से नाथुला की यात्रा to the last chapter .

 

Here, we have updated the details of bihar board class 5 science solution of BTBC bihar board class 5 science book , bihar board class 5 science solution in hindi so that all students could easily understand bihar class 5th textbook पर्यावरण और हम  and prepare for the half yearly and final year exam in which questions from ऐतिहासिक स्मारक अध्याय 5 पर्यावरण और हम बुक.

 

 

 In this blog, you will get study materials related to these topics :- bihar board class 5 science solution, bihar board class 5 science book, class 5 paryavaran aur hum , paryavaran aur hum class 5, bihar board class 5 science solution in hindi, class 5 science bihar board, class 5th science solution bihar board, bihar board class 5 science, bihar class 5 पर्यावरण और हम book, bihar class 5th textbook पर्यावरण और हम, bihar board solution class 5

ऐतिहासिक स्मारक पर्यावरण और हम कक्षा 5 अध्याय 5 बिहार बोर्ड प्रश्न - उत्तर 




                             अध्याय – 5 
                ऐतिहासिक स्मारक

विश्व के प्रथम आवासीय विश्वविद्यालय का नाम लिखिए |

उत्तर :- नालंदा विश्वविद्यालय |

यह विश्वविद्यालय कहाँ है ?

उत्तर :- बिहार के नालंदा जिला में |

इस विश्वविद्यालय में कहाँ-कहाँ से छात्र आते थे ?

उत्तर :- इस विश्वविद्यालय में छात्र कोरिया, जापान, चीन, तिब्बत, इंडोनेशिया तथा तुर्की आदि देशों से आते थे |

विश्वविद्यालय के भवन कैसे थे ?

उत्तर :- विश्वविद्यालय के भवन चारों तरफ से ऊँची-ऊँची दीवारों से घिरा था | इसका मुख्यद्वार शानदार था | इसमें आठ अलग-अलग प्रांगण तथा 10 मंदिर थे जिनमें अनेक ध्यानकेंद्र थे |

इसके पुस्तकालय के बारे में लिखिए |

उत्तर :- नालंदा विश्वविद्यालय का पुस्तकालय क्षेत्र धर्मगंज कहलाता था, जो नौ मंजिली इमारत में स्थित था | इसमें तीन पुस्तकालय थे – रत्न दधि, रत्न रंजक तथा रत्न सागर |

 

जानकारी के स्त्रोत और क्या-क्या हो सकते हैं ? अपने साथियों एवं शिक्षक से चर्चा कर लिखिए |

(i) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा लिखे बोर्ड

(ii) स्तंभलेख

(iii) शिलालेख

(iv) इतिहास की पुस्तकें

(v) प्राचीन चित्र और मूर्तियाँ

इन स्त्रोतों से जानकारी लेना हो तो क्या करेंगे ? सही विकल्प पर () का निशान लगाइए |

(i) सिर्फ लिख लेंगे   ( )

(ii) सिर्फ पढ़ लेंगे   ( )

(iii) पहले पढेंगे फिर लिख लेंगे और चर्चा करेंगे ()

(iv) पढ़ कर चर्चा करेंगे मगर लिखेंगे नहीं ( )

 

उपर्युक्त में से आपने कौन-सा विकल्प चुना और क्यों ?

उत्तर :- उपर्युक्त में से मैंने विकल्प (iii) चुना क्योंकि पढ़ने के बाद किसी जानकारी को लिख लेने से और फिर उसके बारे में चर्चा कर लेने से वह जानकारी व्यक्ति को लंबे समय तक याद रहती है |


 

बिहार की राजधानी के कुछ स्मारकों के बारे में लिखिए |

उत्तर :- सिक्खों के अंतिम गुरु गुरुगोविन्द सिंह का जन्मस्थान पटना साहिब है | पटना संग्रहालय दर्शनीय है तो पटना का गोलघर अद्वितीय है | गोलघर के ऊपर चढ़कर पटना शहर तथा गंगा दर्शन अच्छी तरह किया जा सकता है |

आपने कभी कोई दर्शनीय स्थल देखा हो तो उसके बारे में लिखिए |

उत्तर :- मैंने पटना का गोलघर देखा है | यह पटना के गाँधी मैदान के पास स्थित है | यह काफी ऊँचा है | इस पर चढ़कर पटना शहर तथा गंगा का दर्शन अच्छी तरह से किया जा सकता है |

कौन-सा दर्शनीय स्थल कहाँ है ?

दर्शनीय स्थल                   कहाँ है ?

जल मंदिर                     पावापुरी

महाबोधि मंदिर                 बोधगया

देव सूर्य मंदिर                  औरंगाबाद

नालंदा विश्वविद्यालय            नालंदा

विक्रमशिला विश्वविद्यालय       भागलपुर

गोलघर                        पटना

 

 

अपने शिक्षक से सम्राट अशोक के बारे में जानकारी प्राप्त कीजिए |

उत्तर :- सम्राट अशोक विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे।  सम्राट अशोक का साम्राज्य आज का सम्पूर्ण भारतपाकिस्तानअफ़ग़ानिस्ताननेपालबांग्लादेशभूटान और म्यांमार के अधिकांश भूभाग पर था | यह विशाल साम्राज्य उस समय तक से आज तक का सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य रहा है।

ऐतिहासिक स्मारकों का संरक्षण कैसे संभव है ? शिक्षक के साथ चर्चा कर लिखिए |

उत्तर :- ऐतिहासिक स्मारकों का संरक्षण निम्नलिखित तरीके से संभव है :-

(i) ऐतिहासिक स्मारकों के रख-रखाव पर पूरा ध्यान दिया जाए |

(ii) टूटे-फूटे चीजों या भागों की हमेशा मरम्मत किया जाए |

(iii) संक्षारित दीवारों को पुनः रंगाई-पोताई कराई जाए |

(iv) आस-पास पूर्णरूप से सफाई पर ध्यान दिया जाए |

(v) अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा उसे क्षतिग्रस्त करने से बचाया जाए |

 

आपके आस-पास के किसी भी स्मारक, पुराने या नए भवन के बारे में निम्नलिखित प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्रित कीजिए |

(i) वह भवन/स्मारक कब बना ?

उत्तर :- नालंदा विश्वविद्यालय पाँचवीं शताब्दी में बना |

(ii) उसे किसने बनवाया ?

उत्तर :- गुप्त सम्राट कुमारगुप्त

(iii) वह किन-किन सामग्रियों से बना हुआ है ?

उत्तर :- नालंदा विश्वविद्यालय ईंट, पत्थर आदि से बना हुआ है | उस समय सीमेंट की जगह सुरखी, चूना, उड़द की दाल, छोवा तथा गोंद का इस्तेमाल किया जाता था |

(iv) वह भवन/स्मारक किस उद्देश्य से बनवाया गया होगा ?

उत्तर :- वह विश्वविद्यालय देश-विदेश के छात्रों के पढ़ने के उद्देश्य से बनवाया गया था | 








The owner of imankaj.blogspot.com provides class 5 bihar board students bihar board class 5 science solution. I hope this blog of class 5 science bihar board will help all students of class 5 bihar board. If you have any query related to this blog of class 5 paryavaran aur hum chapter 5 ऐतिहासिक स्मारक, please write in the comment section otherwise you can comment in the comment box of my channel “”ENGLISHANK”” where you can find science videos from paryavaran aur hum class 5 chapter 1 पटना से नाथुला की यात्रा to the last chapter .

 

Here, we have updated the details of bihar board class 5 science solution of BTBC bihar board class 5 science book bihar board class 5 science solution in hindi so that all students could easily understand bihar class 5th textbook पर्यावरण और हम  and prepare for the half yearly and final year exam in which questions from ऐतिहासिक स्मारक अध्याय 5 पर्यावरण और हम बुक.

 

 

 In this blog, you will get study materials related to these topics :- bihar board class 5 science solutionbihar board class 5 science bookclass 5 paryavaran aur hum , paryavaran aur hum class 5bihar board class 5 science solution in hindiclass 5 science bihar boardclass 5th science solution bihar boardbihar board class 5 sciencebihar class 5 पर्यावरण और हम bookbihar class 5th textbook पर्यावरण और हम, bihar board solution class 5



Reactions

Post a Comment

1 Comments

  1. Book online tuition for hindi for all boards from 1st to 12 class and learn via personalized and customized online sessions. Ziyyara is the best platform to provide 1-to-1 live online tuition with the use of digital white board. For more details call on +919654271931

    ReplyDelete